जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact us :- 7004820253

बैठक में मुख्य रूप से अनाबद्ध मद के तहत विगत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से स्वीकृत योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य पूर्णता, निर्माण कार्य की प्रगति तथा लंबित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य प्रारंभ हो चुका है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही संभावित बाधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनाबद्ध मद के तहत प्राप्त राशि के विरुद्ध योजना चयन से संबंधित प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। संबंधित विभागों से प्राप्त प्रस्तावों एवं आवश्यकताओं के आधार पर योजना चयन की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला योजना के तहत स्वीकृत योजनाओं का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। जिन योजनाओं में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, सभी कार्यकारी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना चयन एवं क्रियान्वयन की कार्ययोजना सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

By maskal.news

You May Also Like