maskal.news

2054 Posts
अवैध अफीम खेती और खनन पर कसेगा शिकंजा, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी

अवैध अफीम खेती और खनन पर कसेगा शिकंजा, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से होगी निगरानी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (एनसीओआरडी) समिति एवं जिला माइनिंग टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जबकि सामान्य शाखा उपसमाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उपायुक्त ने मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं कारोबार के साथ-साथ अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध प्रभावी, सतत एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभागों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है।
चिन्हित क्षेत्रों में अभी से शुरू होगा सर्च अभियान, ड्रोन से होगी निगरानी
एनसीओआरडी के तहत जिले में पूर्व में अफीम की खेती के लिए चिन्हित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संभावित क्षेत्रों में अभी से सर्च अभियान प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध खेती की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने चिन्हित क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने का भी निर्देश दिया, ताकि दुर्गम एवं विस्तृत क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध खेती को शुरुआती स्तर पर ही रोकने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र को लगातार सक्रिय रहना होगा।
पंचायत एवं अनुमंडल स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से चलेगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अफीम की खेती के लिए चिन्हित क्षेत्रों में अनुमंडल एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को मादक पदार्थों की खेती एवं सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में कृषि, उद्यान, वन एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के स्थानीय कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि चिन्हित क्षेत्रों के लोगों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर वैकल्पिक एवं टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अवैध खेती के स्थान पर लाभकारी एवं वैध रोजगार से जुड़ सकें।
दवा दुकानों की नियमित जांच और कोटपा अधिनियम के तहत लगातार छापेमारी के निर्देश
उपायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को जिले में संचालित सभी दवा दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने दवाओं की बिक्री एवं भंडारण से संबंधित नियमों के अनुपालन की जांच करते हुए अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा जिले के सभी क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम के तहत नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
खनन कार्यालय ने अब तक ₹18.44 करोड़ से अधिक राजस्व किया संग्रहित, अगस्त में 10 वाहन जब्त
जिला माइनिंग टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान जिला खनन कार्यालय द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण एवं अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जिला खनन कार्यालय द्वारा अब तक ₹18,44,82,520 का राजस्व संग्रहण किया गया है।
वहीं अगस्त माह में अब तक अवैध खनिज सामग्री का परिवहन करते हुए 10 वाहनों को जब्त किया गया है तथा कार्रवाई के क्रम में ₹5,70,000 का जुर्माना वसूला गया है। उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच और छापेमारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
दो बालू घाटों की नीलामी पूर्ण, शेष की प्रक्रिया जारी
बैठक में जिले में बालू घाटों की नीलामी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि जिले में दो बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार शेष प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
चालू क्रशरों की नियमित जांच के साथ बंद खदानों पर भी कड़ी निगरानी
उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी पत्थर क्रशरों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रशर संचालन के दौरान निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने विशेष रूप से ऐसे खदानों एवं क्रशरों की भी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, जिनकी लीज समाप्त हो चुकी है अथवा जो वर्तमान में बंद हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में बंद अथवा लीज समाप्त खदानों से अवैध खनन एवं खनिज सामग्री का परिवहन नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मंझगांव, जगन्नाथपुर और मनोहरपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी
उपायुक्त ने जिले के सभी क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। विशेष रूप से मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, तांतनगर, आनंदपुर एवं गोईलकेरा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं जांच अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने संबंधित अनुमंडल एवं अंचल प्रशासन, पुलिस तथा खनन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्रवार निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी : उपायुक्त
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं कारोबार तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन, पुलिस, खनन, वन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने, लगातार निगरानी रखने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं वैकल्पिक आजीविका से जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया।

गुरु कोल लको बोदरा जयंती समारोह की तैयारियों पर बैठक, ‘हो’ भाषा और ब्हारङ्ग क्षिति लिपि के संरक्षण पर जोर

गुरु कोल लको बोदरा जयंती समारोह की तैयारियों पर बैठक, ‘हो’ भाषा और ब्हारङ्ग क्षिति लिपि के संरक्षण पर जोर

गोईलकेरा | आगामी ओत् गुरु कोल लको बोदरा जयंती समारोह–2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल लको बोदरा चौक, कायदा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, गोईलकेरा प्रखंड के अध्यक्ष पातोर जोंको ने की।
बैठक में गुरु कोल लको बोदरा जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के साथ-साथ गुरु कोल लको बोदरा की प्रतिमा के छत निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह की तैयारियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए 1 सितंबर 2026 को गोईलकेरा ग्राम पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में पुनः स्मरण पत्र देने तथा आवश्यक पहल के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

इसी क्रम में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले के प्रत्येक गांव में ‘हो’ भाषा की ब्हारङ्ग क्षिति लिपि में मौजा की पहचान से संबंधित साइन बोर्ड स्थापित कराने की मांग पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित साइन बोर्ड में संबंधित मौजा का नाम, मौजा के मुंडा का नाम तथा पीड़ एवं इलाका मानकी का नाम अंकित करने का प्रस्ताव रखा गया।


