रांची के दुलमी गांव के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल; पांच रिम्स रेफर

रांची | रांची से सटे दुलमी गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार महिलाएं व बच्चे चीख-पुकार करने लगे। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, संकट मोचन बस राहे थाना क्षेत्र के डोमांडी गांव से सोनाहातू थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव जा रही थी। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दुलमी गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बस पलटते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खासकर महिलाएं और बच्चे जोर-जोर से रोने और मदद की गुहार लगाने लगे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और कई घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घायल सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी गाड़ियों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

By maskal.news

You May Also Like