maskal.news

2054 Posts
झींकपानी में जेएसएलपीएस सखी समूह की महिलाओं की राखियों को मिला प्रोत्साहन

झींकपानी में जेएसएलपीएस सखी समूह की महिलाओं की राखियों को मिला प्रोत्साहन

चाईबासा | रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सखी मंडल एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार की गई राखियों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक समाहर्ता-सह-प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ईरा जोरवाल ने झींकपानी प्रखंड में जेएसएलपीएस सखी समूह द्वारा संचालित राखी बिक्री स्टॉल का निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता ने स्टॉल पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की राखियों का अवलोकन किया तथा सखी समूह की महिलाओं से राखियों के निर्माण, बिक्री एवं विपणन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राखियों की गुणवत्ता, डिजाइन, पैकेजिंग और बिक्री व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 8553588326

सखी समूह की महिलाओं ने बताया कि वे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री और अपने हुनर का उपयोग कर आकर्षक एवं पारंपरिक राखियों का निर्माण कर रही हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ उनके हुनर को भी नई पहचान मिलती है। उन्होंने महिलाओं को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर अधिक से अधिक लोग जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूहों एवं सखी मंडलों की महिलाओं द्वारा मेहनत और लगन से तैयार की गई राखियां खरीदें। स्थानीय महिला समूहों द्वारा निर्मित राखियों की खरीदारी से न केवल पर्व की खुशी बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में जेएसएलपीएस के सखी मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा राखी बिक्री स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। राखी बिक्री से महिलाओं को आय अर्जित करने का अवसर मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस ने आमजनों से अपील की है कि इस रक्षाबंधन स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्राथमिकता दें और उनके हुनर, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहभागी बनें।

गृह प्रवेश दिवस पर लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया प्रवेश, डीसी ने सौंपे चाबी व प्रेशर कुकर

गृह प्रवेश दिवस पर लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया प्रवेश, डीसी ने सौंपे चाबी व प्रेशर कुकर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को गृह प्रवेश दिवस के अवसर पर विभिन्न आवास योजनाओं के तहत नवनिर्मित आवासों में लाभुक परिवारों का विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश कराया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों ने अपने नए आशियाने में प्रवेश कर सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास के सपने को साकार किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर चाईबासा प्रखंड अंतर्गत तमाड़बांध पंचायत के तोलगोए साई गांव में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया तथा लाभुक सुखमति पूरती के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सहभागिता की।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुखमति पूरती एवं उनके परिवार का नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने लाभुक को सांकेतिक रूप से नए आवास की चाबी एवं प्रेशर कुकर भेंट किया और उनके नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार है। सरकार की आवास योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जिले में पात्र लाभुकों तक आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गृह प्रवेश दिवस के माध्यम से जिले में आवास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और लाभुकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को भी रेखांकित किया गया। नवनिर्मित आवास प्राप्त करने वाले लाभुकों के चेहरों पर नए घर की खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सदर चाईबासा अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, तमाड़बांध पंचायत की मुखिया गीतांजलि बोदरा, ग्रामीण मुंडा मधुसूदन पुरती, सहायक परियोजना पदाधिकारी-जिला परिषद विवेक पाढ़ी, जिला आवास समन्वयक सरफराज आलम सहित अन्य उपस्थित रहे।

पश्चिमी सिंहभूम में जेएसएलपीएस दीदियों के राखी स्टॉलों पर बढ़ी भीड़, अब तक 51 हजार रुपये की बिक्री

पश्चिमी सिंहभूम में जेएसएलपीएस दीदियों के राखी स्टॉलों पर बढ़ी भीड़, अब तक 51 हजार रुपये की बिक्री

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं आय के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बदलाव के तहत जेएसएलपीएस दीदियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए राखी स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर इन स्टॉलों पर ग्राहकों, विशेषकर बच्चियों और महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। जिलेभर में लगाए गए राखी स्टॉलों से अब तक करीब 51 हजार रुपये की राखियों की बिक्री हो चुकी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जेएसएलपीएस दीदियों द्वारा तैयार की गई राखियों में स्थानीय हस्तकला, आकर्षक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। राखियों के साथ पूजा सामग्री और मिठाई को शामिल करते हुए आकर्षक पैकेज भी तैयार किए गए हैं, ताकि लोगों को रक्षाबंधन से संबंधित आवश्यक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।

