maskal.news

2134 Posts
पश्चिमी सिंहभूम में 18 कृषि उपकरण बैंक होंगे स्थापित, 238 किसानों को कृषि यंत्र देने का लक्ष्य

पश्चिमी सिंहभूम में 18 कृषि उपकरण बैंक होंगे स्थापित, 238 किसानों को कृषि यंत्र देने का लक्ष्य

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन उपयोजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact us :- 7004820253

बैठक में कृषि उपकरण बैंक की स्थापना, लाभुक समूहों के चयन तथा व्यक्तिगत अनुदान के माध्यम से कृषि यंत्र उपलब्ध कराने सहित योजना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 18 कृषि उपकरण बैंक स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र आसानी से उपलब्ध कराने और कृषि कार्यों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कृषि उपकरण बैंकों के माध्यम से विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों को सामूहिक रूप से कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे। इससे खेती की लागत और श्रम में कमी लाने के साथ कृषि कार्यों को अधिक सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा लाभ
बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कृषि उपकरण बैंक स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के 18 महिला स्वयं सहायता समूहों का कृषि उपकरण बैंक की स्थापना के लिए चयन किया गया है।

Contact no :- +91 8553588326

238 कृषि यंत्रों के वितरण का लक्ष्य
व्यक्तिगत अनुदान के तहत कृषि यंत्रों के वितरण पर भी बैठक में चर्चा की गई। योजना के तहत अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए 117 और अन्य श्रेणी के लिए 121, यानी कुल 238 लाभुकों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय समिति ने 61 लाभुकों को व्यक्तिगत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की।

Contact no :- +91 9337736501

योजना के तहत पावर टिलर, पावर वीडर, पंप सेट, रोटावेटर, धान रोपण मशीन, मिनी राइस मिल और चारा मशीन सहित विभिन्न कृषि यंत्र किसानों तक पहुंचाए जाएंगे। इससे कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को समय और श्रम की बचत का लाभ मिलेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना का लाभ पात्र किसानों और समूहों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा कृषि उपकरण बैंकों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देकर किसानों की कार्यक्षमता बढ़ाने और खेती को अधिक सुविधाजनक एवं उत्पादक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782
वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार और संविधान की रक्षा की आवाज

वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार और संविधान की रक्षा की आवाज

चाईबासा | लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय चाईबासा में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च का आयोजन किया गया। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने किया।

Contact us :- 7004820253

मार्च में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च कांग्रेस भवन, चाईबासा से शुरू होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट मार्ग, जैन मार्केट चौक, पिल्लई हॉल मार्ग और खादी भंडार होते हुए पुनः टैगोर पार्क चौक से शहीद पार्क चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त : केशव महतो कमलेश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति देश के नागरिकों के मताधिकार में निहित है। यदि मतदाता के वोट और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो इससे लोकतंत्र की बुनियाद प्रभावित होती है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से जनता को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित किया जा रहा है।
वोट की ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत होगा : प्रदीप यादव
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है। इस अधिकार की सुरक्षा प्रत्येक राजनीतिक दल और लोकतांत्रिक संस्था की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य मतदाता के मताधिकार को सुनिश्चित करना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों से किसी भी प्रकार के समझौते को स्वीकार नहीं करेगी। जनता के वोट की ताकत ही देश की दिशा और लोकतंत्र की दशा तय करती है।

Contact no :- +91 9337736501

गांधी मैदान में राष्ट्रगान के बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन
मार्च के समापन के बाद गांधी मैदान, चाईबासा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया।
शहीद पार्क चौक पर विरोध-प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला दहन
शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी सुरक्षा आवश्यक है। कांग्रेस जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान किसी व्यक्ति या संस्था मात्र के विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और मतदाता की स्वतंत्र आवाज की रक्षा का जनसंकल्प है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राज कुमार यादव, राम सिंह सावैयां, रईस रिजवी छब्बन, सह-प्रभारी नितिमा बारी, प्रदेश संगठन सचिव सौरभ अग्रवाल, राजद जिलाध्यक्ष पशुपति नायक, राजेश सिन्हा सन्नी, त्रिशानु राय, कैरा बिरुवा, अशरफुल होदा, जय प्रकाश महतो, कुतुबुद्दीन खान, अनुप्रिया सोय, प्रीतम बांकिरा, सूरज मुखी, हसलुद्दीन खान, बिपिन सिंकु, रघुनाथ मुंडा, इम्तियाज खान, सूरज चाम्पिया, दानिश हुसैन, मो. जावेद, दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, मसुम रजा, जम्बी कुदादा, मंजू बिरुवा, नूतन सिंकु, बालेमा कुई, सकारी दोंगो, ललित दोराईबुरु, विजय भेंगरा, शैलेश गोप, सोनाराम कोडाह, सुरेश चंद्र सावैयां, संजय हेमब्रम, विजय सिंह सामड, सीताराम गोप, अशोक बारिक, बिपिन लागुरी, सोमा पुरती, गुलजार अंसारी, सिकुर गोप, सुखलाल हेमब्रम, राकेश सिंह, चंद्र भूषण बिरुवा, रघुनन्दन प्रधान, महेश साहू, पूर्ण चंद्र कायम, मोहन सिंह हेमब्रम, राधा मोहन बनर्जी, गोरा सिंह पुरती, आबिद हुसैन, प्रतीक कुमार, सागर बोस, प्रदीप बाग, सन्नी रॉबर्ट अन्थोनी, आफताब आलम, मथुरा लागुरी, शाहरुख अली और राजद नेता शशिकांत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने चाईबासा के पूजा पंडालों व विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने चाईबासा के पूजा पंडालों व विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

