26
Mar
पश्चिम सिंहभूम | कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत कुंकालपी (मुंडा साई) गांव की निवासी सुनीता हेंब्रम और सरिता हेंब्रम के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज 25 मार्च 2026 (बुधवार) को सफर के दौरान खो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें दिव्या बस से कुंकालपी से कुमारडुंगी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गई थीं।

बैंक का काम पूरा करने के बाद लौटते समय उनके दस्तावेज कहीं गिर गए, जिसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई। खोए हुए दस्तावेजों में पैन कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा माता-पिता के आधार कार्ड शामिल हैं।

सभी दस्तावेज ओरिजिनल बताए जा रहे हैं।
पीड़ितों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ये दस्तावेज मिलें, तो कृपया ईमानदारी से लौटाने की कृपा करें।
📞 संपर्क नंबर: 8409148530

