#चांडिल #सरायकेलाखरसावां #झारखंडसमाचार #दिलदहला_देनेवालीघटना #maskalnews

चांडिल में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या कर रची अपहरण की साजिश

चांडिल में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या कर रची अपहरण की साजिश

सरायकेला-खरसावां | चांडिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी चार साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि घटना के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी बनाई। अपहरण की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान महिला की कहानी पर शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।