राजनीति

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ और फर्जी री-लेबलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जगन्नाथपुर अनुमंडल में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल के सिंह मार्केट, सिंखू मार्केट, मेन रोड, मस्जिद गली, ब्लॉक रोड तथा इंद्रा रोड स्थित कुल 16 थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण दल ने पैकेज्ड खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग तथा री-लेबलिंग की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए रखे गए एक्सपायरी खाद्य उत्पादों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के क्रम में बिना लेबल वाले खाद्य उत्पादों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में केवल विधिवत लेबलयुक्त एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उत्पादों का ही भंडारण और विक्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के तहत बड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय ठेला-खोमचा संचालकों, गोलगप्पा विक्रेताओं तथा अन्य छोटे खाद्य कारोबारियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस विशेष निरीक्षण अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, अनूपा कुमारी तथा दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में विभागीय कर्मी अभय ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी पैकेज्ड खाद्य उत्पाद को खरीदने से पहले उस पर अंकित एफएसएसएआई (FSSAI) का वैध लोगो, लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date) तथा अन्य आवश्यक लेबल संबंधी जानकारियों की अनिवार्य रूप से जांच करें।

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

56-चक्रधरपुर विधानसभा ने रचा इतिहास, मतदाता सूची डिजिटाइजेशन में झारखंड में बना पहला विधानसभा क्षेत्र

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गौरव का विषय है कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि निर्वाचन पदाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों तथा आम नागरिकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Contact no :- +91 8553588326

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा राज्य में सबसे पहले शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाना जिले की कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला आगामी चरणों में भी निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखेगा।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, कम छात्र उपस्थिति और बायोमेट्रिक में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, कम छात्र उपस्थिति और बायोमेट्रिक में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जवाबदेह होंगे। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगातार कम पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

आवश्यकता पड़ने पर वेतन निकासी पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसके सतत अनुश्रवण के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। जून माह की समीक्षा में जिन शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, उनके विरुद्ध नियमानुसार वेतन कटौती करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, खेल सामग्री तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782
सरकार ने छात्रों को फिर दिया बातचीत का न्योता, डॉ. जितेंद्र सिंह बोले– संवाद के लिए हमेशा तैयार

सरकार ने छात्रों को फिर दिया बातचीत का न्योता, डॉ. जितेंद्र सिंह बोले– संवाद के लिए हमेशा तैयार

नई दिल्ली | पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच जारी गतिरोध के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत की पेशकश की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार छात्रों से हर समय चर्चा के लिए तैयार है और पिछले 24 घंटों में प्रदर्शनकारी छात्रों को चार बार वार्ता का प्रस्ताव दिया जा चुका है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना चाहती है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से आगे आकर संवाद करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय बातचीत कर सकते हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि सरकार केवल पेपर लीक मामले ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े सभी मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बातचीत के लिए जितना समय आवश्यक होगा, सरकार उतना समय देने में भी कोई संकोच नहीं करेगी।

Contact no :- +91 9337736501

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छात्र जहां चाहें, वहां बातचीत आयोजित की जा सकती है। यदि छात्र जेपी नड्डा के आवास पर चर्चा करना चाहते हैं, तो सरकार इसके लिए भी तैयार है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सरकार का कहना है कि संवाद ही इस गतिरोध का समाधान निकालने का सबसे प्रभावी माध्यम है और बातचीत के जरिए सभी पक्षों की चिंताओं का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की भी अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों की वर्षों की मेहनत प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है, तो यह केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ अन्याय है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों और युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज करना तथा उन्हें प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन्हें डराने का प्रयास करना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनकी मेहनत, सपनों और भविष्य की रक्षा करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं और नागरिकों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी एवं आपराधिक मुकदमे तत्काल वापस लेने की भी मांग की गई।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने किया।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना-प्रदर्शन को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सन्नी सिंकू, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र कायम, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, मंजु बिरुवा, वरिष्ठ कांग्रेसी कैरा बिरुवा और अमृत मांझी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चंद्र भूषण बिरुवा, सुखलाल हेम्ब्रम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया, अविनाश कोड़ाह, महिला नेत्री जम्बी कुदादा, सत्यशीला हेम्ब्रम, रजनीश बिरुवा, मालती बानरा, सुनीता सिंकु, आशा पुरती, सावित्री सिरका, सुनीता लकड़ा, मंडल अध्यक्ष अमर ज्योति गोंड, तिला तिर्की, विनीत लागुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी राधा मोहन बनर्जी, मासूम रजा, शैली शैलेन्द्र सिंकु, सन्नी रोबर्ट, चंदन पासवान, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, सचिन बिरुवा, अमित मुखी, विशाल गुड़िया, भुवनेश्वर तियू, सतीश बोदरा, सहाय लुगुन, गुलशन लागुरी, सुशांत बानरा, नारायण कुदादा, सुशील दास, केदार नाथ कालुंडिया, गणेश सोय, नंदन दास, करण सोनकर, शमीम गद्दी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SIR-2026 के तहत 236 मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

