#झारखंड_पुलिस #रांची #राहुल_कुमार_मुर्मू #रामहरि_पेरियार #maskalnews

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू जी से रांची में धी. रामहरि पेरियार की औपचारिक मुलाकात हुई

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू जी से रांची में धी. रामहरि पेरियार की औपचारिक मुलाकात हुई

चाईबासा | झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पु. आ. नि. राहुल कुमार मुर्मू जी से सह एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोस, विस प्रत्याशी रहे धी. रामहरि पेरियार ने कि उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात हुई। यह मुलाकात महज औपचारिकता नहीं रही, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस-जन समन्वय, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन, सीधी और बेबाक चर्चा हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि आज के दौर में जब व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास चुनौती के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच मजबूत संवाद और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

राहुल कुमार मुर्मू जी के अनुभव, स्पष्ट सोच और मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल संभव है। यह मुलाकात न केवल विचारों का आदान-प्रदान रही, बल्कि भविष्य की रणनीति, जनसंघर्ष और व्यवस्था सुधार के लिए एक मजबूत दिशा भी तय करने का अवसर बनी।

Book your slot today : +91 7250214782


धी. रामहरि पेरियार ने यह भी दोहराया कि एंटी करप्शन ऑफ इंडिया झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी रखेगा और जनहित के मुद्दों पर हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।