Contact no :- +91 9337736501

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह पहल पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, स्थानीय पहचान तथा ‘हो’ भाषा और ब्हारङ्ग क्षिति लिपि के संरक्षण एवं सार्वजनिक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सदस्यों ने कहा कि गुरु कोल लको बोदरा की जयंती केवल उनके स्मरण का अवसर नहीं है, बल्कि अपनी भाषा, लिपि, संस्कृति और सामाजिक पहचान के संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का भी अवसर है। समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चाम्पिया, सचिव नीमा लुगुन, गोईलकेरा प्रखंड कोषाध्यक्ष रमेश सुरिन, मलकेन्द्र अंगरिया, लक्ष्मण पुरती, जमदार चाम्पिया, मरकस हसा, रामचन्द्र कायदा, सोमवारी बाहन्दा (मुखिया), महेंद्र जमुदा, प्रेमसिंह सुरिन, दांसर कुदादा, बामिया सुरिन, सुमेर हेम्ब्रोम, रमेश बोदरा, बलराम सुरिन, बुधलाल सुरिन और अनुकरण चेरोवा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट, जेआरएफ और पीएचडी में हासिल की सफलता

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट, जेआरएफ और पीएचडी में हासिल की सफलता

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पीजी भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जून यूजीसी नेट-2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन किया है। विभाग के कुल पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न अकादमिक स्तरों पर सफलता अर्जित की है। इनमें एक विद्यार्थी ने यूजीसी-जेआरएफ, दो विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट तथा दो विद्यार्थियों ने पीएचडी में सफलता प्राप्त की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिया राम मुर्मू ने यूजीसी-जेआरएफ में सफलता हासिल की है। वहीं सुनीता सरदार एवं सलखन टुडू ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा रोहित कुदादा एवं संजीत गोप ने पीएचडी में चयन हासिल कर विभाग की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।

Contact no :- +91 8553588326

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
कुलपति ने पीजी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को भी इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोधपरक परिणाम देता रहेगा।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर पीजी भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी एवं सहायक प्राध्यापक कंचन कछप ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह शानदार परिणाम संभव हो सका है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
पीजी भूगोल विभाग के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोध भविष्य की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

विभाग के लिए यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि एक ही परीक्षा चक्र में विद्यार्थियों ने यूजीसी-जेआरएफ, यूजीसी नेट और पीएचडी जैसे महत्वपूर्ण अकादमिक क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग की शैक्षणिक एवं शोधपरक पहचान को नई मजबूती मिली है। साथ ही यह सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम

मनोहरपुर | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही जनमांग को उन्होंने रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान कर दी है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि पश्चिमी सिंहभूम का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन राउरकेला, रांची तथा झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया था कि जामदा, किरीबुरू, गुवा, बड़बिल सहित आसपास के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मनोहरपुर रेलवे स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के मनोहरपुर में ठहराव की मांग उठाई थी।

Contact no :- +91 9337736501

इस मांग के बाद रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई 2025 को संबंधित अधिकारियों को मामले की परिचालनिक व्यवहार्यता (ऑपरेशनल फिजिबिलिटी) की जांच करने के निर्देश दिए थे। लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय के स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान कर दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन का ठहराव शीघ्र ही किसी सुविधाजनक तिथि से शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस निर्णय पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मनोहरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी। यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विषय को रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

डॉ. वर्मा ने कहा कि रेलवे बोर्ड की यह स्वीकृति जनहित से जुड़े निरंतर प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ट्रेन के ठहराव से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही मनोहरपुर क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
मनोहरपुर एवं पश्चिमी सिंहभूम के क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की समीक्षा, 15 दिनों में सभी 12 विद्यालयों के निरीक्षण का निर्देश

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की समीक्षा, 15 दिनों में सभी 12 विद्यालयों के निरीक्षण का निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले में संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल सहित कल्याण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी 12 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयवार आधारभूत संरचना निर्माण की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के नामांकन, कक्षाओं के संचालन, छात्रावास निर्माण, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यार्थियों के लिए भोजन सामग्री की आपूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण संस्थान हैं। ऐसे में पठन-पाठन के साथ-साथ आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

विद्यालयों की दैनिक गतिविधियों की होगी नियमित मॉनिटरिंग
बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों के संचालन एवं दैनिक गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतिदिन संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित फोटो और आवश्यक जानकारी ग्रुप में साझा की जाए।
इससे जिला स्तर से विद्यालयों की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा सकेगी। उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यार्थियों के नामांकन एवं उपस्थिति की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Contact no :- +91 9337736501

