राजनीति

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

रांची | झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 146/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 के मामले को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के साथ विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में विभिन्न शाखाओं, जिला बल एवं सशस्त्र बल के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी मांगें रखीं। एसोसिएशन के अनुसार, विधायक पर बरवाअड्डा थाना परिसर में प्रवेश कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से असंसदीय भाषा का प्रयोग करने, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की एवं धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। एसोसिएशन का यह भी आरोप है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद थाना परिसर से बाहर निकलने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करवाने की धमकी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
पुलिस एसोसिएशन ने बताया कि विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करने पर सहमति जताई है। संगठन की ओर से बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है।

Contact no :- +91 9337736501

एसोसिएशन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच होनी चाहिए। संगठन ने वरीय पर्यवेक्षण पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि कांड के अनुसंधान में अनावश्यक या जानबूझकर किसी प्रकार की देरी न हो तथा कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संगठन ने कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले में कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि, विधायक जयराम महतो के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। मामले में विधायक जयराम महतो का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

एसआईआर-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची पर्यवेक्षक रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन, इचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान मतदाता सत्यापन, घर-घर गणना, दावा-आपत्ति तथा अन्य लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।


Contact no :- +91 8553588326

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।


Contact no :- +91 9337736501

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शहरी क्षेत्रों में मतदाता सत्यापन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने सरायकेला प्रखंड कार्यालय पहुंचकर वहां चल रहे दावा-आपत्ति की सुनवाई एवं जनसुनवाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न मामलों की जानकारी ली और दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन करने पर जोर देते हुए जिलेवासियों से भी एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

चाईबासा | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस एवं सुनवाई चरण के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के 61 मतदान केंद्रों पर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जो मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया में ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए हैं अथवा जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है। सुनवाई का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के दावों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर संचालित की जा रही है। संबंधित पदाधिकारी मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं दावों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप परीक्षण कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें तथा मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

32 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने की मंजूरी, मिलेगी ₹4,000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता

32 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने की मंजूरी, मिलेगी ₹4,000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण समिति, पश्चिमी सिंहभूम से प्राप्त नवचयनित स्पॉन्सरशिप लाभुक बच्चों के प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बच्चों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 32 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्रदान करने की मंजूरी दी गई। अनुमोदित लाभुकों में 19 बालक एवं 13 बालिकाएं शामिल हैं। योजना के तहत पात्र बच्चों को उनके बेहतर भरण-पोषण, शिक्षा एवं समुचित देखभाल के लिए ₹4,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


Contact no :- +91 8553588326

यह आर्थिक सहयोग बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उनकी पढ़ाई-लिखाई को निरंतर जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने तथा बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चयनित बच्चों को समय पर एवं नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुक बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सहायता राशि का समुचित उपयोग उनकी शिक्षा, पोषण एवं आवश्यक देखभाल के लिए हो, इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। पात्र बच्चों तक सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके भरण-पोषण, शिक्षा एवं समग्र विकास को मजबूत आधार देने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

देशाउलि-जयरा एवं पवित्र स्थलों के संरक्षण को लेकर देशाउलि फाउंडेशन की छमाही बैठक आयोजित

देशाउलि-जयरा एवं पवित्र स्थलों के संरक्षण को लेकर देशाउलि फाउंडेशन की छमाही बैठक आयोजित

चक्रधरपुर |  नकटी बुरु डैम परिसर में स्वैच्छिक सामाजिक संस्था देशाउलि फाउंडेशन की छमाही बैठक ‘दुनुब’ आयोजित की गई। बैठक में देशाउलि-जयरा सहित अन्य पवित्र स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामुदायिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, ग्रामीण मुण्डा-मानकी, दियुरी, देयोंवां, महिला समिति एवं बोट संचालक समिति के सदस्यों सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न देशाउलि स्थलों का सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण कराने तथा उनके संरक्षण के लिए देशाउलि स्थल प्रबंधन समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही दियुरी समुदाय की सामाजिक एवं पारिवारिक स्थिति को मजबूत करने, देशाउलि स्थलों को सामुदायिक भूमि के रूप में कानूनी संरक्षण दिलाने की दिशा में पहल करने तथा ग्रामसभा एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

पवित्र स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित स्वच्छता अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय रोजगार एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9337736501

पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् तथा अयुब स्कूल के संस्थापक प्रधान बिरुवा ने कहा कि देशाउलि स्थलों के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर छोटे-छोटे लेकिन सार्थक प्रयास करने होंगे। वहीं फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य बिरसिंह बानरा ने युवाओं को संगठन से जोड़कर संयुक्त सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

