#चक्रधरपुर #सड़क_हादसा #भीषण_दुर्घटना #पांच_युवकों_की_मौत #maskalnews

चक्रधरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत

चक्रधरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके कारण उनके परिजनों को सूचना नहीं दी जा पाई है। मृतकों में से चार शव चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं, जबकि एक शव रेलवे अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवकों के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।