बंदगांव | ग्राम पंचायत लांडूपड़ा अंतर्गत राईबेड़ा गांव में सोमवार को मंईयां सम्मान पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 के लाभुकों के लिए सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा कराया।
Contact no :- +91 9241456784
शिविर के दौरान मंईयां सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा लाभुक सूची का मिलान किया गया।
Contact no :- +91 9798542970
वहीं प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 के अंतर्गत चयनित लाभुकों का भी सत्यापन किया गया, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के नए पात्र लाभुकों के आवेदन भी भरे गए। जिन लाभुकों की पेंशन किसी कारणवश बंद हो गई थी, उनकी पेंशन पुनः शुरू कराने के लिए भी आवेदन स्वीकार किए गए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया कुश पुर्ती ने कहा कि धरती आबा Birsa Munda की पुण्यतिथि के दिन इस शिविर का आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र लाभुकों को पेंशन एवं आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
शिविर में सेविका प्रेमशिला बोदरा, शिक्षक गैब्रियल बोदरा, संजय गगराई, कंचन प्रधान, श्री गोप, राजेश बोदरा, सलोनी बोदरा, बिरसा गगराई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रांची | मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री Yogendra Prasad भी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के प्रत्येक घर तक पाइपलाइन और नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पेयजल से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
Contact no :- +91 9241456784
जल सहियाओं को मिलेगा प्लंबर प्रशिक्षण बैठक में मुख्यमंत्री ने जल सहियाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल सहियाओं को समूहवार आईटीआई के माध्यम से प्लंबर का व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत, सौर ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जाए।
Contact no :- +91 9798542970
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सहियाओं को पुरस्कृत करने तथा उनके लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित करने का भी निर्देश दिया। योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर जोर निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी परियोजनाओं के ठेकेदारों का व्हाट्सएप समूह बनाकर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल संचालन के लिए एक मजबूत कार्य-ढांचा (फ्रेमवर्क) तैयार किया जाए तथा वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए बैकअप प्लान भी विकसित किया जाए।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने, योजनाओं के पूर्ण होने के बाद समय पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने तथा वाटर रिचार्ज के लिए सोक पिट जैसी व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिसंबर 2028 तक राज्य के सभी ग्रामीण घरों में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जल संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए प्रभावी अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुपयोगी हो चुके चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में किया जाए, ताकि वर्षा जल का संचयन कर भू-जल स्तर में वृद्धि की जा सके।
Book your slot today : +91 7250214782
इसके साथ ही लोगों को सोक पिट निर्माण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। जल गुणवत्ता और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जल गुणवत्ता संबंधी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त गांवों को प्रोत्साहित करने तथा इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले गांवों को पुरस्कृत करने की बात भी कही।
Book your slot today : +91 7250214782
समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना, जल गुणवत्ता निगरानी, बहु-ग्रामीण एवं एकल-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं, नलकूप, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस गांव, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा गोबरधन योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
मुलाकात के दौरान सन्नी उरांव ने INDIA गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी Pranav Jha से भी भेंट की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
Contact no :- +91 9798542970
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आम लोगों को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से चक्रधरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी। इस अवसर पर प्रकाश महतो भी उपस्थित थे।
चाईबासा | कौशल विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Mosaic Workskills Pvt. Ltd. द्वारा संचालित सक्षम चाईबासा केंद्र के बैच आईडी BATCH/27897/01/2026 के 16 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, करूर (तमिलनाडु) में रोजगार के लिए किया गया है।
Contact no :- +91 9241456784
सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपना कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है और कंपनी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के लिए करूर (तमिलनाडु) रवाना हुए।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन एवं सफल भविष्य की कामना के लिए एक भव्य फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम श्रम विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम में एशियन फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर प्रतिनिधि यशुदास, मोज़ेक वर्कस्किल्स प्रा. लि. की प्लेसमेंट मैनेजर पूजा मिश्रा, स्टेट मैनेजर सुष्मिता मंडल, ट्रेनर सोनाली हांसदा तथा सेंटर मैनेजर विक्की मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Book your slot today : +91 7250214782
