29
Mar
सरायकेला | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 14 दिवसीय कस्टम ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करें तथा आत्मनिर्भर बनें।

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोबिंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त और द्रौपदी महतो भी उपस्थित रहे।

