कोल्हान

पश्चिमी सिंहभूम में आवास आवंटन समिति की बैठक, 12 कर्मियों को क्वार्टर आवंटन स्वीकृत

पश्चिमी सिंहभूम में आवास आवंटन समिति की बैठक, 12 कर्मियों को क्वार्टर आवंटन स्वीकृत

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) | जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आवास आवंटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, भवन प्रमंडल के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में कुल 132 सरकारी क्वार्टर उपलब्ध हैं, जिनमें से 110 का आवंटन हो चुका है, जबकि 22 क्वार्टर खाली या जर्जर स्थिति में हैं। उपलब्ध क्वार्टरों में ए टाइप के 24, बी टाइप के 37, सी टाइप के 30, डी टाइप के 33 और ई टाइप के 8 क्वार्टर शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जाए, जो क्वार्टर में निवासरत हैं लेकिन हाउस रेंट का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, स्थानांतरण के बाद भी क्वार्टर खाली नहीं करने वाले कर्मियों तथा जर्जर भवनों की अलग-अलग सूची तैयार करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में 10 अराजपत्रित कर्मियों को बी एवं सी टाइप क्वार्टर तथा 2 राजपत्रित पदाधिकारियों को डी टाइप क्वार्टर आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

बाल संसद चुनाव संपन्न: चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों ने दिखाई लोकतांत्रिक भागीदारी

बाल संसद चुनाव संपन्न: चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों ने दिखाई लोकतांत्रिक भागीदारी

चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम), पंप रोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में शनिवार को ‘बाल संसद’ के गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चुनाव में शिशु भारती के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उम्मीदवारों ने पहले नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार भी किया। निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आचार संहिता लागू की गई और चुनाव से एक दिन पूर्व प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

मतदान के उपरांत घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर रानी जामुदा, उपाध्यक्ष पद पर मोटाय पुरती एवं किनूराम सुरीन, प्रधानमंत्री पद पर आशिका दास, उप प्रधानमंत्री पद पर इंदु महतो एवं कपिल दीप विजयी घोषित हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री पद पर कृष्णा भुइयाँ, संजना केराई और रिया खाका ने जीत हासिल की। चुनाव को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Book your slot today : +91 7250214782

मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सौभिक घटक द्वारा दी गई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए गए, जबकि नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में जय श्री दास, शांति देवी, स्वास्तिक सोय, सौभिक घटक और सुलेखा टुडू सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

रांची के 7 वर्षीय ईशांक सिंह ने रचा इतिहास, पाक जलडमरूमध्य तैरकर किया पार

रांची के 7 वर्षीय ईशांक सिंह ने रचा इतिहास, पाक जलडमरूमध्य तैरकर किया पार

रांची | झारखंड की राजधानी रांची के सात वर्षीय बालक ईशांक सिंह ने अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ईशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) को तैरकर पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

करीब 29 किलोमीटर लंबे इस चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्ग को ईशांक ने मात्र 9 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। इतनी कम उम्र में इस कठिन कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

तैराकी के दौरान ईशांक ने समुद्री लहरों और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना किया और अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।

Book your slot today : +91 7250214782

खेल विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि भविष्य में भारत के लिए बड़ी उम्मीदों का संकेत है। ईशांक की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

झारखंड की शांभवी तिवारी ने CISCE 12वीं साइंस में 100% अंक लाकर रचा इतिहास, बनीं राष्ट्रीय टॉपर

झारखंड की शांभवी तिवारी ने CISCE 12वीं साइंस में 100% अंक लाकर रचा इतिहास, बनीं राष्ट्रीय टॉपर

जमशेदपुर |झारखंड की प्रतिभाशाली छात्रा शांभवी तिवारी ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की 12वीं कक्षा (साइंस) परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल उनके परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे राज्य में गर्व की भावना देखी जा रही है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शांभवी की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान निरंतरता बनाए रखते हुए प्रत्येक विषय पर मजबूत पकड़ बनाई, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।

Book your slot today : +91 7250214782

विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार, शांभवी शुरू से ही एक मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं। उनमें सीखने की प्रबल इच्छा रही है और उन्होंने हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ किया। स्कूल प्रबंधन ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Book your slot today : +91 7250214782

परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि शांभवी ने शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रखा और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रहीं।
शांभवी तिवारी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने राज्य के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है, यह संदेश देते हुए कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पश्चिमी सिंहभूम: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 15 साल की सजा, चाईबासा कोर्ट का सख्त फैसला

पश्चिमी सिंहभूम: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 15 साल की सजा, चाईबासा कोर्ट का सख्त फैसला

चाईबासा | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से न्यायपालिका का एक सख्त और महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। चाईबासा की अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 15 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले को समाज में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि जघन्य अपराधों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोप बस्ती टोला गोसाईं से जुड़ा है। अदालत ने आरोपी सुमन गोप को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(1) के तहत दोषी ठहराते हुए 15 साल की कठोर कारावास और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में सजा अवधि बढ़ाई जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले के अनुसार, 19 नवंबर 2022 को आरोपी ने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से वह लगातार जेल में बंद था। गुरुवार को अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई गई।

यह फैसला चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया, जिसमें आरोपी को दोषी करार दिया गया।

इस फैसले से यह स्पष्ट होता है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर न्यायालय सख्त रुख अपनाता है। यह निर्णय न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्याय प्रणाली पर विश्वास भी मजबूत करता है।

नोवामुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल व्यवस्था, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

नोवामुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल व्यवस्था, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

नोवामुंडी | भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच नोवामुंडी प्रखंड स्थित रुतागुटू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले दो दिनों से तेज धूप और लू के कारण अस्वस्थ हुए एक स्थानीय व्यक्ति जब इलाज के लिए केंद्र पहुंचे, तो वहां की वास्तविक स्थिति सामने आई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मरीज के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक ही डॉक्टर तैनात हैं और स्टाफ की भारी कमी है। जब उन्होंने कमजोरी के कारण सलाइन चढ़ाने का अनुरोध किया, तो मौजूद डॉक्टर ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। वहीं, एक कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर की तबीयत भी ठीक नहीं है, जिसके कारण वे नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मरीज को इलाज के नाम पर केवल जिंक टैबलेट का एक पत्ता और तीन ORS पैकेट देकर भेज दिया गया। मजबूरी में उन्हें बाद में एक निजी क्लिनिक में जाकर इलाज कराना पड़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अन्य खामियां भी उजागर हुईं। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, मरीजों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं हैं और भीषण गर्मी के बावजूद पंखे या ठंडक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, गरीब मरीजों के लिए पीने के स्वच्छ पानी की भी सुविधा नहीं पाई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे खासकर गरीब तबके के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस पूरे मामले में यह स्पष्ट है कि समस्या केवल डॉक्टरों या कर्मचारियों की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में संसाधनों की कमी और सरकारी तंत्र की विफलता का परिणाम है। ऐसे में जरूरत है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द संज्ञान लेकर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

जिले में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी प्रक्रिया

जिले में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी प्रक्रिया

पश्चिम सिंहभूम | जिले में आगामी 1 मई से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर प्रशासन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना के लिए कुल 33 बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर आंकड़ों का संकलन किया जाएगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।


Book your slot today : +91 7250214782

अब नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम के जरिए अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।


Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिल सके।

चाईबासा: प्रोजेक्ट ‘परख’ के तहत शिक्षकों का उन्मुखीकरण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

