जिला

खुटपानी में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण पर जोर

खुटपानी में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण पर जोर

चाईबासा | ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर खुटपानी प्रखंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, विकसित भारत जी-राम-जी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायती राज के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला एवं प्रखंड समन्वयक, मास्टर जलसहिया सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यशाला में यूनिसेफ के सहयोगी दल आईडीएफ के रिसोर्स पर्सन घनश्याम शाह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण और उचित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग करने पर जोर
कार्यशाला के दौरान गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और विशेष देखभाल वाले कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग-अलग करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि कचरे का उचित पृथक्करण होने से पुनर्चक्रण और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान पंचायती राज, विकसित भारत जी-राम-जी और स्वच्छ भारत मिशन के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जागरूक करने तथा स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, ठोस कचरे के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन को बढ़ावा देना तथा विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

गुआ शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित

गुआ शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित

गुआ | पश्चिमी सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण गुआ शहीद दिवस के अवसर पर आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसे लेकर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से गुआ क्षेत्र का दौरा कर कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गुआ शहीद स्थल, गुआ फुटबॉल मैदान, प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल, वाहन पार्किंग स्थल तथा आगमन-प्रस्थान मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित भीड़, मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने गुआ शहीद स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शहीद स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि गुआ शहीद दिवस जिले के इतिहास, जनभावनाओं और शहीदों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर कमी न रहे।
फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
इसके बाद उपायुक्त और एसपी ने गुआ फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को लेकर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, आमजन के लिए बैठने की सुविधा, प्रवेश एवं निकास मार्ग और बैरिकेडिंग आदि की समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 8553588326

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की क्षमता और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक तकनीकी सुविधाएं, ध्वनि व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा गया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यापक सुरक्षा योजना तैयार करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल, शहीद स्थल, मुख्य मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Contact no :- +91 9337736501


बड़ी संख्या में लोगों के आगमन की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
पार्किंग और आमजन की सुविधा की व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया गया। विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम स्थल तक वाहनों और आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग और मार्ग नियंत्रण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पैदल मार्ग, संकेतक और दिशा-सूचक लगाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था के निर्देश
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार, चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया। वहीं, शहीद स्थल, फुटबॉल मैदान, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश
उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करें और तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की पूर्व समीक्षा कर संभावित कमियों को समय रहते दूर करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गुआ शहीद दिवस पश्चिमी सिंहभूम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर है। यह शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें।

Book your slot today : +91 7250214782

एसपी अमित रेनू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा योजना के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा 8 सितंबर को प्रस्तावित गुआ शहीद दिवस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की आगामी दिनों में लगातार समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण उरांव, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक सहित विभिन्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिलफोड़ी गांव में चला कानूनी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

सिलफोड़ी गांव में चला कानूनी जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

चक्रधरपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA), नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के निर्देश पर संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), चाईबासा की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में जागरूकता एवं कानूनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA चाईबासा मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के दौरान अधिकार मित्रों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें NALSA की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही DLSA की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान PLV पिंकी बोदरा, कर्ण कुंभकार एवं अनीता बोदरा ने कई परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित प्रतिवेदन तैयार किया।

Contact no :- +91 8553588326

ग्रामीणों को विवादों का समाधान आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से कई प्रकार के विवादों का त्वरित, सरल और आपसी सहमति से समाधान संभव है।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से NALSA की ‘वीर परिवार सहायता योजना-2025’ के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि यह योजना सुरक्षा बलों के सेवारत एवं पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों (वीर नारियों) तथा उनके आश्रितों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत संपत्ति, जमीन-जायदाद, पारिवारिक विवाद एवं सेवा से संबंधित मामलों में निःशुल्क कानूनी सलाह और अधिवक्ता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। आवश्यकता के अनुसार पैनल अधिवक्ताओं एवं अन्य माध्यमों से भी कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Book your slot today : +91 7250214782
शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में डीसी मनीष कुमार के सख्त निर्देश, तीन दिनों में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में डीसी मनीष कुमार के सख्त निर्देश, तीन दिनों में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के शिक्षक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) प्रशिक्षक तथा शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 भरने का कार्य आगामी तीन दिनों में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं है, उनका आवेदन बूथ स्तरीय पदाधिकारी (BLO) के माध्यम से भरवाया जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सावित्रीबाई फुले योजना के आवेदनों में तेजी लाने का निर्देश
सावित्रीबाई फुले योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में करीब 46 हजार आवेदन भरे जाने हैं, जबकि अब तक लगभग 15 हजार आवेदन ही भरे गए हैं। उपायुक्त ने अगले तीन दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ाकर 25 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने अनाथ, दिव्यांग तथा एकल अभिभावक वाली पात्र छात्राओं के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों के लंबित अपार (APAAR) पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, निर्धारित विभाजित पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराने का भी निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

