स्थानीय नियोजन की मांग पर रांजाबुरु माइंस के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कई घंटे प्रभावित रहा खनन कार्य

नोवामुंडी  | पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित सेल की रांजाबुरु माइंस में शनिवार को स्थानीय नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों ने माइंस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक खनन कार्य प्रभावित रहा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान माइंस प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ड्राइवर, खलासी और मजदूर जैसे पदों पर भी स्थानीय युवाओं की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों ने माइंस गेट पर धरना देते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई।
मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। वहीं परिवहन मंत्री के पीए ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

काफी देर तक चली वार्ता के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

By maskal.news

You May Also Like