देशाउलि फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो’ ने कहा कि देशाउलि-जयरा केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे समाज की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक विरासत और सामुदायिक एकजुटता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि इन पवित्र स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा झारखंड के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में भी अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों तथा योजनाओं का विस्तार करने की दिशा में पहल की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक का संचालन निर्मल सिंकु ने किया। इस अवसर पर दिपक तुबिड, निक्कु कुदादा, बिरसिंह बानरा, रबिन्द्र गिलुवा, बजाय बानरा, पंकज बंकिरा, निर्मला कांडेयंग, विजय सिंह सुंबरूई सहित कोल्हान रक्षा संघ के मानसिंह हेंब्रम, डिबर जोंको, रविंद्र मंडल, मंगल सिंह लगुरी, जयंती बिरुवा, पूनम देवगम, सुमित्रा जोंको, बिरसिंह गागराई, दियुरी गागराई एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चाईबासा में स्थायी गौशाला एवं गौ रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा में स्थायी गौशाला एवं गौ रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | चाईबासा स्थित उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को समाजसेवी दुवारिका शर्मा एवं समीर पाल ने संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चाईबासा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीमार, घायल, बेसहारा तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल गौवंशीय पशुओं के समुचित उपचार, रेस्क्यू और संरक्षण के लिए एक स्थायी गौशाला एवं गौ रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की मांग की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

ज्ञापन में बताया गया कि चाईबासा एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु बेसहारा अवस्था में सड़कों पर घूमते रहते हैं। इनमें से कई पशु बीमार अथवा घायल हो जाते हैं, जबकि कई सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। समय पर उपचार और सुरक्षित आश्रय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इन बेजुबान पशुओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में उचित देखभाल के अभाव में उनकी मृत्यु तक हो जाती है।

Contact no :- +91 8553588326

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तस्करी से मुक्त कराए गए अथवा प्रशासन द्वारा जब्त किए गए गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित रूप से रखने के लिए भी जिले में पर्याप्त एवं स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता है।

Contact no :- +91 9337736501

समाजसेवी दुवारिका शर्मा एवं समीर पाल ने उपायुक्त से जनहित एवं पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए चाईबासा अथवा आसपास के किसी उपयुक्त क्षेत्र में लगभग एक एकड़ भूमि गौशाला एवं गौ रेस्क्यू सेंटर की स्थापना के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो समाजसेवियों एवं गौसेवकों के सहयोग से एक व्यवस्थित केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से बीमार एवं घायल गौवंशीय पशुओं का रेस्क्यू, उपचार, भोजन, पानी, देखभाल और सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

दुवारिका शर्मा ने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा एवं सुरक्षा हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। सड़क किनारे बीमार और घायल अवस्था में पड़े गौवंशीय पशुओं को समय पर उपचार एवं सहायता के साथ सुरक्षित आश्रय मिलना अत्यंत आवश्यक है।
वहीं समीर पाल ने कहा कि एक स्थायी गौशाला एवं गौ रेस्क्यू सेंटर की स्थापना से न केवल बेसहारा एवं घायल गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से जनहित एवं पशु कल्याण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

जयराम महतो-बरवाअड्डा थाना प्रभारी प्रकरण में शैलेंद्र महतो ने की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की अपील

जयराम महतो-बरवाअड्डा थाना प्रभारी प्रकरण में शैलेंद्र महतो ने की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की अपील

रांची | पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने जेएलकेएम प्रमुख एवं विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो से हस्तक्षेप कर मामले के निष्पादन की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शैलेंद्र महतो ने अपने पोस्ट में सबसे पहले स्पष्ट किया कि झारखंड की परंपरा और आचार-विचार में गाली-गलौज का कोई स्थान नहीं है और वह ऐसी हरकतों की घोर निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है और इस संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुई कथित गरमागरम बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शैलेंद्र महतो ने सवाल उठाया कि वायरल वीडियो किसने जारी किया और क्या वीडियो पूरा है अथवा उसे काट-छांटकर प्रसारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।

Contact no :- +91 8553588326

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा जयराम महतो की गिरफ्तारी अथवा उनसे माफी की मांग की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पूरी जांच के किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी या माफी की मांग करना कितना उचित है।