15 दिनों के भीतर सभी विद्यालयों का होगा निरीक्षण
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा एवं सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल को अगले 15 दिनों के भीतर जिले के सभी 12 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में आधारभूत संरचना अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्राचार्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा के 145वें जन्मोत्सव पर विद्यालय में वार्षिकोत्सव-सह-संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन

स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा के 145वें जन्मोत्सव पर विद्यालय में वार्षिकोत्सव-सह-संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन

चाईबासा | स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा के 145वें जन्मोत्सव के अवसर पर मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय, चाईबासा में वार्षिकोत्सव-सह-संस्थापक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार तथा रूंगटा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री मुकुंद रूंगटा उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन, प्रतिभा सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्थापित स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात खेलकूद महोत्सव की मशाल प्रज्ज्वलित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार एवं रूंगटा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री मुकुंद रूंगटा को सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ अतिथियों और शिक्षकों ने भी दिखाई प्रतिभा
वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


Contact no :- +91 8553588326

प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, तीरंदाजी, बॉल पासिंग, हॉट पोटेटो, गुब्बारा फोड़ने सहित विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एनसीसी कैडेटों का शानदार मार्च पास्ट रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने शानदार एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कैडेटों की कदमताल, अनुशासन और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
मार्च पास्ट के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Contact no :- +91 9337736501

स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है विद्यालय : उपायुक्त
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय की चरणबद्ध प्रगति काबिले तारीफ है। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज यह विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उसे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की क्षमता प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों से अपील की कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने भीतर सीखने की जिज्ञासा और आगे बढ़ने का संकल्प हमेशा बनाए रखना चाहिए। विद्यालय का परिसर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक वृक्ष : उपायुक्त
अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए और उसके संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दूत बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से जिले के हरित क्षेत्र में वृद्धि की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण, जलवायु और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से सीधे जुड़े हैं। इसलिए विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने घरों, विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की।
समारोह ने स्वर्गीय मांगीलाल रूंगटा के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनकी दूरदर्शी सोच को स्मरण करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका ‘यूथिका-2026’ का उपस्थित अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सड़क सुरक्षा, बाल श्रम और विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी मनीष कुमार ने की समीक्षा बैठक

सड़क सुरक्षा, बाल श्रम और विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी मनीष कुमार ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स, जिला श्रम टास्क फोर्स तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय, बाल श्रम एवं बाल तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

9 ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण
जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अगस्त माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जिले के 9 ब्लैक स्पॉट का स्थल निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की भी पहचान की गई।
समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं अपराह्न 3 बजे से रात्रि 9 बजे के बीच हुई हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को उक्त समयावधि में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन जांच एवं जुर्माना तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सुरक्षित यातायात व्यवहार और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना भी आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

सड़क पर सेल्फी लेने वालों पर रहेगी नजर
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं द्वारा मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैठकर सेल्फी और फोटो लेने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित सड़क पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
विशेष रूप से मनोहरपुर एवं मंझारी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया।
स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों के पास होगी बैरिकेडिंग
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों के आसपास आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित रह सके।

Contact no :- +91 9337736501

जिन क्षेत्रों में बाइकर्स द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायत मिलती है, वहां भी आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वाले बाइकर्स को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई एवं जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।
विद्यालयों में चलेगा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि एवं गंभीर क्षति के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाने को कहा गया।
उन्होंने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की नियमित जांच करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
बाल श्रम और बाल तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान
जिला श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बाल श्रम प्रतिषेध कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों से श्रम कराने की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बाल श्रम के साथ-साथ बाल तस्करी की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने दुकानों, होटलों, ईंट-भट्ठों एवं कल-कारखानों में नियमित जांच अभियान चलाने तथा बाल श्रम पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
उपायुक्त ने बाल तस्करी एवं बच्चों से संबंधित संकट की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है, ताकि बच्चों के शोषण, तस्करी या बाल श्रम से संबंधित सूचना समय पर संबंधित तंत्र तक पहुंच सके।
बैठक में श्रमिकों का नियमानुसार निबंधन सुनिश्चित करने तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
श्रावणी मेला में बेहतर व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सराहा
विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने श्रावणी मेला एवं श्रावणी मार्च के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में कई पर्व-त्योहार आयोजित होने हैं। ऐसे में सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था की स्थिति प्रतिकूल न हो।

Book your slot today : +91 7250214782

पर्व-त्योहारों में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर
उपायुक्त ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप यातायात प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो तथा आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के परिचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
पेट्रोल पंप और प्रमुख संस्थानों में सीसीटीवी पर जोर
उपायुक्त ने मुख्य सड़कों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप, दवा दुकानों, प्रमुख इमारतों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के संचालकों एवं प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर वहां सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता अपराध की रोकथाम, निगरानी तथा किसी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अवैध लॉटरी के खिलाफ होगी कार्रवाई
विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित अवैध लॉटरी के विरुद्ध प्रभावी एवं नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के समापन पर उपायुक्त ने सभी विभागों, पुलिस पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, बाल संरक्षण, श्रमिक कल्याण एवं विधि-व्यवस्था सीधे तौर पर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं हित से जुड़े विषय हैं। इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण, निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन करने का निर्देश दिया।

