#सरायकेला_खरसावां #जिला_पुलिस #एसपी_मुकेश_लुणायत #थाना_निरीक्षण #औचक_निरीक्षण #maskalnews

एसपी मुकेश लुणायत ने आदित्यपुर, आरआईटी व गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण

एसपी मुकेश लुणायत ने आदित्यपुर, आरआईटी व गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने शनिवार को आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित थाना के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।