चाईबासा | आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बुधवार को संयुक्त रूप से चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।

Contact us :- 7004820253

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों, पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा विसर्जन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान बांधपाड़ा पूजा पंडाल, जुबली तालाब, शिवा तालाब, अमला टोला पूजा पंडाल, पिल्लई हॉल पूजा पंडाल, रविंद्र भवन पूजा पंडाल, गांधी टोला पूजा पंडाल एवं सिद्धेश्वरी मंदिर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पंडालों की संरचना, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों एवं संबंधित संरचनाओं का निर्माण सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मजबूती से किया जाए। भीड़ को देखते हुए पर्याप्त प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए जाएं तथा आपात स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए आपातकालीन मार्ग बाधामुक्त रखा जाए। पंडाल के आसपास ऐसी कोई सामग्री नहीं रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी हो।
उन्होंने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए प्रमुख पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र, बालू एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत सजावट के दौरान खुले तार, असुरक्षित जोड़ एवं ओवरलोडिंग से बचने तथा सभी विद्युत कनेक्शनों की जांच कराने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने पूजा समितियों को पंडाल परिसर एवं आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार तथा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। बुजुर्गों, बच्चों एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा जरूरत के अनुसार स्वयंसेवकों की तैनाती करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिलेवासी पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ पर्व मनाएं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती करने, प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, मुख्य एवं आपातकालीन मार्गों को अवरुद्ध नहीं करने तथा आवश्यकता के अनुसार वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसपी ने आमजनों एवं पूजा समितियों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को देने को कहा।

Book your slot today : +91 7250214782

विसर्जन घाटों की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन घाटों की तैयारियों का भी जायजा लिया। घाट तक पहुंचने वाले मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन के दौरान वाहनों एवं श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मार्ग प्रबंधन, पर्याप्त पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती तथा निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन जुलूस के संचालन की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा गया। संबंधित पदाधिकारियों को पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं का पुनः निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति-चाईबासा के पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

पांड्राशाली साइडिंग में खनिज भंडारण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, गतिविधियां बंद कराने की मांग

पांड्राशाली साइडिंग में खनिज भंडारण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, गतिविधियां बंद कराने की मांग

खूंटपानी | पांड्राशाली रेलवे स्टेशन के समीप रुंगटा कंपनी द्वारा संचालित साइडिंग में खनिजों के भंडारण एवं लोडिंग-अनलोडिंग गतिविधियों के विरोध में बुधवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खूंटपानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद समिति ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम खूंटपानी के अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर साइडिंग की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, प्रभावित भूमि को खाली कराने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

Contact us :- 7004820253

समिति ने आरोप लगाया कि पांड्राशाली स्टेशन से सटे क्षेत्र में लौह अयस्क, आयरन, कोयला, डोलोमाइट, क्लिंकर समेत विभिन्न खनिजों का भंडारण और लोडिंग-अनलोडिंग किया जा रहा है। इससे आसपास के गांवों में धूल-कण का प्रदूषण बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान साइडिंग से बहकर आने वाला लाल, सफेद और काले रंग का पानी एवं गाद खेतों और तालाबों में पहुंच रहा है। इससे कृषि भूमि, फसलों और पशुओं के चारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समिति का कहना है कि साइडिंग शुरू होने के बाद क्षेत्र में दिन-रात भारी वाहनों का परिचालन बढ़ गया है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं और मवेशियों की मौत की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। पांड्राशाली चौक स्थित होटलों में खाद्य पदार्थों पर धूल जमने तथा ग्रामीणों के पारंपरिक पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले चुआं के दूषित होने की भी शिकायत समिति ने की है।