Contact no :- +91 8553588326

किफायती दरों पर उपलब्ध हैं राखी पैकेज
राखी स्टॉलों पर अलग-अलग जरूरत और बजट के अनुसार तीन प्रकार के पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं। पैकेज-1 की कीमत 60 रुपये है, जिसमें दो राखी, कुमकुम और अरवा चावल शामिल हैं। पैकेज-2 की कीमत 120 रुपये है, जिसमें चार राखी, कुमकुम, अरवा चावल और चार लड्डू दिए जा रहे हैं। वहीं पैकेज-3 की कीमत 150 रुपये है, जिसमें पांच राखी, कुमकुम, अरवा चावल, चार लड्डू और गिफ्ट हैंपर शामिल है। किफायती कीमतों के कारण लोग अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार इन पैकेजों की खरीदारी कर रहे हैं।

Contact no :- +91 9337736501

स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को मिल रहा बाजार
इन राखी स्टॉलों के माध्यम से जिले के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को सीधे बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ-साथ उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को और मजबूत करना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्थानीय राखी खरीदने की जिला प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उन्होंने अब तक रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी नहीं की है, तो अपने क्षेत्र में लगाए गए जेएसएलपीएस दीदियों के राखी स्टॉल पर पहुंचकर राखी और अन्य उपलब्ध सामग्री की खरीदारी करें। स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर लोग न केवल रक्षाबंधन की खुशियों को साझा कर सकते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को मजबूती मिलती है। आमजनों की सहभागिता से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए नए बाजार और आजीविका के अवसर सृजित होंगे तथा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे प्रयासों को और गति मिलेगी।

पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के संदर्भ में हुई बैठक में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के संचालन, जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले की सभी पेयजल योजनाओं, खराब चापाकलों और जलमीनारों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए रियल टाइम रिपेयरिंग और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए कहा कि लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जल पुनर्भरण वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए। मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जल संरक्षण और जल संचयन की योजनाएं तैयार कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

डीडीसी ने तकनीकी टीम को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा खराब गुणवत्ता वाले पानी, अनियमित जलापूर्ति और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय पर जलापूर्ति की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक समिति की मासिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम स्तर पर उचित जल कर निर्धारित कर उसका नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त ने पेयजल योजनाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। मोटर, पाइपलाइन, नल एवं अन्य उपकरणों की चोरी या क्षति से योजनाओं के संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, कनीय अभियंता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता की जांच और खान-खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता की जांच और खान-खनिज विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

चाईबासा | राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्र किए गए चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, चंदे की राशि के संग्रह एवं उपयोग का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को चाईबासा में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवादल के मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने किया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ योगदान दिया है। ऐसे में चंदे की राशि के संग्रह और उसके उपयोग का पूरा विवरण जनता के सामने रखा जाना आवश्यक है। जनता के विश्वास से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही से समझौता नहीं किया जा सकता।

Contact no :- +91 8553588326

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को झारखंड की खनिज संपदा और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर जनता से प्राप्त चंदे का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। देश की जनता ने श्रद्धा और विश्वास के साथ योगदान दिया है, इसलिए चंदे की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना नैतिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अस्पष्टता अथवा जवाबदेही से बचने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की जनता की धरोहर है। केंद्र सरकार की ऐसी किसी भी नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे राज्य के अधिकार कमजोर हों या प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हों। कांग्रेस इस विधेयक के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को और तेज करेगी।
जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि चंदा संग्रह और उसके उपयोग से संबंधित सभी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे। उन्होंने कहा कि खान-खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए कांग्रेस इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतंत्र की बुनियाद हैं। धार्मिक आस्था के नाम पर एकत्र किए गए चंदे का पूरा हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की जनता की धरोहर है और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचा। ज्ञापन में राम मंदिर चंदा संग्रह से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, चंदे की राशि एवं उसके उपयोग का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा किसी स्तर पर अनियमितता प्रमाणित होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को वापस लेने तथा झारखंड के खनिज संसाधनों एवं राज्य के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा, प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राम सिंह सावैयां, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बरराय चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रजा, आरजीपीआरएस जिला चेयरमैन रितेश तामसोय, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, यूथ इंटक जिला अध्यक्ष सुरेश सावैयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों की धूम, बच्चों के साथ रस्साकशी खेलकर उपायुक्त ने बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों की धूम, बच्चों के साथ रस्साकशी खेलकर उपायुक्त ने बढ़ाया उत्साह

