सरायकेला-खरसावाँ | नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ना था।
Contact no :- +91 9241456784
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड तथा युवा शक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
Contact no :- +91 9798542970
चयन प्रक्रिया के दौरान रूरल मार्केटिंग मैनेजर, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी रोबो ऑपरेटर, वीएमसी एवं एचएमसी ऑपरेटर, ट्रेनी सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद कुल 37 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने युवाओं से नियोजनालय में अपना निबंधन कराने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से भाग लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों और नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
Book your slot today : +91 7250214782
रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक Kumar टोपनो, युवा पेशेवर (मॉडल कैरियर सेंटर) रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, प्रितोष कुमार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक पुलिस अधीक्षक (चक्रधरपुर), सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। इस दौरान परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 21 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नीट देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही अथवा अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। कहा गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षार्थियों की जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित सामग्री अथवा अनुचित साधनों के उपयोग की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। फ्रिस्किंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, परीक्षा केंद्रों तक परिवहन तथा परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री की वापसी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गोपनीय सामग्री के परिवहन एवं संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक चरण की निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की जाए।
परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी केंद्रों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपायों का पूर्व परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल कर अंतिम सत्यापन करने को कहा गया। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल, छाया तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वित एवं जिम्मेदार कार्यशैली अपनाई जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दिन त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, सुरक्षा संबंधी चुनौती अथवा विधि-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर चाईबासा प्रखंड कार्यालय सभागार में मिशन वात्सल्य अंतर्गत परिवार आधारित देखरेख कार्यक्रम ‘स्पॉन्सरशिप’ के तहत आच्छादित लाभुकों के लिए एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय पारिवारिक-सह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जोखिमग्रस्त बच्चों के पालक परिवारों का सत्यापन, फॉलोअप तथा स्पॉन्सरशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना था। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समुचित विकास सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने बताया कि मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के माध्यम से पात्र बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि उनके पालन-पोषण, शिक्षा, पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने पालक परिवारों से अपील की कि वे प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक कारणों से अपने अधिकारों और अवसरों से वंचित न रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभुक परिवारों का नियमित अनुश्रवण एवं फॉलोअप करने तथा योजना के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुक बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर परिवार आधारित देखरेख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बच्चों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लाभुकों को दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ईरा जोरवाल, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) श्री खुशेन्द्र सोनकेशरी, प्रशिक्षु जेएएस, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 2027 की मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में “प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की” के तहत टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों से चयनित टॉप-5 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त मनीष कुमार, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत शेर की दहाड़ की तरह प्रभावशाली होनी चाहिए और उनके भीतर कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले को अपनी उपलब्धियों से नई पहचान दिलाने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों के कंधों पर है। वर्तमान में की गई मेहनत न केवल उनके भविष्य को संवारने का कार्य करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नियमित अध्ययन करने और लिखने का निरंतर अभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों को विद्यार्थियों से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए उन्हें पूरी लगन, समर्पण और मेहनत के साथ अध्ययन कर सफलता के नए आयाम स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में अपने विद्यालय, जिले और समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बनेंगे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ निरंतर मेहनत करते हुए ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना चाहिए, जिससे विद्यार्थी जीवनभर अपने शिक्षकों को सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद रखें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिन्हा ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस कार्यशाला में शामिल हुए हैं, जो गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अध्ययन की सही पद्धति अपनाना भी उतना ही आवश्यक है। विषयों को समझना, उनका विश्लेषण करना और उन्हें लंबे समय तक याद रखने की क्षमता ही सफलता की कुंजी है। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और भविष्य में अपने ज्ञान एवं अनुभव के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों तथा समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, मानसिक दृढ़ता तथा बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बोर्ड परीक्षा-2027 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पश्चिमी सिंहभूम को नशामुक्त जिला बनाने का संकल्प भी लिया।
चक्रधरपुर | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को लांड़ुपदा पंचायत क्षेत्र के बाईसाईं टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे के खिलाफ शपथ भी ली। मौके पर पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि नशा गांव, समाज और बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने बताया कि 15 जून से 26 जून तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
मुखिया ने ग्रामीणों से नशे की लत छोड़कर स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध लांड़ुपदा के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 26 जून तक जारी रहेगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
चाईबासा | प्रोजेक्ट जागृति “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान, चाईबासा पहुंचकर संपन्न हुआ।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्लोगन, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उप विकास आयुक्त ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन का आधार है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला शिक्षा अधीक्षक, उपसमाहर्ता नजारत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों को नियमित एलपीजी गैस आपूर्ति तथा योजना से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन से लाभुकों का विवरण अद्यतन रहेगा और उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें जागरूक करते हुए शीघ्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा गैस एजेंसियों के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक में उज्ज्वला योजना के तहत नए और पुराने लाभुकों की स्थिति, गैस रिफिलिंग की प्रगति तथा योजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मलूका गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक दो वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Contact no :- +91 9241456784
जानकारी के अनुसार, मलूका गांव निवासी राजेश हाइबुरु की पत्नी जीबीनी हाइबुरु बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष हाइबुरु के साथ घर के आंगन में मौजूद थीं।
Contact no :- +91 9798542970
इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। बताया जाता है कि पास स्थित एक पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में मां-बेटा आ गए और दोनों जमीन पर गिर पड़े।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम आयुष हाइबुरु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जीबीनी हाइबुरु का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि वज्रपात की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
Book your slot today : +91 7250214782
मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के समीप खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
रांची | झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। संख्याबल कम होने के बावजूद एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Contact no :- +91 9241456784
राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि राजद और भाकपा (माले) ने कांग्रेस को धोखा दिया है तथा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। उनके इस बयान के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों में नाराजगी बढ़ गई है। राजद नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने का प्रयास करार दिया है।
राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में कहा कि झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे यह दर्शाते हैं कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों का समर्थन सुनिश्चित करने में असफल रही। पार्टी ने कहा कि अन्य दलों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
राजद ने अपने बयान में हरियाणा, ओडिशा और बिहार के राज्यसभा चुनावों का भी उल्लेख किया। पार्टी का दावा है कि उन राज्यों में कांग्रेस के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी या मतदान से अनुपस्थित रहे थे, लेकिन उन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
INDIA गठबंधन की एकजुटता पर चिंता राजद ने यह भी कहा कि झारखंड में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप INDIA गठबंधन की एकजुटता को प्रभावित कर सकते हैं। पार्टी ने बयान में कहा कि हरियाणा, ओडिशा और बिहार में हुई घटनाओं के बावजूद महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने कभी कांग्रेस के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की।
राजद ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे बचकाने बयान देने से बचें और अपने ही दल के भीतर हुई कथित क्रॉस वोटिंग के मामलों की समीक्षा करें। राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच शुरू हुई यह बयानबाजी अब झारखंड की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ती तल्खी को राजनीतिक विश्लेषक आगामी दिनों में महागठबंधन की रणनीति और एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए जारी मतदान के बीच डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने अपने मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा पहुंचकर मतदान करने से पहले उन्होंने कहा कि उनका वोट किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के विकास के पक्ष में जाएगा।
Contact no :- +91 9241456784
मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि वे उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, जो भविष्य में दिल्ली में झारखंड से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग करेगा और राज्य के विकास के लिए बेहतर दृष्टिकोण रखता होगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधायकों के लिए मतदान करना आवश्यक है, इसलिए वे वोट देने पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मतदान अनिवार्य नहीं होता, तो वे किसी के पक्ष में मतदान नहीं करते।
Contact no :- +91 9798542970
जयराम महतो ने खुद को झारखंड विधानसभा का “आजाद पंछी” बताते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा जिस उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कहेगी, वे उसी के पक्ष में मतदान करेंगे। महागठबंधन द्वारा राज्यसभा चुनाव को झारखंड की प्रतिष्ठा और बाहरी उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी को बाहरी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, नाथवानी पिछले 12 वर्षों से झारखंड से जुड़े हुए हैं और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
जब उनसे पूछा गया कि वे किस पक्ष में हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बाबा बैद्यनाथ धाम की साइड हूं और बाबा बैद्यनाथ खतियानी हैं।”
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा उनके समर्थन को लेकर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि उनके सभी दलों के विधायकों से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे समर्थन मांगा है, लेकिन उनका अंतिम निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि अंतरात्मा की आवाज और झारखंड के विकास को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।