26
Mar
रांची | बीएड, एमएड एवं बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर आगे बढ़ाया गया है।

परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में 8 और 9 अप्रैल को सुधार कर सकेंगे। वहीं, प्रवेश परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रस्तावित थी, जिसे अब 10 मई को आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों—रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा में आयोजित होगी।
परीक्षा तिथि बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