चाईबासा: प्रोजेक्ट ‘परख’ के तहत शिक्षकों का उन्मुखीकरण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हन विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट ‘परख’ के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उपायुक्त ने अपने संबोधन में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को उनके समर्पण के लिए बधाई देते हुए बताया कि जिले ने इस वर्ष राज्य स्तर पर 17वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से आगामी वर्ष में जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक मिलकर शत-प्रतिशत प्रयास करें, तो सफलता निश्चित है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों में नियमित पैरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित करने, प्रत्येक माह की 5 तारीख को खेल दिवस मनाने तथा खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही विद्यालयों की प्रयोगशालाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखने, विद्यार्थियों के लेखन कौशल को विकसित करने के लिए प्रतिदिन एक घंटे की राइटिंग क्लास संचालित करने तथा नियमित रूप से होमवर्क देने और उसकी निगरानी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समय पर विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों को गुलाब फूल देकर सम्मानित करने की पहल अपनाने का सुझाव भी दिया। प्रोजेक्ट ‘परख’ के तहत साप्ताहिक टेस्ट सीरीज आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अतिरिक्त, “बात तो करनी होगी” पहल के अंतर्गत मासिक धर्म, बाल श्रम, बाल विवाह और यौन उत्पीड़न जैसे संवेदनशील विषयों पर विद्यार्थियों से खुलकर संवाद करने पर बल दिया गया। सभी विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। वहीं “बोलेगा चाईबासा” पहल के तहत प्रतिदिन प्रार्थना सभा का संचालन दो विद्यार्थियों द्वारा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, तस्करी की आशंका

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, तस्करी की आशंका

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), चाईबासा को सौंप दिया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चियां झींकपानी और गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा क्षेत्र की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे गुजरात के राजकोट में एक कंपनी में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रात करीब 11 बजे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर उन्हें बरामद किया।

Book your slot today : +91 7250214782

रेस्क्यू के दौरान CWC की प्रतिनिधि पिंकू बोदरा ने अन्य किशोरियों से भी पूछताछ की, जिनमें कुछ बालिग पाई गईं। फिलहाल सभी नाबालिग बच्चियों को संरक्षण में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चियों को बाहर भेजने वाले संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में यह तीसरा मामला है, जिससे क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका बढ़ गई है।

“नाला दिसुम का जाल”: पलायन, शोषण और शिक्षा व्यवस्था की विफलता पर प्रेम सिंह डिंगिल की कड़ी चेतावनी

“नाला दिसुम का जाल”: पलायन, शोषण और शिक्षा व्यवस्था की विफलता पर प्रेम सिंह डिंगिल की कड़ी चेतावनी

चक्रधरपुर | KNT के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह डिंगिल ने चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों से गए प्रवासी श्रमिकों के साथ हुई घटना को केवल मारपीट का मामला मानने से इनकार करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विफलता का सीधा परिणाम बताया है। उनका कहना है कि जब तक युवाओं को अपने गांव में भविष्य नहीं दिखेगा, तब तक वे “नाला दिसुम” (बाहरी दुनिया) के लालच में फंसते रहेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

तमिलनाडु के नमक्कल से लौटे श्रमिकों—अनिल समद और मंकी हेस्सा—के बयान बेहद चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कपड़ा मिलों में स्थिति बंधुआ मजदूरी जैसी थी, जहां मजदूरों के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उनकी मजदूरी तक रोक ली गई। कई मामलों में इलाज का खर्च भी मजदूरों से ही वसूला गया और उन्हें परिसर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं थी।

Book your slot today : +91 7250214782

सबसे चिंताजनक पहलू यह सामने आया कि कई किशोर-किशोरियां अपनी उम्र आधार कार्ड (Aadhaar) में बढ़ाकर इस “पलायन के जाल” में शामिल हो रहे हैं। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि उन्हें किसी भी तरह की कानूनी सुरक्षा से भी वंचित कर देता है, जिससे वे शोषण के लिए आसान शिकार बन जाते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रेम सिंह डिंगिल के अनुसार, यह पूरी स्थिति दर्शाती है कि गांवों में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों की कितनी भारी कमी है। “नाला दिसुम” जाना अब मजबूरी के साथ-साथ एक खतरनाक मानसिकता बनती जा रही है।
समाधान की दिशा में जरूरी कदम:
इस गंभीर सामाजिक संकट से निपटने के लिए केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत कदम जरूरी हैं—
पंचायत स्तर पर प्रवासी श्रमिकों का अनिवार्य पंजीकरण
झारखंड और तमिलनाडु सरकार के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित रेस्क्यू सिस्टम
स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार के अवसर
बिचौलियों (एजेंट्स) की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई
यह मामला सिर्फ कुछ मजदूरों का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है—क्या हम अपने युवाओं को उनके ही घर में सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य दे पा रहे हैं?