सरायकेला: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

सरायकेला | सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नगर निकाय के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवी सहित कई वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सम्मानित पार्षदों में उत्तम मोहंती, विक्रम सिंह मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, शांति हेम्ब्रम और अंजली राय शामिल रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मनोज चौधरी ने कहा कि वे व्यापारियों और नगर पंचायत के बीच बेहतर समन्वय के लिए कार्य करेंगे। वहीं नितिन प्रकाश ने कहा कि सरायकेला और चाईबासा के व्यापारी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट विजय आनंद मूनका, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल और उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like