#जनता_दरबार #उपायुक्त_नितिश_कुमार_सिंह #समाहरणालय #जनसमस्या #maskalnews

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

सरायकेला : समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को उपायुक्त ने क्रमवार गंभीरता से सुना।
जनता दरबार में खरसावाँ अंचल के हरिभांजा मौजा में लंबित सीमांकन, नगर पंचायत सरायकेला के सिंदूरकुली टोला में पेयजल व स्ट्रीट लाइट की समस्या, विद्युत खंभों पर एलईडी बल्ब अधिष्ठापन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विचार (कुचाई) में शिक्षक स्थानांतरण के बाद उत्पन्न शिक्षक अभाव सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों, अंचल एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त शिकायतों की विधिसम्मत, त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहां तत्काल निरीक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।