#अंबेडकरजयंती #डॉभीमरावअंबेडकर #बाबासाहेबअंबेडकर #संविधाननिर्माता #maskalnews

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

चक्रधरपुर | पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम) में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान एवं शिक्षकों द्वारा भारत माता और बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, राजनीतिक चिंतक और विधिवेत्ता थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर समानता और न्याय का संदेश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सौभिक घटक, शांति देवी, स्वास्तिक सोय और भारती कुमारी ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने किया। आयोजन की सफलता में जयश्री दास, सुलेखा टुडू, चांदनी जोंको, जयंती दास सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।