#चाईबासा #हाटगम्हरिया #बाइकचोरी #पुलिसकार्रवाई #maskalnews

चाईबासा: हाटगम्हरिया में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा: हाटगम्हरिया में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के हाटगम्हरिया गांव में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गई बाइक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को हाटगम्हरिया निवासी शनिवारी सिंकु के लिखित आवेदन पर उनके घर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में हाटगम्हरिया थाना कांड संख्या 10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले दिन में घर की रेकी की थी और रात में मौका पाकर चारदीवारी के अंदर घुसकर बिना लॉक लगी बाइक को चोरी कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।