8 सितंबर को खेल महोत्सव, योग पर विशेष जोर
बैठक में जानकारी दी गई कि इस माह 8 सितंबर 2026 को खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें योग, कैरम और लूडो सहित विभिन्न खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के नाम जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया।
5 सितंबर को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा शिक्षक दिवस
उपायुक्त ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उन्हें विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

परख ओलंपियाड के आधार पर परीक्षा कराने का निर्देश
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने परख ओलंपियाड के उपलब्ध प्रश्नपत्रों के आधार पर सभी विद्यालयों में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक दिवस के बाद एक सप्ताह के भीतर लंबित परीक्षाएं पूरी कराई जाएं। साथ ही, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा कर उनकी समझ को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले को बेहतर स्थान दिलाने पर जोर
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस वर्ष मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं अन्य परीक्षाओं के परिणाम में पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तर पर बेहतर स्थान दिलाने के लिए सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और कमजोर विद्यार्थियों की विशेष तैयारी सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शिक्षकों, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षकों, प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

रक्तदान शिविर अब 11 सितंबर को
बैठक में बताया गया कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण पूर्व निर्धारित रक्तदान शिविर की तिथि में बदलाव किया गया है। अब रक्तदान शिविर 11 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिले में किन-किन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों से दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से पश्चिमी सिंहभूम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां दिलाई जा सकती हैं।

पश्चिमी सिंहभूम के 60 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत हुई सुनवाई

पश्चिमी सिंहभूम के 60 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के तहत हुई सुनवाई

चाईबासा | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस एवं सुनवाई चरण के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के 60 मतदान केंद्रों पर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दावों एवं उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जो मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया में ‘नो-मैपिंग’ की श्रेणी में पाए गए हैं या जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है। सुनवाई का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के दावों का नियमानुसार सत्यापन कर मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर संचालित की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं के दावों और प्रस्तुत दस्तावेजों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप परीक्षण किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें और मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करें। प्रशासन का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पात्र लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निर्देश

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पात्र लाभुकों तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की, जबकि उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा
बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को प्राथमिकता देते हुए पात्र किशोरियों की पहचान, आवेदन एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किशोरी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने के साथ-साथ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

Contact no :- +91 9337736501

बच्चों के अपार और आभा आईडी पंजीकरण पर जोर
आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अपार आईडी एवं आभा आईडी पंजीकरण की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी पात्र बच्चों का पंजीकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।
इसके अलावा टेक होम राशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और समर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा पोषाहार वितरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यादेश के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण और पेयजल सुविधा की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही केंद्रों के विद्युतीकरण, भवन निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को नियमित रूप से शत-प्रतिशत अपडेट करने को कहा। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

हाथी-मानव संघर्ष से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और मजबूत निगरानी तंत्र पर जोर

हाथी-मानव संघर्ष से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और मजबूत निगरानी तंत्र पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष, हाथियों के आवागमन एवं उनके कॉरिडोर, प्रभावित लोगों को मुआवजा भुगतान, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा वन विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इसमें हाथी-मानव संघर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि लंबित मुआवजा मामलों का शीघ्र निष्पादन, प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत करना तथा वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आधुनिक और प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करना प्रमुख विषय रहे।
उपायुक्त ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने के लिए उपलब्ध आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। बैठक में चिन्हित सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों को मंत्री के निर्देशानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Contact no :- +91 8553588326

सड़क निर्माण से जुड़े लंबित मामलों की भी हुई समीक्षा
बैठक में जिले की महत्वपूर्ण सड़कों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। आरईओ एवं आरसीडी के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण और विकास कार्यों में लंबित एनओसी तथा अंतरविभागीय समन्वय से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वनाधिकार के लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर
बैठक में वनाधिकार से जुड़े मामलों पर भी विशेष चर्चा हुई। सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार के वास्तविक और पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से अधिकार का लाभ दिलाने के लिए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि वन क्षेत्रों में निवास करने वाले वास्तविक पात्र लोगों तक योजनाओं और उनके अधिकारों का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बदलते हाथी कॉरिडोर की होगी निगरानी
सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा ने हाथियों के आवागमन और बदलते कॉरिडोर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाटगम्हरिया सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी लगभग स्थायी प्रकृति की है। पूर्व में चिन्हित हाथी कॉरिडोर के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हाथियों की आवाजाही देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हाथियों के बदलते व्यवहार और विभिन्न मार्गों से उनके आवागमन को देखते हुए पारंपरिक माइग्रेशन पथ एवं नए कॉरिडोर की पहचान तथा निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कई बार हाथियों के झुंड का कोई सदस्य पारंपरिक मार्ग से भटक जाता है, जिसके कारण वह अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाता है। इसके अलावा भोजन की उपलब्धता और फीडिंग पैटर्न में बदलाव के कारण भी हाथियों के झुंड पारंपरिक मार्ग से हटकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच सकते हैं।
ऑटोमेटेड सायरन से ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में पायलट स्तर पर ऑटोमेटेड सायरन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से हाथियों की गतिविधियों की सूचना समय रहते स्थानीय लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हाथियों के लिए विकसित किया जा रहा अनुकूल फॉडर क्षेत्र
वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हाथियों के लिए अनुकूल भोजन और चारे की प्रजातियों के विकास की दिशा में भी काम किया जा रहा है। वन क्षेत्रों और उपयुक्त भूमि पर बांस सहित हाथियों की पसंदीदा फॉडर प्रजातियों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसका उद्देश्य हाथियों को उनके प्राकृतिक एवं उपयुक्त आवास क्षेत्र में पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि भोजन की तलाश में उनका आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आवागमन कम किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

