#पश्चिमीसिंहभूम #मनोहरपुर #मतदातासूची #मतदातासूचीपुनरीक्षण #maskalnews

मतदाता सूची पुनरीक्षण की नोटिस सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण की नोटिस सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत संचालित नोटिस सुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरंगा पहुंचकर वहां चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

Contact us :- 7004820253

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरंगा में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 14, 15 और 16 से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही थी। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद करते हुए नोटिस के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों, प्रस्तुत दस्तावेजों और सुनवाई की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित प्रावधानों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए इसके शुद्धीकरण एवं अद्यतीकरण की प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक के हितों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की विधिवत जांच, अभिलेखों के संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि नोटिस प्राप्त प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समुचित अवसर मिले।


Contact no :- +91 9337736501

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कर्मियों से संवाद कर सुनवाई कार्यक्रम के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601