Contact no :- +91 8553588326

समिति के अनुसार, मटकोबेड़ा, होरलोर, उनचुडी, सनचीरू, खुन्टा, पताहातु, तोरसिंदुरी, केंदुलोटा, कुम्हारलोटा, ऊपरलोटा, पांड्राशाली और उलीराजाबासा समेत कई गांव साइडिंग की गतिविधियों से प्रभावित हैं। समिति ने करीब 5,000 एकड़ भूमि और लगभग 10 हजार ग्रामीणों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होने का दावा किया है।

Contact no :- +91 9337736501

समिति ने क्षेत्र को पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत बताते हुए CNT Act, PESA कानून और PESA नियमावली-2025 के प्रावधानों के तहत ग्रामसभा की सहमति, पर्यावरणीय प्रभाव तथा सभी वैधानिक अनुमतियों की जांच कराने की मांग की है। समिति का दावा है कि कई प्रभावित गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से साइडिंग बंद कराने के प्रस्ताव भी पारित किए जा चुके हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

धरना में मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, खूंटपानी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, सकारी दोंगों, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, नरेंद्र बानरा, डिम्बु तियू, बिरसा तियू, रेयांस सामड, उदय मुंडरी, सुखलाल पुरती, विजय बानरा समेत विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
चांडिल बांध विस्थापितों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना, प्रशासन को दिया तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल बांध विस्थापितों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना, प्रशासन को दिया तीन माह का अल्टीमेटम

चांडिल | चांडिल बांध से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के लंबित अधिकार, पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चांडिल में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया गया।

Contact us :- 7004820253

धरना के दौरान विस्थापितों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों को 15 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। इसमें पुनर्वास आयोग के गठन, पुनर्वास स्थलों के भूखंडों का पट्टा एवं सीमांकन, आंशिक रूप से प्रभावित गांवों का पुनः सर्वेक्षण, लंबित मुआवजे के भुगतान तथा सभी 116 प्रभावित गांवों में समान प्रावधान लागू करने की मांग प्रमुख रही।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा मत्स्य पालन एवं नौकायन में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने तथा पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की मांग की गई। संगठनों ने पुनर्वास एवं भू-अर्जन कार्यालयों में कथित दलाल प्रथा पर रोक लगाने, सोलर परियोजना शुरू करने से पहले ग्रामसभा आयोजित करने, प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने और विभिन्न भर्तियों में विस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग भी रखी।

Contact no :- +91 8553588326

विस्थापित संगठनों ने लंबित अधिकारों के निपटारे तक प्रभावित भूमि पर जल भंडारण नहीं करने तथा जलाशय एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

संयुक्त मंच ने प्रशासन को तीन माह का समय देते हुए मांगों पर ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक पहल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना, भूख हड़ताल, जनसभा, रैली, मशाल जुलूस, विधानसभा घेराव और मुख्यमंत्री आवास घेराव सहित चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संयुक्त मंच ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्ति या अधिकारी के खिलाफ नहीं, बल्कि विस्थापितों के अधिकार, सम्मान, न्याय और स्थायी पुनर्वास के लिए है। संगठनों ने सरकार से वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करते हुए विस्थापित परिवारों को उनका न्यायोचित अधिकार दिलाने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782
जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का चाईबासा में शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का चाईबासा में शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को पुलिस केंद्र, चाईबासा में उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित बालक-बालिकाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Contact us :- 7004820253

समारोह का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का बैज लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता शुरू होते ही खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में मौजूद शिक्षक-प्रशिक्षकों और अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के स्कूली बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
“खेल और खिलाड़ी देश की जरूरत हैं” : उपायुक्त
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “खेल और खिलाड़ी देश की जरूरत हैं।” खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और निरंतर मेहनत की प्रवृत्ति विकसित होती है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी पूरी गंभीरता और लगन के साथ अपनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें और मेहनत के बल पर पश्चिमी सिंहभूम जिले एवं झारखंड का नाम रोशन करें। साथ ही, जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी भविष्य में जिले, राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डीडीसी ने भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान पूरी खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Book your slot today : +91 7250214782

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं की समृद्ध परंपरा रही है। जिले के युवाओं में विभिन्न खेल विधाओं के प्रति विशेष प्रतिभा और रुचि है। ऐसे आयोजन इन प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जिला स्तरीय “खेलो झारखंड” प्रतियोगिता 2026-27 विद्यालयी विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए: गीता बालमुचू

