#चक्रधरपुर #अन्नाकुलमएक्सप्रेस #ट्रेनलेट #रेलवेसमस्या #maskalnews

चक्रधरपुर में अन्नाकुलम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची, यात्रियों में नाराजगी

चक्रधरपुर में अन्नाकुलम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची, यात्रियों में नाराजगी

चक्रधरपुर | टाटानगर से चक्रधरपुर आने वाली अन्नाकुलम एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के चलते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली।

Book your slot today : +91 7250214782

यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेनों के लगातार लेट होने के बावजूद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर सही सूचना और अपडेट नहीं मिलने से उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों की लेटलतीफी पर नियंत्रण किया जाए और समय पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, यात्रियों को समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके।