#गणतंत्र_दिवस #पीएम_श्री_केंद्रीय_विद्यालय #पारलपोसी #सरायकेला #maskalnews

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पारलपोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांसद जोबा माझी ने किया ध्वजारोहण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पारलपोसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांसद जोबा माझी ने किया ध्वजारोहण

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के पारलपोसी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे देश एक संप्रभु गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो नेता जॉनी हाजरा सहित शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र प्रसाद वर्मा, सिद्धांत प्रताप सिंह, नीलम कुमारी, अर्चना यादव, रतना माला एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।