राजनीति

मनोहरपुर में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट मिली दुकान पर कार्रवाई की चेतावनी

मनोहरपुर में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट मिली दुकान पर कार्रवाई की चेतावनी

चाईबासा/मनोहरपुर | मादक द्रव्यों एवं नशीली दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय तथा चिकित्सा क्षेत्र में इनके संभावित दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक द्वारा मनोहरपुर क्षेत्र में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के दौरान क्षेत्र के चार खुदरा एवं दो थोक औषधि प्रतिष्ठानों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उन दवाओं के रख-रखाव, बिक्री एवं वितरण की स्थिति की जांच करना था, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किया जा सकता है।

Contact no :- +91 9798542970

निरीक्षण के क्रम में दवा दुकानों के क्रय, विक्रय एवं स्टॉक से संबंधित वैधानिक अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में सभी प्रतिष्ठानों का स्टॉक संतुलन संतोषजनक पाया गया तथा किसी प्रकार की वित्तीय या मात्रात्मक विसंगति नहीं मिली। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले संभावित कोडीन युक्त कफ सिरप का कोई अनधिकृत भंडारण अथवा अवैध बिक्री भी जांच के दौरान नहीं पाई गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

हालांकि, एक खुदरा औषधि प्रतिष्ठान में नियमों के तहत पंजीकृत फार्मासिस्ट निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। इसे औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बताया गया कि अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा दोषी दुकान की अनुज्ञप्ति निलंबित की जा सकती है।

Contact no :- +91 8553588326

जनस्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन मानकों को मजबूत करने के लिए सभी दवा विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों को स्वच्छ, धूल-मुक्त एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में अधिकांश दुकानों में ढक्कनदार कूड़ेदान का उपयोग संतोषजनक पाया गया। हालांकि, कुछ दुकानों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं थे। ऐसे दुकानदारों को तत्काल अग्निशामक यंत्र स्थापित करने की चेतावनी दी गई।

Contact no :- +91 9337736501

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ दुकानदारों को कैमरों का रुख दुकान के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सामने वाले हिस्से की ओर करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जांच किए गए सभी औषधि प्रतिष्ठानों के मुख्य प्रवेश द्वार पर जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए गए। औषधि निरीक्षक ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे शिड्यूल दवाओं की बिक्री केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के आधार पर ही करें।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान या आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन, औषधि विभाग अथवा निकटतम पुलिस थाना को दी जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शून्य-सहनशीलता नीति के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

चाईबासा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, एसआईआर अभियान में पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

चाईबासा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, एसआईआर अभियान में पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की, जबकि सिंहभूम सांसद एवं लोकसभा प्रभारी कालीचरण मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की मूल भावना और संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न हो और किसी मतदाता के संवैधानिक अधिकारों का हनन न होने पाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसी परिस्थितियां निर्मित की जा रही हैं, जिनसे आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर किसी पात्र नागरिक का नाम हटाया जाता है, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत गंभीर विषय होगा। कांग्रेस ऐसे किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी तथा प्रत्येक योग्य मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सांसद ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति जनता का मताधिकार है। कांग्रेस इस शक्ति को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हर नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ मैदान में रहेगा।

Contact no :- +91 8553588326

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी, बीएलए-2 एवं कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेगा तथा लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रह जाए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां ने दिया। बैठक में विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास, मायाधर बेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा तथा प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची के शत-प्रतिशत सत्यापन का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, चंद्रभूषण बिरुवा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुजलार अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, महिला नेत्री जम्बी कुदादा, सुनीता लकड़ा, राखी सालुजा, मंजु बिरुवा, वरीय कांग्रेसी अशरफुल होदा, विजय तिग्गा, लियोनार्ड बोदरा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मेवालाल होनहागा, महेश अंगरिया, जुम्बल सुंडी, बुल्लू दास, सत्य नारायण बिरुवा, अमृत माझी, शैली शैलेन्द्र सिंकु, रेंगो पूर्ती, मो. तस्लीम अंसारी, विनीत लागुरी, फिरोज अशरफ, विकास केराई, सनातन सावैयां, जावेद जमाल, बिक्रम बिरुली, सुशील दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में भाजपा नगर कमेटी की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

चाईबासा में भाजपा नगर कमेटी की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों का नियमित प्रवास सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित हो सके और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाया जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा उनकी जानकारी संगठन के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने पर भी जोर दिया। इससे जिला एवं प्रदेश संगठन को स्थानीय स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता बड़कुंवर गगराई, जेबी तुबिद, जिला प्रभारी विनय जायसवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियू, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, चंदन झा, प्रताप कटियार, अमाउंट सयनम, रोहित दास, दिलीप साव, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, दीपक पोद्दार, संजय गुप्ता, रामानंद महतो, जगदीश निषाद, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9337736501
चक्रधरपुर में डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, बांग्लाटांड़ बनी विजेता

चक्रधरपुर में डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, बांग्लाटांड़ बनी विजेता

चक्रधरपुर | चैनपुर सुपर किंग्स के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम और नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

Contact no :- +91 9241456784

चार-चार ओवर के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लाटांड़ की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला ने निर्धारित चार ओवर में 56 रन बनाए और बांग्लाटांड़ के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा।

Contact no :- +91 9798542970

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा मुख्य अतिथि तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, इससे खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

Contact no :- +91 9337736501

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित नायक, उपाध्यक्ष आर्यन नायक सहित मनीष नंदी, सत्यजीत मोहंती, समीर सिंह, अभिषेक सिंह, राज प्रकाश, प्रह्लाद, विस्वा, टीटून, तीरथ, नवीन, कल्पना, सुग्रीव, धनंजय, अमित एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की बड़ी पहल, प्रमुख मार्गों पर लगाए जा रहे सुरक्षा संकेतक