SIR-2026 के तहत 236 मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

चक्रधरपुर |  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 56-चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 236 मतदान केंद्रों (बूथों) से प्राप्त गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन विभाग ने इसे निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी बंदगांव तथा निर्वाचन कार्य में जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रभावी मार्गदर्शन, सतत निगरानी और बेहतर समन्वय के साथ इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया।

Contact no :- +91 8553588326

इस उपलब्धि में सभी 236 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), BLO सुपरवाइजरों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। लगातार हो रही बारिश, दुर्गम एवं सुदूर क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गणना प्रपत्रों का संग्रहण तथा उनका समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया।

Contact no :- +91 9337736501

निर्वाचन विभाग के अनुसार, डिजिटाइज किए गए सभी गणना प्रपत्रों का अब अगले चरण में गहन सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रत्येक प्रविष्टि की शुद्धता, सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
आदित्यपुर में कलेक्शन एजेंट से लूट की कोशिश नाकाम, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

आदित्यपुर में कलेक्शन एजेंट से लूट की कोशिश नाकाम, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

आदित्यपुर | सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कलेक्शन एजेंट से लूट की कोशिश स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी के कारण विफल हो गई। घटना शेर-ए-पंजाब चौक के समीप रात करीब 10 बजे की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कलेक्शन एजेंट अपना कार्य समाप्त कर इमली चौक की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए दयाल ट्रेड सेंटर के पास पहुंचा और चाकू दिखाकर उससे लूटपाट करने का प्रयास किया।

Contact no :- +91 8553588326

घटना के दौरान एजेंट ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी तथा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Contact no :- +91 9337736501

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ के कब्जे से आरोपी को सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान आदित्यपुर स्थित अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी एक युवक के रूप में हुई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782
रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, अंडे-टमाटर फेंके; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, अंडे-टमाटर फेंके; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची | राजधानी रांची में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर फेंके, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “नरेंद्र मोदी हाय-हाय” के नारे लगाए। हालांकि, मौके पर पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

Contact no :- +91 8553588326

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी धक्का-मुक्की और झड़प हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

Contact no :- +91 9337736501

भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले से कंटीले तार, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस कार्यकर्ता नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसके दौरान राजधानी का सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मानगो में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

मानगो में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर | मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से जाम नालियों, गंदगी और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मेयर सुधा गुप्ता की पहल पर टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, मेयर सुधा गुप्ता ने हाल ही में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) से मुलाकात कर मानगो क्षेत्र में सफाई, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसी पहल के तहत यूआईएसएल ने मशीनों और सफाई कर्मियों की टीम के साथ विभिन्न इलाकों में वर्षों से जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने का अभियान शुरू किया है।

Contact no :- +91 8553588326

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए मेयर स्वयं विभिन्न स्थलों पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों के साथ सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि सभी प्रभावित क्षेत्रों की नालियों की समुचित और पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सकारात्मक समन्वय आगे भी जारी रहेगा और सड़क, जलापूर्ति, सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने यूआईएसएल अधिकारियों से सफाई अभियान को नियमित रूप से जारी रखने तथा जलनिकासी की गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के प्रबंधक निशांत कुमार, यूआईएसएल के जगन्नाथ महापात्रो सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस अभियान से क्षेत्र में गंदगी और जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, पाताहातु का निरीक्षण कर संस्थान में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन के रख-रखाव, प्रशिक्षण कक्षों की स्थिति, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षकों एवं छात्रों के आवासीय प्रबंध, शौचालयों की साफ-सफाई, बेंच-डेस्क की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संस्थान परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का समुचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पौधरोपण करने पर बल दिया। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कक्षों एवं अन्य कमरों का सुदृढ़ीकरण कर उन्हें अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश भी दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में खेलकूद की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के भी बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने संस्थान में अध्ययन का अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए पुस्तकालय की स्थापना करने पर भी जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संस्थान में उपलब्ध सभी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782