अतिरिक्त क्यूआरटी से त्वरित कार्रवाई होगी मजबूत
बैठक में बताया गया कि हाथी-मानव संघर्ष से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है। सरकार के स्तर से अतिरिक्त क्यूआरटी को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियों की निगरानी, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
बैठक में जिले के विकास, जनसुरक्षा तथा वन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं समाधानपरक चर्चा हुई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ चिन्हित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष और सर्पदंश से बचाव को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

मानव-वन्यजीव संघर्ष और सर्पदंश से बचाव को लेकर छात्राओं को किया जागरूक


सरायकेला-खरसावां | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों को न्याय एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मानव-वन्यजीव संघर्ष से उत्पन्न परिस्थितियों, पीड़ितों के अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सर्पदंश से बचाव, आवश्यक सावधानियों तथा सर्पदंश की स्थिति में उठाए जाने वाले तत्काल कदमों पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि बारिश के मौसम में सांप अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने घरेलू उपचार, झाड़-फूंक और अंधविश्वास के कारण इलाज में देरी नहीं करने की अपील की।
उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवार, पड़ोसियों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

तौसीफ मेराज ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता और उनके अधिकारों की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क किया जा सकता है। पीड़ितों और उनके परिवारों तक न्याय एवं आवश्यक सहायता पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकार का प्रमुख उद्देश्य है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता दिलीप कुमार शॉ, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता महतो, शिक्षकगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। छात्राओं को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि सही जानकारी, समय पर चिकित्सा सहायता और विधिक जागरूकता मानव-वन्यजीव संघर्ष एवं सर्पदंश जैसी परिस्थितियों में जीवन और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

सरायकेला-खरसावां पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो, एसपी ने खुद संभाली स्टेयरिंग

सरायकेला-खरसावां पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो, एसपी ने खुद संभाली स्टेयरिंग

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस के त्वरित रिस्पॉन्स को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस के बेड़े में गुरुवार को 19 नई बोलेरो शामिल की गईं। इन वाहनों के शामिल होने के बाद जिले में पुलिस के पास कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक हो गई हैं। नए वाहनों का उपयोग थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, रात्रि गश्ती, हाईवे निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सरायकेला पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पूजा-अर्चना के बाद नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

Contact no :- +91 8553588326

एसपी ने खुद संभाली स्टेयरिंग, क्षेत्र में किया पेट्रोलिंग का निरीक्षण
नए वाहनों को रवाना करने के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी ने खुद एक पेट्रोलिंग वाहन की स्टेयरिंग संभाली और अधिकारियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले। उन्होंने कोलेबिरा तक पेट्रोलिंग कर पुलिस की गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी। आपराधिक घटनाओं या किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए संसाधनों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नियमित पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ेगी और अपराधियों पर प्रभावी दबाव बनाया जा सकेगा।

Contact no :- +91 9337736501

दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच
नए वाहनों से जिले के ग्रामीण, दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और मौजूदगी मजबूत होगी। इन वाहनों का इस्तेमाल रात्रि गश्ती, हाईवे पेट्रोलिंग, अपराधियों की धर-पकड़ तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित कार्यों में किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला पुलिस को मिले 40 फर्स्ट एड मेडिकल किट
कार्यक्रम से पहले ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तमोलिया की ओर से जिला पुलिस को 40 फर्स्ट एड मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए गए। इन किटों को पुलिस वाहनों में रखा जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार दिया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

नई बोलेरो और फर्स्ट एड मेडिकल किट मिलने से जिला पुलिस की संसाधन क्षमता में वृद्धि हुई है। पुलिस का उद्देश्य इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत करना, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना और जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना है।

