#प्रधानमंत्रीआवासयोजना #पीएमआवासयोजना #पश्चिमीसिंहभूम #टोंटो #maskalnews

पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर सख्ती, 16 लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण

पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर सख्ती, 16 लाभुकों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा के उद्देश्य से जिला समन्वयक पीएमएवाई-जी मौ. सरफराज ने टोंटो प्रखंड की कोंदवा पंचायत का सघन क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होने के बावजूद 16 लाभुकों ने अब तक आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला समन्वयक जब चिन्हित लाभुकों के घर पहुंचे तो अधिकांश आवासों में ताला बंद मिला। इस कारण संबंधित लाभुकों से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, मौके पर उपस्थित अन्य लाभुकों से संवाद कर आवास निर्माण में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली गई।

Contact us :- 7004820253

जिला समन्वयक ने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव विपिन कुम्हार और प्रखंड समन्वयक जीत सिंह जोजो को निर्देश दिया कि लाभुकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें आवास निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के तहत राशि प्राप्त होने के बाद आवास निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान ऐसे लाभुकों को भी शीघ्र आवास निर्माण पूरा करने की कड़ी हिदायत दी गई, जिन्होंने द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ रखा है।
इसके अलावा जिला समन्वयक ने स्थानीय मुखिया एवं मुंडा से मुलाकात कर योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। उन्होंने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अगले एक-दो दिनों के भीतर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर चिन्हित लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

जिला समन्वयक ने कहा कि समय पर आवास निर्माण पूरा होने से न केवल संबंधित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा, बल्कि गांव और समाज के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही, योजना के तहत वर्तमान आवासों के समय पर पूर्ण होने से भविष्य में गांव के अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए नए आवास स्वीकृत कराने में भी सुविधा होगी।

Contact no :- +91 9337736501