#चाईबासा #रामनवमी #सेवा_कैंप #रोट्रेक्ट_क्लब #maksalnews

चाईबासा: रामनवमी सेवा कैंप को लेकर रोट्रेक्ट क्लब की बैठक, सुमित रक्षित व निशांत कुमार बने प्रोग्राम चेयरमैन

चाईबासा: रामनवमी सेवा कैंप को लेकर रोट्रेक्ट क्लब की बैठक, सुमित रक्षित व निशांत कुमार बने प्रोग्राम चेयरमैन

चाईबासा | रोट्रेक्ट क्लब द्वारा 18 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा कैंप के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुमित रक्षित और निशांत कुमार को प्रोग्राम चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसकी जानकारी क्लब के अध्यक्ष विनय लोधा ने दी।

Book your slot today : +91 7250214782


अध्यक्ष विनय लोधा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सचिव केशव दोदराजका सहित क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी सेवा कैंप को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का रामनवमी सेवा कैंप पहले की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सेवा का लाभ मिल सके। कैंप में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सेवा कैंप के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आलू-घुगनी चाट और जलजीरा (ठंडा शरबत) का वितरण किया जाएगा। क्लब ने इस बार लगभग 3000 से 4000 भक्तों तक प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।