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए: गीता बालमुचू

चाईबासा | चाईबासा में कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी निभाने वाली संवैधानिक संस्था है।

Contact us :- 7004820253

गीता बालमुचू ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसी प्रक्रियाएं निर्धारित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के तहत संचालित होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर लोकतंत्र को मजबूत बताती है, जबकि चुनावी हार के बाद निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा रवैया बताया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस को मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस आपत्ति है, तो उसे निर्धारित संवैधानिक और कानूनी माध्यमों से प्रमाण के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल प्रदर्शन के माध्यम से संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और अपात्र नामों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की व्यवस्था भी की गई है।

Contact no :- +91 9337736501

गीता बालमुचू ने कांग्रेस से अपनी राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क को लेकर आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि EVM से लेकर निर्वाचन आयोग तक लगातार आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को जनता के बीच अपने कार्यों और नीतियों का हिसाब देना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका और निर्वाचन व्यवस्था के प्रति अविश्वास का वातावरण बनाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता। कांग्रेस को आंदोलन और आरोपों की राजनीति के बजाय रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782
विश्व रेबीज दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता रैली, पशु के काटने पर तत्काल उपचार लेने की अपील

विश्व रेबीज दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता रैली, पशु के काटने पर तत्काल उपचार लेने की अपील

चाईबासा | विश्व रेबीज दिवस-2026 के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेबीज की रोकथाम, पशुजनित रोगों से बचाव तथा पशु के काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय उपचार के प्रति आमजनों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, चाईबासा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

Contact us :- 7004820253

रैली को सिविल सर्जन डॉ. मीणा कलुंडिया, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मीनू कुमारी तथा जिला मलेरिया पदाधिकारी-सह-राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रैली के माध्यम से आमजनों को रेबीज संक्रमण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि कुत्ते अथवा किसी अन्य संक्रमित पशु के काटने या खरोंच लगने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन और स्वच्छ बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना किसी विलंब के निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार लेना चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने रेबीज जागरूकता की शपथ भी ली। शपथ के माध्यम से प्रतिभागियों ने रेबीज की रोकथाम के संबंध में समुदाय को जागरूक करने, पशु के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्राथमिक उपचार प्रक्रिया की जानकारी देने, हानिकारक पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचने तथा समय पर चिकित्सकीय उपचार लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम में बताया गया कि रेबीज एक गंभीर, लेकिन पूरी तरह रोकथाम योग्य रोग है। पशु के काटने अथवा खरोंच लगने के बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। समय पर उचित उपचार और टीकाकरण से रेबीज के गंभीर परिणामों से बचाव संभव है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी रेबीज की रोकथाम, पशु के काटने के बाद तत्काल उपचार और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करें। साथ ही, पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए पशुजनित रोगों की रोकथाम में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

चाईबासा | मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को चाईबासा में कांग्रेस ने मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन से मार्च शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।

Contact us :- 7004820253

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटाघर चौक और कोर्ट मार्ग होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मार्च के समापन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में किए गए बदलावों की समीक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Contact no :- +91 8553588326

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाने, नया नाम जोड़ने अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन करने से पहले संबंधित नागरिक को पर्याप्त सूचना देने, आपत्ति दर्ज कराने और अपना पक्ष रखने का प्रभावी अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था, आंकड़ा प्रबंधन और केंद्रीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं के स्वतंत्र परीक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित सार्वजनिक रूप से उठाए जा रहे आरोपों और सवालों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की।
कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और स्वायत्तता का सम्मान करती है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग किसी संस्था को कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सार्वजनिक आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा हो, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा की जाए, निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था का स्वतंत्र परीक्षण कराया जाए तथा प्रत्येक मतदाता को प्रभावी सूचना, आपत्ति दर्ज कराने और सुनवाई का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि है और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही से ही मजबूत होती है।


Book your slot today : +91 7250214782

मार्च में पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, राम सिंह सावैयां, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, अमित राय, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, कामगार जिलाध्यक्ष हसलुद्दीन खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ाह, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीश गोप, वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, बालेमा कोई, नूतन सिंकु, विपिन सिंकु, सूरज चाम्पिया, दानिश हुसैन, विजय तिग्गा, लियोनर्ड बोदरा, सुशील हेस्सा, प्रतीक कुमार, सन्नी रॉबर्ट एंथोनी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सोनराम कोड़ाह, विजय सिंह सामड, सिकुर गोप, चंद्र भूषण बिरुवा, सकारी दोंगो, सुखलाल हेम्ब्रम, सुरेश चंद्र सावैयां, सीताराम गोप, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, विनीत लागुरी, मकर ध्वज सरदार, दिनेश प्रधान, मथुरा लागुरी, रंजीत कोंगाड़ी, गोरा सिंह पुरती और रघुनाथ मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SIR को लेकर झामुमो ने किया पुतला दहन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