Contact no :- +91 9337736501

अपने पोस्ट में शैलेंद्र महतो ने देश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं के खिलाफ अक्सर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीतिक और सोशल मीडिया मंचों पर नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो से अपील करते हुए कहा कि एक विधायक और झारखंड पुलिस एसोसिएशन से जुड़े इस विवाद में हस्तक्षेप कर मामले का उचित समाधान कराया जाना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शैलेंद्र महतो ने वर्ष 1983 की एक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय बिहार राज्य के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलसी रजक एक कार्यक्रम के सिलसिले में मनोहरपुर गए थे, जहां तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया था। उनके अनुसार, मामला बिहार विधानसभा तक पहुंचने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय मझगांव से कांग्रेस विधायक और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्रनाथ चांपिया से इस मामले की जानकारी ली जा सकती है।
पूर्व सांसद ने अपने बयान के अंत में विधायिका और कार्यपालिका के अधिकारों एवं उनके बीच के अंतर को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि वर्तमान मामले में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और मर्यादा पर विचार किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

यह पूरा मामला पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचारों और दावों पर आधारित है। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

MMDR एक्ट के विरोध में झामुमो के महाधरना को भाजपा युवा मोर्चा ने बताया राजनीतिक स्टंट

MMDR एक्ट के विरोध में झामुमो के महाधरना को भाजपा युवा मोर्चा ने बताया राजनीतिक स्टंट

चाईबासा |  केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा 7 सितंबर को प्रस्तावित महाधरना को भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा ने राज्य सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी से जनता का ध्यान भटकाने का राजनीतिक प्रयास बताया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन तियू ने कहा कि झामुमो नेता केंद्र सरकार से प्राकृतिक संसाधनों का हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले टोंटो प्रखंड की जनता के सामने राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यों का हिसाब देना चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि टोंटो क्षेत्र के ग्रामीण आज भी सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
चंद्र मोहन तियू ने कहा कि मंत्री दीपक बिरुआ ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष बिरसिंह हातु से सुइयांबा तक सड़क निर्माण कराने तथा टोंटो क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय बीत जाने के बावजूद इन घोषणाओं का धरातल पर कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने आरोप लगाया कि अब ग्रामीणों के समक्ष उक्त सड़क को 8 फीट चौड़ी पीसीसी सड़क के रूप में बनाने की बात कहकर उन्हें फिर से आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तो केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और टोंटो क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 7 सितंबर को महाधरना करने से पहले झामुमो नेताओं को टोंटो की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के मुद्दे पर खामोश नहीं रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर जनहित में आंदोलन करेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
गृह प्रवेश दिवस पर लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया प्रवेश, डीसी ने सौंपे चाबी व प्रेशर कुकर

गृह प्रवेश दिवस पर लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया प्रवेश, डीसी ने सौंपे चाबी व प्रेशर कुकर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को गृह प्रवेश दिवस के अवसर पर विभिन्न आवास योजनाओं के तहत नवनिर्मित आवासों में लाभुक परिवारों का विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश कराया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों ने अपने नए आशियाने में प्रवेश कर सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास के सपने को साकार किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर चाईबासा प्रखंड अंतर्गत तमाड़बांध पंचायत के तोलगोए साई गांव में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया तथा लाभुक सुखमति पूरती के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सहभागिता की।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुखमति पूरती एवं उनके परिवार का नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुक को सांकेतिक रूप से नए आवास की चाबी एवं प्रेशर कुकर भेंट किया और उनके नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार है। सरकार की आवास योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जिले में पात्र लाभुकों तक आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गृह प्रवेश दिवस के माध्यम से जिले में आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और लाभुकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को भी रेखांकित किया गया। नवनिर्मित आवास प्राप्त करने वाले लाभुकों के चेहरों पर नए घर की खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सदर चाईबासा अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, तमाड़बांध पंचायत की मुखिया गीतांजलि बोदरा, ग्रामीण मुंडा मधुसूदन पुरती, सहायक परियोजना पदाधिकारी-जिला परिषद विवेक पाढ़ी, जिला आवास समन्वयक सरफराज आलम सहित अन्य उपस्थित रहे।

पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के संदर्भ में हुई बैठक में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के संचालन, जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले की सभी पेयजल योजनाओं, खराब चापाकलों और जलमीनारों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए रियल टाइम रिपेयरिंग और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए कहा कि लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जल पुनर्भरण वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए। मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जल संरक्षण और जल संचयन की योजनाएं तैयार कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

डीडीसी ने तकनीकी टीम को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा खराब गुणवत्ता वाले पानी, अनियमित जलापूर्ति और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय पर जलापूर्ति की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक समिति की मासिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम स्तर पर उचित जल कर निर्धारित कर उसका नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त ने पेयजल योजनाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। मोटर, पाइपलाइन, नल एवं अन्य उपकरणों की चोरी या क्षति से योजनाओं के संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, कनीय अभियंता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।