#सरायकेला_खरसावां #एलपीजी_गैस #समीक्षा_बैठक #उपायुक्त #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में एलपीजी आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला-खरसावां में एलपीजी आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले में सुगमता पूर्ण एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा गेल इंडिया कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में एलपीजी गैस वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कंपनियों से अप-टू-डेट डिस्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट एवं सेक्टरवार वितरण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्बाध एलपीजी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर गैस उपलब्ध कराने, समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करें, लंबित आपूर्ति मामलों का शीघ्र निष्पादन करें तथा पात्र उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस कनेक्शन एवं रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराएं।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।