चाईबासा | राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न खेल, शारीरिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय, चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री मनीष कुमार सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। उपायुक्त ने पदाधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ स्वयं रस्साकशी में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त को बच्चों के साथ खेलते देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
कार्यक्रम में सदर अंचल अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार, विद्यालय के प्राचार्य श्री उपेंद्र सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: उपायुक्त
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों का विकास करना भी है। जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट परख के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनकी रचनात्मकता, खेल प्रतिभा, शारीरिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेलों से जुड़ने का अवसर मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

27 अगस्त को शारीरिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस की गतिविधियों के तहत 27 अगस्त को जिले के सरकारी विद्यालयों में “ऊर्जावान 29 चैलेंज” के अंतर्गत पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी शारीरिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा पास द बॉल एवं स्पोर्ट्स बंधना जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में खेल भावना और सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
“खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन/नारा एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही योग, मास पी.टी., मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी सहित सांकेतिक एवं पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न खेल विधाओं से परिचित कराया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद को दी जाएगी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अवसर पर 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। विद्यालयों में मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय, स्वास्थ्य एवं खेल तथा खेल एवं जीवन में अनुशासन जैसे विषयों पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा संबोधन किया जाएगा। इसके साथ ही खेल शपथ ग्रहण और मार्च पास्ट का आयोजन भी होगा।
विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के अनुरूप विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, चम्मच-गोली दौड़, कैरम एवं लूडो जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी/खो-खो, शतरंज एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
वहीं, कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र-शिक्षक मैत्री खेल के तहत रस्साकशी, क्रिकेट/फुटबॉल और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

30 अगस्त को ‘Sundays on Cycle’ से दिया जाएगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस की गतिविधियों की श्रृंखला में 30 अगस्त को “Sundays on Cycle” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य-केंद्रित साइकिल रैली के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।
‘फर्श से अर्श तक’ पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका श्रीमती अनुपमा गुप्ता द्वारा रचित ‘फर्श से अर्श तक : एक सरकारी विद्यालय की प्रेरक यात्रा’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से सरकारी विद्यालय में शिक्षा, चुनौतियों, नवाचारों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विद्यालय की प्रेरक यात्रा को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार और उनके अनुभव अन्य विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकते हैं।
जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित की जा रही इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ना, उनकी खेल प्रतिभा की पहचान कर उसे प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के साथ स्वस्थ, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय खेल दिवस की यह पहल बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान कर रही है।

पत्रकार से कथित गाली-गलौज और धमकी का मामला तूल पकड़ा, NAMA ने जताई नाराजगी

पत्रकार से कथित गाली-गलौज और धमकी का मामला तूल पकड़ा, NAMA ने जताई नाराजगी

चाईबासा | गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कायदा पंचायत की मुखिया एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवारी बाहन्दा पर स्थानीय पत्रकार आजाद सिंह हेम्ब्रम के साथ फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन (NAMA) ने पत्रकार के समर्थन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर नाराजगी जताई है। वहीं, पत्रकार आजाद हेम्ब्रम ने भी झामुमो के वरिष्ठ नेताओं को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कायदा पंचायत के ग्राम पांता में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए चबूतरा निर्माण कार्य को लेकर पत्रकार आजाद हेम्ब्रम ने सवाल उठाते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। पत्रकार के लिखित आवेदन के अनुसार, उक्त स्थल पर पूर्व में भी चबूतरे का निर्माण कराया गया था और वर्ष 2026 में दोबारा चबूतरा निर्माण अथवा मरम्मत का कार्य कराया गया। इसके बाद चबूतरे की गुणवत्ता एवं स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पत्रकार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की मौखिक शिकायत गोइलकेरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद 19 अगस्त 2026 को चबूतरा निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर जन जागरण न्यूज, गोइलकेरा के माध्यम से खबर प्रसारित की गई।
फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
पत्रकार आजाद हेम्ब्रम ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि खबर प्रसारित होने के बाद शाम करीब चार बजे उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। उनके अनुसार, करीब एक घंटे तक हुई बातचीत के दौरान उनके परिवार, माता और बहन को लेकर कथित रूप से अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज की गई। साथ ही, उनके साथ मारपीट करने की धमकी भी दी गई।
आवेदन में कथित रूप से यह बात कहे जाने का भी उल्लेख है कि उनके पिता के कारण उन्हें पहले छोड़ दिया गया था, अन्यथा उनका नुकसान किया जाता। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Contact no :- +91 8553588326

