#शहीददिवस #मेरा_भारत_मेरी_जिम्मेदारी #मेरा_युवा_भारत #सरायकेला #maskalnews

सरायकेला: शहीद दिवस पर श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

सरायकेला: शहीद दिवस पर श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

सरायकेला | शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला-खरसावां द्वारा सामुदायिक भवन परिसर और सिदो-कान्हू पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज कुमार ने किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और युवा स्वयंसेवकों ने मिलकर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। कचरा संग्रहण, झाड़ियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही, पहले बनाए गए जल सोख्ता (सोख पिट) की सफाई और मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया गया, ताकि जल निकासी बेहतर हो सके और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में जिला युवा पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे जनहित के कार्यों में भाग लें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।