#चाईबासा #पश्चिमसिंहभूम #युवककीमौत #तांतनगर #maskalnews

चाईबासा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत दारा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोएका पूर्ति (पिता बिरसिंह पूर्ति) के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और शादीशुदा था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके छोटे भाई ने घर से करीब 300-400 मीटर दूर एक तालाब के पास नीम के पेड़ से लटका हुआ उसका शव देखा।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा को सूचना दी, जिसके बाद तांतनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

परिजनों के अनुसार, घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। बताया जा रहा है कि उसने घटना से पहले पत्नी से फोन पर बात की थी और उसे लाने जाने की योजना बना रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।