हेम्ब्रम ने आवेदन में बताया है कि उनके पिता बासुदेव हेम्ब्रम सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और वर्ष 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में झामुमो के पक्ष में कार्य किया था। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के रूप में वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाते हुए गांव से लेकर शहर तक की समस्याओं को जनता एवं प्रशासन के समक्ष रखने का कार्य करते हैं।
NAMA ने पत्रकार के समर्थन में जताई एकजुटता
मामले की जानकारी सामने आने के बाद नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन (NAMA) की जिला स्तरीय बैठक चाईबासा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार शामिल हुए और आजाद हेम्ब्रम के साथ एकजुटता जताई।

Contact no :- +91 9337736501

NAMA ने कहा कि किसी विकास कार्य अथवा सरकारी योजना की स्थिति को जनता के सामने रखना पत्रकारिता का हिस्सा है। संगठन के अनुसार, यदि किसी खबर पर आपत्ति है तो उसका जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए, न कि कथित गाली-गलौज या धमकी के माध्यम से।
संगठन ने कायदा पंचायत की मुखिया से पत्रकार आजाद हेम्ब्रम से अविलंब माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि मामले का समाधान नहीं हुआ तो संगठन पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं से संबंधित शिकायतों और आरोपों की दस्तावेजों के आधार पर पड़ताल करेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

झामुमो नेतृत्व से कार्रवाई की मांग
पत्रकार आजाद हेम्ब्रम ने अपने लिखित आवेदन की प्रतिलिपि झामुमो सांसद सह केंद्रीय महासचिव जोबा माझी, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय तथा मनोहरपुर विधायक जगत माझी को भी सौंपी है। उन्होंने झामुमो नेतृत्व से कायदा पंचायत की मुखिया सोमवारी बाहन्दा के कथित व्यवहार को लेकर कार्रवाई करने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
पत्रकार ने आवेदन में कहा है कि कथित गाली-गलौज और धमकी की घटना से झामुमो के प्रति जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह मामला किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि पत्रकारों की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है। पत्रकारों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक पदाधिकारी को पत्रकारों से संवाद करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
मामले में अब झामुमो के वरिष्ठ नेतृत्व और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर है। पत्रकार आजाद हेम्ब्रम द्वारा दिए गए लिखित आवेदन और NAMA की प्रेस विज्ञप्ति के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

महुदी पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा, जनसुविधाओं के प्रभावी उपयोग का निर्देश

महुदी पंचायत सचिवालय में विकास कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा, जनसुविधाओं के प्रभावी उपयोग का निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने नोआमुंडी प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान महुदी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय भवन के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत सचिवालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर रखरखाव करते हुए जनहित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

नवनिर्मित ऊर्जा कक्ष और पानी टैंकर का किया शुभारंभ
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने महुदी पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित ऊर्जा कक्ष, 15वें वित्त आयोग मद से क्रय किए गए पानी टैंकर तथा विभिन्न कक्षों का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली।

Contact no :- +91 8553588326

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय भवन में शेष बचे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में भवन और परिसर में उपलब्ध सभी संसाधनों का उचित रखरखाव एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

पंचायत सचिवालय को जनसुलभ सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पंचायत सचिवालय का उपयोग केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे ग्रामीणों के लिए प्रभावी जनसुलभ सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाएं, योजनाओं की जानकारी और अन्य जनहितकारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने पंचायत सचिवालय परिसर की स्वच्छता, उपलब्ध संसाधनों के उचित रखरखाव तथा भवन एवं उपकरणों के नियमित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की सुनवाई का लिया जायजा
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने महुदी पंचायत सचिवालय के सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत चल रही सुनवाई प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन का निर्देश
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा संबंधित मामलों के निष्पादन के दौरान नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया में शामिल मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
मौके पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण उरांव, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पप्पू रजक, महुदी पंचायत की मुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो के समर्थन में उठाए सवाल, पुलिस के व्यवहार पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो के समर्थन में उठाए सवाल, पुलिस के व्यवहार पर साधा निशाना

रांची | जयराम महतो के समर्थन में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी से जुड़ा एक कथित पुराना वायरल ऑडियो साझा किया है। ऑडियो को लेकर पुलिस एसोसिएशन और जनप्रतिनिधियों के बीच भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा को लेकर चल रही बहस के बीच मरांडी ने कई सवाल उठाए हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मरांडी ने कहा कि विधानसभा सदस्य जयराम महतो और थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच कथित हॉट-टॉक के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से अलग-अलग बयान सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा हर परिस्थिति में बनी रहनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह मर्यादा केवल जनप्रतिनिधियों के लिए ही लागू होती है?