नोवामुंडी में झामुमो को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती, विभिन्न दलों के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

नोवामुंडी में झामुमो को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती, विभिन्न दलों के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

चाईबासा |  पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने पुराने दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
झामुमो में शामिल होने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह हो समाज युवा महासभा, जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, जेकेएलएम के जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू, नवाज हुसैन ‘बिरसा’, कानूराम बोबोंगा, मनोज बोबोंगा, संजय जेराई, सुदर्शन लागुरी, भुवनेश्वर हेस्सा, मनोज तुबिड, मधुसूदन हेस्सा, सुखराम पुरती, जयसिंह लागुरी, मुरली लागुरी, भीमो तिरिया, दूनाराम हेस्सा, सोनाराम जेराई, मनोज अंगरिया, बासु बोबोंगा, सालुका बोबोंगा, बीरेंद्र बालमुचू, रौतु चतोम्ब, मो. नसीम मंसूरी, कृष्णा बानरा, राजेंद्र लागुरी, मो. नसीम डेजी, रंजीत गोप, पुरनो दास, विशाल बिरुवा, अमित बिरुवा, सचिन चम्पिया, डुका बिरुवा, मो. इजराइल, सोनल हेरेंज, कामेश लागुरी, निक्सन कुजूर, विकास तिरिया, अनुराग हेस्सा, पुनीत लागुरी, समीर लागुरी समेत कई लोग शामिल रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सभी नए सदस्यों का झामुमो जिला समिति की ओर से गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर पार्टी में शामिल कराया गया। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा, झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि झामुमो ही वह राजनीतिक शक्ति है, जिसने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का झामुमो में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता खोखले राजनीतिक नारों और अवसरवादी राजनीति को नकार रही है।

Contact no :- +91 8553588326

सांसद ने कहा कि लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं, जो जमीन पर दिखाई दे और उनके अधिकार, सम्मान एवं भविष्य के लिए संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों और हितों पर किसी भी प्रकार के प्रहार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती और यहां के संसाधनों पर राज्य की जनता के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देते हैं और बड़े-बड़े वादे करके गायब हो जाते हैं। इसके विपरीत झामुमो लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है। यही अंतर अब जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
उन्होंने कहा कि नोवामुंडी खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र है, लेकिन यहां के लोगों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल आज भी महत्वपूर्ण हैं। झामुमो इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। पार्टी की लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के संसाधनों पर यहां के लोगों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी नए सदस्य गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
झामुमो जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन ने कहा कि आने वाले समय में नोवामुंडी में झामुमो का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विपक्षी दलों की जनविरोधी एवं अवसरवादी राजनीति का जनता के बीच मजबूती से जवाब दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी ने कहा कि नोवामुंडी में लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा झामुमो के साथ है। आने वाले समय में यह राजनीतिक ताकत और व्यापक रूप लेगी।
कार्यक्रम में झामुमो युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, मनोज लागुरी, मो. तबारक, नितेश करुवा, रिमु बहादुर, वृंदावन गोप, नरेंद्र चतोम्बा, विपिन पुरती, प्रेम गुप्ता, आनंद करुवा, आलोक अजय टोपनो, शहीद आलम, मो. कामरान रजा, गोवर्धन चौरसिया, माधव चंद्र कोड़ा, मनोज दास, जयपाल लागुरी, रोहित पांडेय, रितेश पनिग्राही, जरमोहन लागुरी, रविंद्र पुरती, घनश्याम राठौर, अरशद रजा, विजय कुमार, सन्नी सिंकू, विक्की सिंकू, सुखलाल हेम्ब्रम, मिथुन चम्पिया, संजीत बोदरा, शिव सिंकू, मो. इशरईल, नवीन सिंकू, मो. बशीद इकबाल, रंजीत गोप, शिव रंजन दास, भूषण लागुरी, अमीर अंसारी, ब्रांजो लागुरी, महेंद्र अल्डा, बिनोद तिरिया, मनीष चम्पिया, सोनल हेरेंज, रमेश लागुरी, निक्शन कुजूर, कृष्णा पाट पिंगुवा, लकन चतोम्बा, तुलसी नाथ केराई, सन्नी चम्पिया, डुका बिरुवा, गार्दी लागुरी, अर्जुन जोजो, मुरली लागुरी, गौतम बेहरा, अभिराम देवगम, गंगा करुवा, सुदर्शन लागुरी, संजय केराई, दूनाराम हेस्सा, तुरी लागुरी, भीमो लागुरी, सोनाराम जेराई, बुधराम सिंकू, रामलाल सिंकू, दामू सिंकू, जोबिन सोय, कृष्णा गोप, मनोज तुबिड एवं सूबेदार पुरती समेत जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड के बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। मंच का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन झामुमो युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू ने किया।