दीपावली और छठ पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चांडिल में एक किलो फफूंदयुक्त मावा नष्ट

सरायकेला। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल स्टेशन और कांड्रा बाजार स्थित मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चांडिल में करीब एक किलो फफूंदयुक्त खोवा (मावा) बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह ने चांडिल स्टेशन स्थित सिंह होटल, अन्नपूर्णा स्वीट्स और मोदी स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच की गई। साथ ही मिठाइयों में स्टार्च की मौजूदगी की भी जांच की गई। दुकानों में रखे औद्योगिक रंगों को हटवाते हुए खाद्य पदार्थों में अनधिकृत रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं, कांड्रा बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर संचालकों को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बिना खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार कर रहे दुकानदारों को सात दिनों के भीतर लाइसेंस अथवा पंजीकरण के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का इस्तेमाल करने, मिलावटी एवं प्रतिबंधित रंगों से बचने तथा मिठाइयों के निर्माण और भंडारण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने को कहा। वहीं, पैकेज्ड मिठाइयों पर निर्माण तिथि, सामग्री और अन्य आवश्यक जानकारियों की लेबलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

Contact no :- +91 7004820253

विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली और छठ पर्व के दौरान जिले में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501
By maskal.news

You May Also Like