सोनुआ | सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में शुक्रवार को पुरमी पूर्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने सोनुआ पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
मंगलवार को मुखिया गुणवंत नायक के नेतृत्व में 50 से अधिक ग्रामीण सोनुआ थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र में युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने कहा कि नदी में डूबने से मौत की बात उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
Contact no :- +91 8553588326
उनका दावा है कि शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
Contact no :- +91 9337736501
गांव में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में युवक की स्कूटी, ट्रैक्टर की बैटरी, सोलर जलमीनार से सोलर पंप और स्टार्टर के अलावा कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों का आरोप है कि इन घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार रात भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घरों के दरवाजे पीटने की घटना सामने आई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
Book your slot today : +91 7250214782
ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की संदिग्ध मौत की जांच के साथ-साथ चोरी की घटनाओं पर भी शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
चाईबासा | 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से सीलफोड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने की। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, वीर परिवार सहायता योजना, ई-श्रम कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं वंचित वर्गों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इस अवसर पर डीएलएसए सचिव रवि चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी सलाह प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कानूनी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Contact no :- +91 8553588326
शिविर में मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र बच्चों को शिक्षा, पोषण एवं देखभाल के लिए 4,000 रुपये प्रतिमाह तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है। वहीं, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा गंभीर चोट के मामलों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के माध्यम से मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।
Contact no :- +91 9337736501
कार्यक्रम के दौरान पीएलवी टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को इन सामाजिक कुरीतियों से बचने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों एवं विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों ने डीएलएसए के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर मुखिया मेलानी बोदरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधिकार मित्रों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
चाईबासा | एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तिउ ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो को एमएमडीआर संशोधन पर राजनीति करने से पहले पश्चिमी सिंहभूम की जनता और आदिवासी समाज को अपने आठ वर्षों के शासन का हिसाब देना चाहिए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
चंद्रमोहन तिउ ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की खदानों से पिछले वर्षों में रॉयल्टी, डीएमएफटी, जीएसटी, वैट और उत्पाद शुल्क समेत विभिन्न मदों में राज्य सरकार को करोड़ों-अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई गांवों में लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, कुपोषण, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने झामुमो से सवाल किया कि पश्चिमी सिंहभूम की सभी अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों से चुने गए विधायक और लोकसभा की आरक्षित सीट से निर्वाचित सांसद यदि सत्ताधारी गठबंधन के साथ हैं, तो आदिवासी समाज को उसका हक क्यों नहीं मिला? आठ वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है?
Contact no :- +91 9337736501
तिउ ने कहा कि आदिवासी समाज को केवल आंदोलन करने के लिए छोड़ देना विकास नहीं है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वनभूमि अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विस्थापन और खनन से होने वाले लाभ में स्थानीय लोगों की वास्तविक भागीदारी कब सुनिश्चित की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि बालू और लघु खनिजों से भी सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम की धरती पर उसका अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। जिस जिले की खनिज संपदा राज्य के खजाने को भरती है, उसी जिले के लोग आज भी अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने झामुमो प्रवक्ता से कहा, “एमएमडीआर संशोधन को लेकर जनता को भ्रमित करने के बजाय झामुमो यह स्पष्ट करे कि आठ वर्षों में पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासियों को उनका वास्तविक हक क्यों नहीं मिला और वह हक आखिर कब मिलेगा? सत्ता आपके पास है, सांसद-विधायक आपके साथ हैं, फिर भी आदिवासी अपने अधिकारों के लिए सड़क पर क्यों हैं?”
सरायकेला | उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने शनिवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अस्पताल की आधारभूत संरचना का जायजा लिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने महिला एवं पुरुष वार्ड, भंडार कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला तथा निर्माणाधीन डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उन्होंने उपचार, दवाओं और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, आवश्यक दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 8553588326
निर्माणाधीन डायलिसिस केंद्र का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा पाया गया। उप विकास आयुक्त ने शेष निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर केंद्र को जल्द से जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केंद्र के शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी के अनुसार समय पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की भवन मरम्मत एवं जीर्णोद्धार से संबंधित सूची के आधार पर विभिन्न स्थलों का भी जायजा लिया गया। चिह्नित कमियों के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सुजीत मुर्मू सहित गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 36 अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 8 जेआरएफ, 17 नेट क्वालिफाई तथा 11 पीएचडी डिग्री धारक अभ्यर्थी शामिल रहे। इस दौरान सभी सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में युवाओं की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र के समग्र विकास का सशक्त आधार है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी ज्ञान एवं शोध क्षमता का उपयोग समाजहित में करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त ने कहा कि सम्मानित अभ्यर्थियों की उपलब्धियां जिले के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेंगी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से अपने अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहयोग करने की अपील की।
Contact no :- +91 9337736501
मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक उपलब्धियां अभ्यर्थियों के ज्ञान, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा के प्रसार और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए भी आगे आना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय से डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. सुनीता कुमारी एवं श्री कंचन कच्छप सहित पीएचडी, नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीएम उत्कृष्ट प्लस टू जिला हाई स्कूल के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत के साथ हुई। इसके बाद उपायुक्त मनीष कुमार एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस के महत्व और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल वह व्यक्ति नहीं है, जो विद्यालय में हमें पाठ पढ़ाता है, बल्कि जीवन में जिस किसी व्यक्ति से हमें सीख, अनुभव, मार्गदर्शन या प्रेरणा मिलती है, वह भी किसी न किसी रूप में हमारे लिए शिक्षक के समान है। उन्होंने कहा कि जीवन निरंतर सीखने की प्रक्रिया है और प्रत्येक अनुभव हमें कुछ नया सिखाता है।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज का ऐसा महत्वपूर्ण वर्ग है, जो निरंतर ज्ञान, संस्कार, मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है। शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ उनमें भविष्य के प्रति विश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। वे अपने ज्ञान और अनुभव को समाज के साथ साझा करते हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए समाज का दायित्व है कि वह शिक्षकों के योगदान को समझे और उन्हें उचित सम्मान प्रदान करे।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने कहा कि आज हम सभी जिस मुकाम पर हैं, उसमें हमारे माता-पिता, गुरुजनों और जीवन में मार्गदर्शन देने वाले अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि उन सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने हमारे जीवन को दिशा दी है। इस अवसर पर उपायुक्त ने भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा को केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, विचार और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार माना।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन का सदुपयोग करें। जीवन में सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक अच्छा, जिम्मेदार और संवेदनशील इंसान बनना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, निरंतर सीखने, अनुशासन एवं संस्कार को जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा प्रदान करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव केवल विद्यार्थी के जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके माध्यम से पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचता है। इसलिए शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके समर्पण, धैर्य एवं निरंतर प्रयासों का सम्मान किया जाना चाहिए। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की। कार्यक्रम का समापन शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा सहित जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी शामिल हुए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक की शुरुआत जिले के विभिन्न अंचलों में रिक्त मानकी एवं मुंडा पदों पर नियुक्ति से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा से हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन अंचलों से अब तक मानकी-मुंडा नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव आवश्यक दस्तावेजों के साथ कोल्हान अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है, वहां प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब तक ग्राम सभा आयोजित नहीं हुई है, वहां नियमानुसार जल्द से जल्द ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही नियुक्ति से संबंधित सभी वांछित दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।
Contact no :- +91 8553588326
बैठक में मानकी एवं मुंडा के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पात्र मानकी-मुंडा के लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आपदा पीड़ितों को शीघ्र मिले राहत एवं मुआवजा उपायुक्त ने जिला अंतर्गत आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों की भी अंचलवार समीक्षा की। हाल के दिनों में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों, वज्रपात से हुई पशु क्षति सहित अन्य आपदा संबंधी मामलों की जानकारी ली गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप राहत एवं मुआवजा राशि का भुगतान जल्द सुनिश्चित किया जाए। सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज एवं सत्यापित प्रतिवेदन बिना विलंब जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि अथवा हाथी उत्पात के कारण जिन लोगों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी पात्रता के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। 90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों का शीघ्र निष्पादन बैठक में जिले के सभी अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका तत्काल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के समयबद्ध निष्पादन से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलता है। इसलिए सभी अंचल अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
15वें वित्त आयोग की राशि का जनहित में अधिकतम उपयोग बैठक में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में हैंडवॉश यूनिट निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध राशि का अधिकतम एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सुविधाजनक और जनोपयोगी बनाने की दिशा में कार्य किए जाएं तथा सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जीपीडीपी में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत पोर्टल पर प्रविष्टियों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जीपीडीपी के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रविष्टियां शत-प्रतिशत पोर्टल पर सुनिश्चित की जाएं।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए योजना निर्माण और पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेविका-सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारू संचालन हो सके। नए मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने पर विशेष जोर बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नए एवं पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रियता के साथ कार्य करें और पात्र नए मतदाताओं को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ें। अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।
चाईबासा | पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा MMDR एक्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर गांव-गांव में भ्रम फैलाने का आरोप लगाए जाने के बाद झामुमो ने पलटवार किया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले कानून के प्रावधानों और झारखंड पर उसके संभावित प्रभावों को समझना चाहिए, इसके बाद ही जनता के बीच बयान देना चाहिए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बुधराम लागुरी ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस नहीं, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार MMDR संशोधन के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, जहां लौह अयस्क, कोयला सहित विभिन्न खनिजों का बड़े पैमाने पर दोहन होता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि खनिज संपदा का उचित लाभ राज्य और स्थानीय जनता को मिले।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का यह कहना कि केंद्र सरकार झारखंड का पैसा नहीं रोक रही है, मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सवाल केवल यह नहीं है कि वर्तमान में राज्य को कितना राजस्व मिल रहा है, बल्कि महत्वपूर्ण सवाल यह है कि भविष्य में राज्य को अपने प्राकृतिक संसाधनों से राजस्व जुटाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन तैयार करने का अधिकार कितना रहेगा।
