#पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #आवास_आवंटन #जिला_प्रशासन #maskalnews

पश्चिमी सिंहभूम में आवास आवंटन समिति की बैठक, 12 कर्मियों को क्वार्टर आवंटन स्वीकृत

पश्चिमी सिंहभूम में आवास आवंटन समिति की बैठक, 12 कर्मियों को क्वार्टर आवंटन स्वीकृत

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) | जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आवास आवंटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, भवन प्रमंडल के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में कुल 132 सरकारी क्वार्टर उपलब्ध हैं, जिनमें से 110 का आवंटन हो चुका है, जबकि 22 क्वार्टर खाली या जर्जर स्थिति में हैं। उपलब्ध क्वार्टरों में ए टाइप के 24, बी टाइप के 37, सी टाइप के 30, डी टाइप के 33 और ई टाइप के 8 क्वार्टर शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे कर्मियों की सूची तैयार की जाए, जो क्वार्टर में निवासरत हैं लेकिन हाउस रेंट का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, स्थानांतरण के बाद भी क्वार्टर खाली नहीं करने वाले कर्मियों तथा जर्जर भवनों की अलग-अलग सूची तैयार करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में 10 अराजपत्रित कर्मियों को बी एवं सी टाइप क्वार्टर तथा 2 राजपत्रित पदाधिकारियों को डी टाइप क्वार्टर आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।