SIR को लेकर झामुमो ने किया पुतला दहन, चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग

चाईबासा | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झामुमो ने सोमवार को चाईबासा में पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक सत्ता से ऊपर होनी चाहिए। मतदाता सूची से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

Contact us :- 7004820253

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोनाराम देवगम ने कहा कि चुनाव आयोग का काम केवल चुनाव कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी है। यदि SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटता है या उसे अपने अस्तित्व और नागरिक अधिकार को साबित करने के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि Indian Express की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले दस महीनों के दौरान चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने SIR से जुड़े निर्णयों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम-से-कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कीं। वहीं, चुनाव आयोग ने इन खबरों के बाद कहा है कि SIR सहित सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।


Contact no :- +91 8553588326

देवगम ने कहा कि जब देश की चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है, तब पारदर्शिता की कमी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर उठाए जा रहे सवालों का तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को राजनीतिक शोर बताकर खारिज करने के बजाय चुनाव आयोग को बूथवार प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम हटाने के आधार, आपत्तियों के निस्तारण और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। झामुमो ने मांग की कि SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सत्यापन योग्य और नागरिकों के मताधिकार की संवैधानिक सुरक्षा के अनुरूप हो।

Contact no :- +91 9337736501

देवगम ने कहा, “वोट किसी सरकार, पार्टी या आयोग की संपत्ति नहीं है। यह भारत के नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर होने का डर नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को यह भरोसा अपने कार्यों से स्थापित करना होगा।”
उन्होंने कहा कि झामुमो लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के लिए हर संवैधानिक मंच पर सवाल उठाता रहेगा।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार ने 19 फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। देवगम ने उनके कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को बिना टेंडर किसी प्रकार का कार्य या जिम्मेदारी दिए जाने से संबंधित आरोपों पर भी स्पष्टता की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
देवगम ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है तथा जनता से जुड़े किसी भी निर्णय में नियम-कायदों और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला सचिव राहुल आदित्य, इकबाल अहमद, रामलाल मुंडा, अशोक दास, अकबर खान, चंद्रमोहन बोदरा, विश्वनाथ बारा, दीपक प्रधान, बाबू भट्टाचार्य, गणेश बोदरा, अघना कंडुलना, सतीश सुंडी, नवाज हुसैन, विजय बारी, जवाहर बोयपाई, बसीद इकबाल, मनोज लागुरी, मोझाहिद अहमद, सोमबारी बहंदा, मंजीत कोड़ा, शहीद अहमद, बृन्दाबन गोप, लाला राउट, रमेश बिरुआ, अरविन्द कुंकल, दुर्गा चरण देवगम, नितेश माधव, मो. तवारक, मो. प्रिंच, बागुन सवाइयां, डुबलिया बारी, दामू बारी, जगदीश गोप, तुराम सुंडी, मन्नाराम कुदादा, राजू सुंडी, चंद्रमोहन देवगम, मोहन सुंबरुई, विजय सिंह पूर्ति, उदय चेरोवा, मनसुख हांसदा, अर्जुन सुनीता देवगम, शिला जमुदा, बसंती सुंडी, चिड़िया बुड़िउली, हरिलाल कर्जी, प्रदीप तमसोय, भोला, बबलू, शेखर बारिक, कौशल सिन्हा, अर्जुन बनरा, जगदीश जमुदा, मुंडा, नितीश कच्चाप, तुरी कोड़ा, अमूल्य प्रधान, प्रीतम गुप्ता, कैरा सोय, शशि पूर्ति, भादो हांसदा, ताना हांसदा, कैलाश कलुंडिया, कैलाश सामाड, शारिक रजा, राजू प्रसाद, टुकना महतो, सम्राट प्रधान, जीतेन्द्र पूर्ति, राजकिशोर बोईपाई, कैरा कुंकल, नवाब अंसारी, सोमनाथ कुंकल, जयसिंह हेस्सा, सरवर नेहाल नज्जू, वसीम अकरम हुसैन, बंटी जुन्नैद, नईम, केदार जायसवाल, बबलू गोडसोरा, बिरसा तियु समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।