सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित, 416 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक के नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सरायकेला प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1315 अभ्यर्थियों में से 860 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 416 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 144 पुरुष एवं 272 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like