07
Apr
सरायकेला | स्थानीय क्षेत्र में आयोजित मां मंगला पूजा में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


