#चक्रधरपुर #बाल_संसद #झारखंड_समाचार #लोकतंत्र_की_सीख #maskalnews

बाल संसद चुनाव संपन्न: चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों ने दिखाई लोकतांत्रिक भागीदारी

बाल संसद चुनाव संपन्न: चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रों ने दिखाई लोकतांत्रिक भागीदारी

चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम), पंप रोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में शनिवार को ‘बाल संसद’ के गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चुनाव में शिशु भारती के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उम्मीदवारों ने पहले नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार भी किया। निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आचार संहिता लागू की गई और चुनाव से एक दिन पूर्व प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

मतदान के उपरांत घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर रानी जामुदा, उपाध्यक्ष पद पर मोटाय पुरती एवं किनूराम सुरीन, प्रधानमंत्री पद पर आशिका दास, उप प्रधानमंत्री पद पर इंदु महतो एवं कपिल दीप विजयी घोषित हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री पद पर कृष्णा भुइयाँ, संजना केराई और रिया खाका ने जीत हासिल की। चुनाव को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Book your slot today : +91 7250214782

मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सौभिक घटक द्वारा दी गई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए गए, जबकि नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में जय श्री दास, शांति देवी, स्वास्तिक सोय, सौभिक घटक और सुलेखा टुडू सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।