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की बड़ी पहल, प्रमुख मार्गों पर लगाए जा रहे सुरक्षा संकेतक

चाईबासा | सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग, पथ निर्माण विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन आने वाले मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, चेतावनी बोर्ड, दिशा-सूचक और सावधानी संदेश स्थापित किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 9241456784

इन संकेतकों का उद्देश्य केवल वाहन चालकों को मार्गदर्शन देना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना भी है। दुर्घटना संभावित स्थलों, तीव्र मोड़ों, पुल-पुलियों, विद्यालयों, अस्पतालों और अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा संकेतक लगाए जा रहे हैं, ताकि चालक समय रहते सतर्क हो सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने जिलेवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “दो मिनट की देरी मंजूर है, लेकिन सुरक्षित घर पहुंचना सबसे जरूरी है। घर पर आपका कोई अपना आपका इंतजार कर रहा है।”
उपायुक्त ने दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक और यात्री वाहनों के चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन संचालन से पूरी तरह बचने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा, “सड़क हादसा केवल एक व्यक्ति को घायल नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां छीन लेता है। किसी परिवार का सहारा, किसी बच्चे का भविष्य और किसी माता-पिता की उम्मीद एक क्षण की लापरवाही से खत्म हो सकती है। इसलिए हर यात्रा जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें।”

Contact no :- +91 9337736501

जिला प्रशासन का मानना है कि सड़क सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, नियमित जनजागरूकता अभियान और नागरिकों के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि पश्चिमी सिंहभूम को सुरक्षित, जिम्मेदार और दुर्घटना-मुक्त जिला बनाया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

“सड़क पर आपकी सतर्कता ही आपके परिवार की सबसे बड़ी सुरक्षा है। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।”

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र में फिर शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र में फिर शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरायकेला | विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत केंद्र के आवश्यक पदों को भरते हुए छऊ परियोजना को फिर से संचालित करने की योजना बनाई गई है।

Contact no :- +91 9241456784

इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, क्षेत्र के वरिष्ठ छऊ कलाकार, कला प्रेमी तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
बैठक में छऊ कला के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपस्थित कलाकारों ने कला केंद्र की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को छऊ प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Contact no :- +91 8553588326

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनः सक्रिय और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सरायकेला की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो सके और नई पीढ़ी को विधिवत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में मौजूद कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से बंद पड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम को शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पारंपरिक कला सीखने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
पोटका में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता, सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मिले

पोटका में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर अर्जुन मुंडा ने जताई चिंता, सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मिले

पूर्वी सिंहभूम | जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अब तक चार मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। वहीं, कई मरीज अभी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Contact no :- +91 9241456784

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति और उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली।

Contact no :- +91 9798542970

सिविल सर्जन से ली विस्तृत जानकारी
अर्जुन मुंडा ने सिविल सर्जन के साथ बैठक कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

साथ ही जांच और उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा बचाव एवं जनजागरूकता अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

स्वास्थ्यकर्मियों और संसाधनों की तत्काल उपलब्धता की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस गंभीर स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन, पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि बीमारी पर शीघ्र प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
अर्जुन मुंडा ने ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सभी उपचाराधीन मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Book your slot today : +91 7250214782
अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

चाईबासा | झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की आज सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन की टीम पहले से ही श्रमिकों की अगवानी एवं आवश्यक सहायता के लिए मौजूद थी।

Contact no :- +91 9798542970

प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमिकों का स्वागत कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनके सुरक्षित गृह प्रस्थान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रमिक को आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी प्रदान किया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की तत्काल असुविधा का सामना न करना पड़े।

Contact no :- +91 8553588326

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया।

Contact no :- +91 9337736501

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और समन्वित प्रयासों के माध्यम से सभी प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
चांडिल में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

चांडिल में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

चांडिल | उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा बुधवार, 1 जुलाई 2026 को चांडिल प्रखंड स्थित पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद एवं रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में चांडिल, रुचाप, रसुनिया, आसनबनी, रूदिया, भादुडीह, चिलगु एवं तामोलिया पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Contact no :- +91 9798542970

इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन औपचारिकताएं तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर के लिए कुल 44 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें से 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे, जबकि 8 अभ्यर्थी असफल हुए और 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आवेदकों को प्रखंड स्तर पर ही लर्नर लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 को ईचागढ़ प्रखंड के पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुड़ड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला परिवहन कार्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बाद Application Acknowledgement, Fee Payment Receipt, Form-1, Form-2, Slot Booking Slip, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति तथा ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Book your slot today : +91 7250214782

बीएसएनएल कार्यालय में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीएसएनएल कार्यालय में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला | आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दूरसंचार कार्यालय (बीएसएनएल), सरायकेला में स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, अधिकारिता एवं कार्यप्रणाली विषय पर जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देश तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के मार्गदर्शन में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (प्रभारी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज, दूरसंचार विभाग के उपमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा एवं मालती लागुरी, दूरसंचार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के प्रभावी एवं वैकल्पिक समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा एवं मालती लागुरी ने वाद प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, अधिकार क्षेत्र तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन, डाक सेवा, दूरसंचार, जलापूर्ति, स्वच्छता, विद्युत तथा अन्य अधिसूचित लोक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

वक्ताओं ने बताया कि स्थायी लोक अदालत एक त्रिसदस्यीय निकाय होती है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश स्तर के अधिकारी करते हैं। इसके दो अन्य सदस्य सार्वजनिक मामलों एवं संबंधित क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ होते हैं। यह लोक अदालत राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कैलेंडर तथा अध्यक्ष द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से कार्य करती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालतें न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का बोझ कम करने, आपसी समझौते को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्थायी लोक अदालत की प्रक्रिया, अधिकारिता और इसके लाभों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के विस्तारपूर्वक उत्तर दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।
उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।