जिला

चक्रधरपुर में स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू की स्मृति में शोक सभा आयोजित

चक्रधरपुर में स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू की स्मृति में शोक सभा आयोजित

चक्रधरपुर | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू की स्मृति में रविवार को आसनतलिया स्थित सहकार भारती जिला कार्यालय के समीप शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शोक सभा में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू एक समर्पित कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी थे, जिन्होंने शिक्षा और संगठन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों और विचारों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, डॉ. विजय सिंह गगराई, गोरखनाथ बोदरा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्रीवंत सारंगी, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण महामंत्री कीर्तिवास प्रधान एवं अभिजीत भट्टाचार्य, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरुदेव महतो, विक्की साहू, शिवलाल रवानी, रामू प्रमाणिक, श्रीधर महतो, कुशल गगराई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक रानी तालाब के सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज, जल्द जारी होगी निविदा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक रानी तालाब के सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज, जल्द जारी होगी निविदा

चक्रधरपुर | शहर की ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले रानी तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना का डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार कर लिया गया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी, जिसके बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि रानी तालाब केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि चक्रधरपुर शहर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लंबे समय से इसके विकास और संरक्षण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयास किया। विधायक ने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रानी तालाब के सौंदर्यीकरण को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग भी की थी।

Book your slot today : +91 7250214782

सन्नी उरांव ने कहा कि लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद रानी तालाब क्षेत्र शहरवासियों के लिए एक आकर्षक, स्वच्छ और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

परियोजना के तहत तालाब परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन और छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
रानी तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

स्थानीय नियोजन की मांग पर रांजाबुरु माइंस के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कई घंटे प्रभावित रहा खनन कार्य

स्थानीय नियोजन की मांग पर रांजाबुरु माइंस के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कई घंटे प्रभावित रहा खनन कार्य

नोवामुंडी  | पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित सेल की रांजाबुरु माइंस में शनिवार को स्थानीय नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों ने माइंस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक खनन कार्य प्रभावित रहा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान माइंस प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ड्राइवर, खलासी और मजदूर जैसे पदों पर भी स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों ने माइंस गेट पर धरना देते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई।
मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। वहीं परिवहन मंत्री के पीए ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

काफी देर तक चली वार्ता के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला कर दिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा धंसे। तीर लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घायल अवस्था में देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलते ही झींकपानी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में धंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जमशेदपुर: स्कूल परिसर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जमशेदपुर: स्कूल परिसर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जमशेदपुर | शनिवार सुबह जमशेदपुर के पारसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर में एक 14-15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह केंद्र पहुंचीं तो उन्होंने परिसर में एक किशोरी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है। शव पर घसीटे जाने के निशान और हाथापाई के चोट के निशान मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

लोगों का आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई और शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया।पुलिस ने फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। जांच को तेज करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाने की तैयारी की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाने और अपराधी तक पहुंचने के लिए सभी तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस ने इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

रांची के दुलमी गांव के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल; पांच रिम्स रेफर

रांची के दुलमी गांव के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल; पांच रिम्स रेफर

रांची | रांची से सटे दुलमी गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार महिलाएं व बच्चे चीख-पुकार करने लगे। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, संकट मोचन बस राहे थाना क्षेत्र के डोमांडी गांव से सोनाहातू थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव जा रही थी। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दुलमी गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खासकर महिलाएं और बच्चे जोर-जोर से रोने और मदद की गुहार लगाने लगे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और कई घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी गाड़ियों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

चाईबासा | कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती गुरुवार को चाईबासा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। बंगाली सेवा समिति, चाईबासा द्वारा संचालित टैगोर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करते हुए “रवींद्रनाथ टैगोर अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  ने कहा कि कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर विश्व साहित्य और मानवता के महान गायक थे। उन्होंने कहा कि टैगोर ने अपने साहित्य, विचारों और रचनाओं के माध्यम से शांति, प्रेम और एकता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी रचनाएं मानवता, सत्य, सौंदर्य और विश्वबंधुत्व का अमर संदेश देती हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजश्री बानरा, सतीश पुरी, जय किशन बिरूली, प्रताप कटियार महतो, रितेश कुमार पिंटू, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, जूली खत्री, द्वारिका शर्मा, शशि दास, मोटू कारवा, रोहित दास, पप्पू राय, नवीन बानरा, सूरज ठाकुर और राहुल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझारी थाना क्षेत्र के कई गांवों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने ग्राम तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी एवं भागाविला में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने कुल 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त किया। कार्रवाई के क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए जिले में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

चाईबासा में गैंगरेप मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा में गैंगरेप मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | झारखंड के चाईबासा जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल था। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अप्रैल महीने में हुई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 6 मई 2026 को झींकपानी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदापी गांव के मडकमहातु टोला निवासी डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा (20 वर्ष), सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका (26 वर्ष) और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु IPS एवं झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जयराजू तथा चाईबासा SDPO बहामन टुटी ने संयुक्त रूप से किया। तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपितों को जमानत

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपितों को जमानत

रांची | झारखंड में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपितों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। रांची स्थित अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने सभी आरोपितों को 20-20 हजार रुपये के दो-दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी। इससे पहले बुधवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2026 को उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप में पुलिस ने 168 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश परीक्षार्थी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन कार्रवाई के दौरान 168 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तार आरोपितों में अंतरराज्यीय पेपर लीक एवं परीक्षा सॉल्व कराने वाले गिरोह के पांच कथित सरगना — अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद — भी शामिल हैं। इसके अलावा सात महिला आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के एजेंटों ने अभ्यर्थियों को तमाड़ के रड़गांव में ठहराया था, जहां उन्हें कथित तौर पर प्रश्नों के उत्तर रटाए जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड अपने कब्जे में ले रखे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया गया कि नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये तक की रकम तय की गई थी। कुछ अभ्यर्थियों ने गिरोह के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी दिए थे।
इस मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में 152 पुरुष अभ्यर्थियों, सात महिला अभ्यर्थियों, पांच कथित गैंग सरगनाओं समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को 13 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।