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि सक्षम चाईबासा केंद्र और पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि यह सफलता कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अन्य युवाओं को भी कौशल विकास कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
Contact no :- +91 9241456784
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, पूरक पोषाहार वितरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन कर समय-समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यकता अनुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के नियमित आयोजन, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं वजन मापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
बैठक में निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने, जर्जर केंद्रों की सूची तैयार करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके अलावा उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
समीक्षा के दौरान लाभुकों के मुख पहचान आधारित सत्यापन, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) संख्या तथा स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता संख्या (APAAR ID) निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने एवं विभागीय पोर्टलों पर सूचनाओं की नियमित प्रविष्टि करने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जमशेदपुर/डुमरिया | झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वीरसिंह देवगम ने उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर डुमरिया प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित आम बागवानी योजना में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Contact no :- +91 9241456784
उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में श्री देवगम ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में केंदुआ पंचायत के रांगामटिया गांव निवासी विधवा महिला श्रीमती छीता मार्डी (पति स्वर्गीय भोगल मार्डी) की भूमि पर मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना स्वीकृत की गई थी। हालांकि, योजना स्थल पर आम के पौधे लगाए बिना ही योजना की राशि की निकासी कर योजना को बंद कर दिया गया।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता सिर्मा देवगम ने प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने झारखंड सरकार के उप सचिव एम.डी. हुसैन के माध्यम से संबंधित विभाग से 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने विरुद्ध संभावित कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से लाभुक श्रीमती छीता मार्डी के घर जाकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि अधिकारियों ने उनसे जबरन अंगूठा निशान लेने की कोशिश की, लेकिन लाभुक द्वारा इनकार किए जाने पर कथित रूप से फर्जी अंगूठा निशान लगाकर अपने पक्ष में जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रिपोर्ट में दावा किया गया कि आम बागवानी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, योजना की घेराबंदी की गई है तथा लाभुक को खाद भी उपलब्ध कराई गई है। जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि वास्तविक स्थिति इससे भिन्न है। उनके अनुसार संबंधित भूमि पर न तो आम के पौधे लगाए गए हैं, न ही घेराबंदी की गई है और न ही लाभुक को खाद उपलब्ध कराई गई है। योजना स्थल पर केवल गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
वीरसिंह देवगम ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा मनरेगा कनीय अभियंता बाबूलाल हेम्ब्रम, सहायक अभियंता राज शंकर मुर्मू एवं पंचायत राज पदाधिकारी चंडी चरण भोल सहित दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के अंतर्गत जिले को रक्तयुक्त बनाने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी की उपस्थिति में किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों को जीवनदान दे सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसूति अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती है, ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि जिले में ऐसी सकारात्मक सामाजिक संस्कृति विकसित करना भी है, जिसमें लोग स्वयं आगे आकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सक्षम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
रक्तदान शिविर में गोपनीय कार्यालय, यक्ष्मा कार्यालय, जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदियों, आयुष कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण विभाग तथा बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस दौरान उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन अभियान को भी एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था को आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान, नियमित उपचार, उचित पोषण और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से टीबी जैसी बीमारी का पूर्ण उन्मूलन संभव है। उन्होंने जागरूक नागरिकों से टीबी मरीजों के सहयोग के लिए भी आगे आने का आह्वान किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने निक्षय मित्र के रूप में 21 टीबी रोगियों को पोषण सहायता के उद्देश्य से पोषाहार पैकेट वितरित किए। उन्होंने लाभुकों से नियमित दवा सेवन करने एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 2, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीपक द्वारा 2, प्रवीण अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक द्वारा 11 तथा सनराइज अस्पताल द्वारा 11 टीबी रोगियों को पोषाहार पैकेट वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 47 टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए प्रशस्ति पत्र, कॉफी मग एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदाताओं के योगदान को सम्मान देना तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं रक्तदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जिले को रक्तयुक्त एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जिला बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की श्रृंखला में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
शिविर में सरकारी शिक्षकों, प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों, पीडीएस डीलरों, जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आरईओ, विद्युत विभाग, अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Contact no :- +91 9798542970
इसके अतिरिक्त वेस्ट सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों तथा शहर के निजी चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
रक्तदान शिविर में कुल 49 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 42 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक है।
Book your slot today : +91 7250214782
शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं के मानवीय, प्रेरणादायक एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
चक्रधरपुर | आदिवासी मित्र मंडल, पोटका (चक्रधरपुर) कमिटी की ओर से सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी मित्र मंडल के सह सचिव विजय सिंह सामाड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध ‘उलगुलान’ (महाक्रांति) का शंखनाद किया था।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अदम्य साहस, वीरता और कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए अंग्रेजों तथा शोषकों के खिलाफ संघर्ष किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक सशक्त, संगठित और स्वाभिमानी समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलें तथा जल, जंगल, जमीन और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
शहादत दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और योगदान से अवगत कराया गया। इस दौरान परिसर “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” और “धरती आबा जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में आदिवासी मित्र मंडल के सचिव सुखराज सुरीन, कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू, सह सचिव विजय सिंह सामाड, सलाहकार समिति अध्यक्ष कालिया जामुदा, वार्ड पार्षद रवि बांकिरा, योगेन्द्र मुण्डारी, इन्द्रजीत सामाड, सोनाराम लोवादा, महावीर बोदरा, अनिल सामाड, पूर्ण चंद्र जामुदा, कुंवर सिंह कोड़ा, सतीश चन्द्र कोया सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कुचाई | KNT (कोल्हान नाइट ट्यूटोरियल) सेंट्रल कमेटी ने रविवार को पहली बार KNT कुचाई केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष तुरी सुंडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वजीत दोराईबुरु तथा कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
भ्रमण के दौरान KNT कुचाई के उपाध्यक्ष राम सिंह सोय के नेतृत्व में स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा उनका मनोबल बढ़ाया।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) साधु चरण देवगम की उपस्थिति रही। उन्होंने सेंट्रल कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की सराहना की। BDO ने टीम भावना, सहभागिता, आपसी तालमेल एवं विश्वास के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि BDO साधु चरण देवगम के प्रयासों एवं जिला प्रशासन तथा उप विकास आयुक्त (DDC) के सहयोग से जिला परिषद भवन, कुचाई को KNT संस्था की लाइब्रेरी एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में किया जाएगा। यहां कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
गौरतलब है कि KNT संस्था कोविड-19 महामारी के बाद से शिक्षा, कौशल विकास, फिजिकल ट्रेनिंग, मॉक इंटरव्यू, करियर गाइडेंस एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था का संचालन कोल्हान क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नौकरीपेशा लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 से टीकरचांपी (चक्रधरपुर), कुचाई और चाईबासा में इसके तीन केंद्र संचालित हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
संस्था के विद्यार्थियों को एक्स-बीएसएफ वेलफेयर एसोसिएशन, चाईबासा द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रशिक्षित युवाओं का चयन पश्चिमी सिंहभूम होमगार्ड में हो चुका है। संस्था की नई सेंट्रल कमेटी, जो हाल ही में आयोजित AGM के बाद गठित हुई है, तीनों केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यरत है। कुचाई केंद्र का यह दौरा संस्था के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर संस्था से जुड़े नौकरीपेशा वर्ग, बुद्धिजीवियों एवं समाज के शुभचिंतकों से “Pay Back to Society” अभियान के तहत प्रति माह 200 रुपये का सहयोग देने की अपील की गई। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, लाइब्रेरी सुविधा और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल कमेटी के सभी सदस्यों के समाजहित में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।