#सड़क_सुरक्षा #युवा_जागरूकता #फुटबॉल_टूर्नामेंट #सुरक्षित_यात्रा #maskalnews

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: राजनगर में युवाओं को जागरूक करने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: राजनगर में युवाओं को जागरूक करने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

सरायकेला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजनगर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित फुटबॉल मैदान में युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला परिवहन विभाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से युवाओं को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।