#वीर_रघुनाथ_महतो #शहादत_दिवस #रक्तदान_महादान #स्वास्थ्य_शिविर #maskalnews

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो की स्मृति में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो की स्मृति में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

चक्रधरपुर । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं चुआड़ विद्रोह के वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर टोटेमिक कुड़मि समाज छोटानागपुर द्वारा चक्रधरपुर के दन्दासाई में वार्षिक रक्तदान शिविर सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शिविर के दौरान कुल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें दो महिलाओं ने भी रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चक्रधरपुर के नव-निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव द्वारा किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर वीर शहीद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मधुसूदन पब्लिक स्कूल के निदेशक बलराज हिंदवार, सूर्या नर्सिंग होम के निदेशक गौरीशंकर महतो, मधुसूदन महतो बी.एड कॉलेज के निदेशक श्याम लाल महतो तथा शारदा फेयर बोडदा बाईडी पब्लिक स्कूल के निदेशक भजनलाल महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान दन्दासाई वार्ड संख्या-18 स्थित महतो टोला चौक का भी विधिवत अनावरण किया गया। यह आयोजन दन्दासाई सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें गांव के बुद्धिजीवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।