Contact no :- +91 8553588326

आम जनता से पुलिस के व्यवहार पर भी उठाए सवाल
बाबूलाल मरांडी ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस एसोसिएशन ने कभी ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने आम लोगों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हो?
उन्होंने कहा कि थानों में आम लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार, फोन पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। ऐसे में यदि जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच भी टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो इसके लिए सरकार की नीति और पुलिस अधिकारियों को मिल रहा कथित संरक्षण भी जिम्मेदार हो सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

पुराने वायरल ऑडियो का किया जिक्र
मरांडी ने दावा किया कि कुछ महीने पहले बोकारो जिले के चास थाना प्रभारी का कथित गाली-गलौज वाला एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने सरकार से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
मरांडी का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय सरकार ने ऐसे पुलिस अधिकारियों को संरक्षण दिया। उन्होंने सवाल किया कि यदि आम जनता द्वारा किसी के साथ गाली-गलौज करना गलत और अपराध है, तो पुलिस को आम लोगों के साथ अपशब्द कहने का विशेषाधिकार आखिर किसने दिया?

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस को जनता से सम्मानजनक व्यवहार करना होगा
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस को सबसे पहले आम जनता से बातचीत करने का तरीका और शिष्टाचार सीखना होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों को केवल निलंबन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा तभी मजबूत होगा, जब कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो और थानों में आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
रक्षाबंधन पर महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला बाजार, नोआमुंडी में राखी बिक्री केंद्र का उद्घाटन

रक्षाबंधन पर महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला बाजार, नोआमुंडी में राखी बिक्री केंद्र का उद्घाटन

नोआमुंडी | रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने नोआमुंडी बाजार में जेएसएलपीएस सखी समूह की दीदियों द्वारा स्थापित राखी बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण उरांव, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पप्पू रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने विधिवत बिक्री केंद्र का उद्घाटन करने के बाद वहां उपलब्ध राखियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से राखियों के निर्माण, डिजाइन, लागत, बिक्री एवं बाजार से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की सराहना करते हुए उनके हुनर और मेहनत को प्रोत्साहित किया।

Contact no :- +91 8553588326

महिला सशक्तिकरण को आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना प्राथमिकता
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के पर्याप्त अवसर मिलें। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के साथ-साथ उनके कौशल विकास, स्वरोजगार, उत्पाद निर्माण और उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को स्थानीय बाजार में बेहतर मंच मिलने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की अपील
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर स्थानीय एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी को प्राथमिकता दें। स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार राखियों की खरीदारी से उनके हुनर को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राखी बिक्री केंद्र से दीदियों को मिला बेहतर बाजार
नोआमुंडी बाजार में स्थापित राखी बिक्री केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच मिला है। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए दीदियों द्वारा विभिन्न डिजाइन और आकर्षक स्वरूप वाली राखियां तैयार की गई हैं।
बिक्री केंद्र के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रत्यक्ष विपणन का अवसर मिल रहा है। जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित सखी समूह ग्रामीण महिलाओं को सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे बिक्री केंद्र महिलाओं को आय का साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें उद्यमिता, आत्मविश्वास और बाजार से जुड़ने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

पदाधिकारियों को दीदियों ने बांधी राखी
बिक्री केंद्र के उद्घाटन के बाद स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने उपस्थित पदाधिकारियों को राखी बांधी। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने दीदियों के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सहयोग का प्रतीक पर्व है। इसे समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बदलती भूमिका और बढ़ती उद्यमशीलता का भी उदाहरण हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास
जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। राखी बिक्री केंद्र जैसी पहल इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार, ग्राहकों तक सीधी पहुंच और आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिले और उन्हें बाजार की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हों। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए राखी बिक्री केंद्र की सराहना की तथा जिलेवासियों से स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की।