09
Feb
सराइकेला : जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ट्रेन सेवा में समस्या के कारण वे सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे, उस समय चंपाई सोरेन की पहल पर उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई थी।

प्रतियोगिता में सुमन सौरव सिंकू और बिनीत सिरका ने रजत पदक, जबकि सोम सागर सिंकू ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

खिलाड़ियों ने कहा कि चंपाई सोरेन के सहयोग और प्रोत्साहन से ही वे राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सके। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

