#सम्मान_समारोह #प्रोटोकॉल_विवाद #झारखंड_आंदोलनकारी #संयुक्त_मोर्चा #maskalnews

सम्मान समारोह में प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने जताई आपत्ति

सम्मान समारोह में प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने जताई आपत्ति

जगन्नाथपुर : चाईबासा सदर अनुमंडल स्थित मांगीलाल रूंगटा भवन में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह के दौरान एक विवाद सामने आया है। कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता सह झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी बुधराम लागुरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पीछे से शॉल ओढ़ाए जाने को लेकर मोर्चा ने गंभीर आपत्ति जताई है।
झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने इस घटना को आंदोलनकारियों का अपमान बताया है। मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मंजीत कोड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस मामले को लेकर आगामी फरवरी माह में होने वाली मोर्चा की बैठक में विरोध प्रस्ताव पारित किया जाएगा।