जयराम महतो-बरवाअड्डा थाना प्रभारी प्रकरण में शैलेंद्र महतो ने की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की अपील

जयराम महतो-बरवाअड्डा थाना प्रभारी प्रकरण में शैलेंद्र महतो ने की मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की अपील

रांची | पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने जेएलकेएम प्रमुख एवं विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो से हस्तक्षेप कर मामले के निष्पादन की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शैलेंद्र महतो ने अपने पोस्ट में सबसे पहले स्पष्ट किया कि झारखंड की परंपरा और आचार-विचार में गाली-गलौज का कोई स्थान नहीं है और वह ऐसी हरकतों की घोर निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है और इस संबंध में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुई कथित गरमागरम बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शैलेंद्र महतो ने सवाल उठाया कि वायरल वीडियो किसने जारी किया और क्या वीडियो पूरा है अथवा उसे काट-छांटकर प्रसारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।

Contact no :- +91 8553588326

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा जयराम महतो की गिरफ्तारी अथवा उनसे माफी की मांग की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पूरी जांच के किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी या माफी की मांग करना कितना उचित है।

Contact no :- +91 9337736501

अपने पोस्ट में शैलेंद्र महतो ने देश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं के खिलाफ अक्सर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीतिक और सोशल मीडिया मंचों पर नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो से अपील करते हुए कहा कि एक विधायक और झारखंड पुलिस एसोसिएशन से जुड़े इस विवाद में हस्तक्षेप कर मामले का उचित समाधान कराया जाना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शैलेंद्र महतो ने वर्ष 1983 की एक घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय बिहार राज्य के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलसी रजक एक कार्यक्रम के सिलसिले में मनोहरपुर गए थे, जहां तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया था। उनके अनुसार, मामला बिहार विधानसभा तक पहुंचने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय मझगांव से कांग्रेस विधायक और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्रनाथ चांपिया से इस मामले की जानकारी ली जा सकती है।
पूर्व सांसद ने अपने बयान के अंत में विधायिका और कार्यपालिका के अधिकारों एवं उनके बीच के अंतर को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि वर्तमान मामले में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और मर्यादा पर विचार किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

यह पूरा मामला पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो द्वारा सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचारों और दावों पर आधारित है। संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

MMDR एक्ट के विरोध में झामुमो के महाधरना को भाजपा युवा मोर्चा ने बताया राजनीतिक स्टंट

MMDR एक्ट के विरोध में झामुमो के महाधरना को भाजपा युवा मोर्चा ने बताया राजनीतिक स्टंट

चाईबासा |  केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा 7 सितंबर को प्रस्तावित महाधरना को भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा ने राज्य सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी से जनता का ध्यान भटकाने का राजनीतिक प्रयास बताया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन तियू ने कहा कि झामुमो नेता केंद्र सरकार से प्राकृतिक संसाधनों का हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले टोंटो प्रखंड की जनता के सामने राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यों का हिसाब देना चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि टोंटो क्षेत्र के ग्रामीण आज भी सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
चंद्र मोहन तियू ने कहा कि मंत्री दीपक बिरुआ ने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष बिरसिंह हातु से सुइयांबा तक सड़क निर्माण कराने तथा टोंटो क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय बीत जाने के बावजूद इन घोषणाओं का धरातल पर कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने आरोप लगाया कि अब ग्रामीणों के समक्ष उक्त सड़क को 8 फीट चौड़ी पीसीसी सड़क के रूप में बनाने की बात कहकर उन्हें फिर से आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तो केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए और टोंटो क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 7 सितंबर को महाधरना करने से पहले झामुमो नेताओं को टोंटो की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के मुद्दे पर खामोश नहीं रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर जनहित में आंदोलन करेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास और संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित

सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास और संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित

सरायकेला | उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान छऊ कला केंद्र की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, मानव संसाधन, नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा केंद्र के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी की संरचना और सदस्यों की संख्या को लेकर भी उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ अनुमंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रस्ताव को जिला स्तर पर समेकित कर नियमानुसार संस्कृति, कला एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला छऊ, खरसावाँ छऊ एवं मानभूम छऊ की समृद्ध कला परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को छऊ कला से जोड़ने, प्रशिक्षण के अवसरों का विस्तार करने तथा स्थानीय कलाकारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावाँ क्षेत्र अपनी समृद्ध छऊ कला एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि छऊ कला केंद्र को केवल एक प्रशिक्षण केंद्र तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे छऊ कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को इस परंपरा से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782