Contact no :- +91 9337736501
बुधराम लागुरी ने भाजपा से सवाल किया कि MMDR संशोधन का राज्यों के खनिज राजस्व, स्थानीय रोजगार और स्थानीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे स्पष्ट रूप से जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज ने अपनी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की भारी कीमत चुकाई है। इसलिए खनिज नीति बनाते समय राज्य के अधिकार, स्थानीय रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
झामुमो जिला प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच भ्रम नहीं फैला रही है, बल्कि केंद्र सरकार के फैसलों की वास्तविकता गांव-गांव तक पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि MMDR संशोधन झारखंड के हित में है, तो वे खुले मंच पर इसके प्रावधानों और इससे झारखंड को होने वाले लाभ को जनता के सामने स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि तथ्य, अधिकार और अपने प्राकृतिक संसाधनों में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी चाहती है। भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड की खनिज संपदा से प्राप्त राजस्व में राज्य और यहां की जनता के हितों की पूरी सुरक्षा किस प्रकार सुनिश्चित की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
बुधराम लागुरी ने कहा, “झारखंड की खनिज संपदा पर झारखंड का अधिकार और जनता का हित सर्वोपरि है। इस अधिकार से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा।”
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन-हुनर से पहचान’ के तहत मंडल कारा, चाईबासा में बंदियों के कौशल विकास और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से व्यवसायिक बागवानी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार सहित बैंक ऑफ इंडिया-आरसेटी के प्रशिक्षक मौजूद रहे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
40 बंदियों को फल-सब्जी उत्पादन और जैविक खाद का प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर 4 से 9 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। इसमें मंडल कारा के 40 बंदियों को फल एवं सब्जी उत्पादन तथा जैविक खाद निर्माण से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर भविष्य में स्वरोजगार और सम्मानजनक आजीविका के लिए तैयार करना है।
Contact no :- +91 9337736501
मंडल कारा में प्रोजेक्ट परिवर्तन का तीसरा प्रशिक्षण शिविर जिला प्रशासन के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन-हुनर से पहचान’ के तहत मंडल कारा में यह तीसरा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से बंदियों को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ सकें। व्यवसायिक बागवानी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फल एवं सब्जी उत्पादन के साथ जैविक खाद तैयार करने की तकनीक और इसके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने बंदियों को नई शुरुआत के लिए किया प्रेरित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ का उद्देश्य बंदियों को ऐसे उपयोगी और रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है, जिससे वे कारा से बाहर निकलने के बाद सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें। उन्होंने बंदियों से जीवन में हुई गलतियों से सीख लेने और भविष्य में उन्हें दोहराने से बचने की अपील की। उपायुक्त ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा यहां प्राप्त ज्ञान और कौशल का बेहतर उपयोग कर अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए भी प्रेरित किया। सिलाई एवं कपड़ा निर्माण केंद्र का किया अवलोकन प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने के बाद उपायुक्त ने मंडल कारा परिसर में संचालित सिलाई केंद्र एवं कपड़ा निर्माण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और बंदियों को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण मंडल कारा के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कारा परिसर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कौशल विकास के जरिए पुनर्वास पर जोर ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन-हुनर से पहचान’ के माध्यम से जिला प्रशासन बंदियों के कौशल विकास और सकारात्मक पुनर्वास की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। व्यवसायिक बागवानी प्रशिक्षण शिविर इसी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य बंदियों को उपयोगी हुनर प्रदान कर उन्हें भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है, ताकि वे सजा पूरी करने के बाद समाज में सम्मानजनक और सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत कर सकें।
चाईबासा | कोल्हान में सक्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन” में आदिवासी हो’ समुदाय का प्रतिनिधित्व करेगा। सम्मेलन का आयोजन 6 सितंबर को नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी अधिकारों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
प्रतिनिधिमंडल में युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिरसिंह बानरा, निर्मल सिंकु, लक्ष्मी पुरती, हीरामनी देवगम, सुशीला बोदरा, सुषमा बिरुली और बृजमोहन डिग्गी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार, 4 सितंबर को रांची से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
Contact no :- +91 8553588326
सम्मेलन में “आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच” के बैनर तले आदिवासी समुदायों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से वनाधिकार एवं विस्थापन, आदिवासियों का बहिष्करण एवं भेदभाव, आदिवासी छात्रों के शिक्षा के अधिकार एवं रोजगार तथा आदिवासी पहचान, संस्कृति, भाषा और आस्थाओं की रक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। सम्मेलन में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और बिहार समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
Contact no :- +91 9337736501
सम्मेलन का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी करेंगे। वहीं, सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन लोकुर करेंगे। इसके बाद मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद डॉ. पुलिन बिहारी बास्के विषय प्रवेश पर संबोधित करेंगे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके बाद सम्मेलन में आदिवासी अधिकारों से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इन रिपोर्टों पर प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा के बाद आगामी संघर्ष एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन का समापन वक्तव्य मंच की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृंदा करात देंगी। 7 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन राष्ट्रीय सम्मेलन के अगले दिन 7 सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, इस प्रदर्शन के माध्यम से आदिवासी समुदायों के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
कोल्हान से दिल्ली रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय मंच के माध्यम से आदिवासी समुदायों की समस्याओं, अधिकारों और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक अस्तित्व से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।