#चाईबासा #झींकपानी #पश्चिमीसिंहभूम #अपराध #तीरहमला #झारखंड #maskalnews

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला कर दिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा धंसे। तीर लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घायल अवस्था में देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलते ही झींकपानी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में धंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।