#राष्ट्रीयपोषणमाह #पोषणजागरूकता #पश्चिमीसिंहभूम #विद्यार्थीजागरूकता #maskalnews

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों ने तैयार किया ‘शुगर बोर्ड’, स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों ने तैयार किया ‘शुगर बोर्ड’, स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 को जन-जागरूकता से जोड़ते हुए जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान की’ के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालयों में ‘शुगर बोर्ड’ तैयार कर लोगों को अधिक चीनी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया।

Contact us :- 7004820253

विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों में मौजूद चीनी की मात्रा तथा अत्यधिक चीनी के सेवन से होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित जानकारी जुटाई और उसे आकर्षक एवं सरल तरीके से शुगर बोर्ड पर प्रदर्शित किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहारिक जीवन और स्वास्थ्य से जोड़ना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की चीनी मात्रा को किया प्रदर्शित
शुगर बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न पैकेज्ड खाद्य एवं पेय पदार्थों को प्रदर्शित करते हुए उनमें मौजूद चीनी की मात्रा के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बताया कि बाजार में उपलब्ध कई लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में चीनी हो सकती है। ऐसे में किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले उसके पोषण संबंधी विवरण और लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

विद्यार्थियों ने खुद तैयार किया जागरूकता का माध्यम
‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान की’ के तहत विद्यार्थियों ने जानकारी जुटाने, उसका विश्लेषण करने तथा चित्रों और संदेशों के माध्यम से उसे प्रस्तुत करने में सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिक चीनी के सेवन से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को भी चित्रात्मक तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसमें दांतों से जुड़ी समस्याएं, वजन बढ़ना और रक्त शर्करा से संबंधित जोखिमों सहित अन्य स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों को संदेश दिया कि केवल स्वाद और आकर्षक पैकेजिंग के आधार पर खाद्य पदार्थों का चयन नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके पोषण मूल्य और चीनी की मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ विकल्प चुनने और संतुलित खान-पान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

‘स्वस्थ भोजन-बेहतर जीवन’ का दिया संदेश
शुगर बोर्ड के साथ विद्यार्थियों ने ‘स्वस्थ भोजन-बेहतर जीवन’ की अवधारणा को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया। फल, हरी सब्जियां, दाल, अनाज, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को संतुलित आहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। वहीं अत्यधिक चीनी, पैकेज्ड और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के सेवन को सीमित करने का संदेश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों को स्वयं सीखने, जानकारी को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने और प्राप्त ज्ञान को दूसरों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान कर रही है। ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान की’ के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सीखने की क्षमता को पोषण जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय से जोड़ते हुए विद्यालयों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।