चाईबासा | झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर सारंडा एवं गुआ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने शनिवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसकी जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Contact no :- +91 9241456784
चाईबासा परिसदन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ की उपस्थिति में सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास तथा जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पूर्ति, जिला संगठन सचिव बृन्दावन गोप तथा सारंडा मानकी लादूरा देवगम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो के नेतृत्व में राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की रक्षा लगातार की जा रही है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ एवं अन्य नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम तथा अन्य जिला पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
सरायकेला-खरसावां | जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा पुलिया के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा माँ रोहिणी बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
Contact no :- +91 9241456784
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर निवासी आशीष महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरिना मेला से लौट रहे थे। इसी दौरान कुनाबेड़ा पुलिया के पास उनकी बाइक की बस से टक्कर हो गई।
Contact no :- +91 9798542970
दुर्घटना में आशीष महतो का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में जुट गए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ने एंबुलेंस सेवा में हुई देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही करार दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।
Book your slot today : +91 7250214782
घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने, ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन एवं आमजनों को राजस्व सेवाएं सुलभ कराना था।
Contact no :- +91 9241456784
शिविरों के दौरान आम नागरिकों से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 476 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 445 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई।
Contact no :- +91 9798542970
इसके अलावा, भू-लगान संग्रह से संबंधित 20 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं, विभिन्न अन्य राजस्व विषयों से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का निष्पादन किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 520 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 475 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। इससे बड़ी संख्या में लोगों को अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में राहत मिली।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को उनके नजदीक राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे विशेष शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
सरायकेला | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी सहभागिता की और सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Contact no :- +91 9798542970
योगाभ्यास के उपरांत उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या, तनावपूर्ण जीवनशैली तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालना चाहिए। नियमित योग एवं व्यायाम से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
श्री चौधरी ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। आयोजन में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाया।
मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर समूह की सदस्याओं में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। समूह की अध्यक्ष एतवारी लकड़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तिरला निवासी सुबानी लकड़ा तथा बैंक सहायक बेंजामिन पूर्ती ने उन्हें जानकारी दी थी कि समूह के खाते में राशि आई है और बैंक की ओर से पैसा प्राप्त करने के लिए बुलाया गया है।
Contact no :- +91 9241456784
दो दिनों में भरवाए गए निकासी फॉर्म अध्यक्ष के अनुसार, इसके बाद उन्हें और समूह की सचिव को बैंक ले जाया गया, जहां दो अलग-अलग दिनों में 49-49 हजार रुपये की निकासी से संबंधित फॉर्म भरवाए गए। कुछ दिनों बाद सुबानी लकड़ा द्वारा समूह को 2 लाख रुपये नकद दिए गए। इसी दौरान समूह के सदस्यों को जानकारी मिली कि बैंक रिकॉर्ड में समूह के नाम पर 6 लाख रुपये के ऋण का वितरण दर्ज है।
Contact no :- +91 9798542970
6 लाख रुपये जमा करने की मांग पर बढ़ा विवाद मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब बैंक प्रबंधक और बैंक सहायक बेंजामिन पूर्ती रेंगालबेड़ा स्थित समूह अध्यक्ष के घर पहुंचे और समूह से 6 लाख रुपये की ऋण राशि जमा करने को कहा। इस पर समूह की महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें केवल 2 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं, जबकि बैंक रिकॉर्ड में 6 लाख रुपये की निकासी दर्शाई गई है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बिना जानकारी 4 लाख रुपये निकासी का आरोप इसके बाद समूह की सदस्याएं बैंक पहुंचीं और पासबुक व खाते की जांच कराई। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि खाते से कुल 6 लाख रुपये की निकासी दर्ज है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
महिलाओं का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना 4 लाख रुपये की निकासी दिखाकर वित्तीय अनियमितता की गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
समूह की महिलाओं ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत मनोहरपुर थाना में दर्ज कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके अलावा मामले की सूचना जेएसपीएल कार्यालय, मनोहरपुर को भी लिखित रूप से दे दी गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
समूह की सदस्याओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 10,84,238 पंजीकृत मतदाताओं में से 9,34,740 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 86.21 प्रतिशत है। वहीं मैपिंग के दौरान 81,164 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में मतदाता मैपिंग का कुल प्रतिशत 93.70 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने इस उपलब्धि को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, पांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न छह कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संपूर्ण मैपिंग प्रक्रिया के कुशल संचालन, समन्वय एवं अनुश्रवण के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले सभी मामलों का पुनः सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से विलोपित न हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में बने न रहें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अहर्ताधारी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बने। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का मुख्य उद्देश्य 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नए पात्र मतदाताओं का नामांकन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का विलोपन, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का संशोधन तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाना है। अभियान के दौरान युवा मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के लिए 20 जून से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा गणना प्रपत्रों की छपाई कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों, सत्यापन प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर अनमैप्ड मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा दो बार पुनः घर-घर जाकर इन प्रपत्रों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता विवरण में संशोधन, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची के व्यापक अद्यतन का कार्य किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरायकेला | जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में शनिवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, युवा शक्ति फाउंडेशन, एके इंटरप्राइजेज, पनिहारी इंटरप्राइजेज एवं यूनिक सॉल्यूशन जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भाग लिया। संस्थानों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी की।
Contact no :- +91 9798542970
शिविर के दौरान ट्रेनी, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, सीएनसी, वीएमसी, एचएमसी मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिगर, ग्राइंडर, आर्क वेल्डर, ऑफिस असिस्टेंट एवं टेलीकॉलर सहित विभिन्न पदों के लिए 25 योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में की जाएगी।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने युवाओं से नियोजनालय में अपना निबंधन कराने तथा भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं मेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों एवं नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
Book your slot today : +91 7250214782
रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, वाईपी (मॉडल कैरियर सेंटर) रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
चाईबासा | नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
Contact no :- +91 9241456784
प्रदर्शन के दौरान “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो” और “छात्रों को न्याय दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
Contact no :- +91 9798542970
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और उनकी मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात परिश्रम कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे घोटाले यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकताओं में छात्रों का भविष्य शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी तथा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही ऐसी प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न न लगे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा वर्ग आज निराश और आक्रोशित है। रोजगार की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली तथा शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को न्याय और पारदर्शिता का भरोसा दिलाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रदर्शन में एनएसयूआई के सचिन बिरुवा, अंकित गोप, भुवनेश्वर तियू तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सिंह, बुल्लू दास, सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Contact no :- +91 9241456784
अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता वाहनों के माध्यम से भी लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Contact no :- +91 9798542970
जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न पंचायतों और गांवों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी मंचन किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इसके अलावा, जागरूकता वाहनों के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
चक्रधरपुर | सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को आवेदन सौंपकर शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
Contact no :- +91 9241456784
महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सिदेव एवं महासचिव राहुल आदित्य के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराजा अर्जुन सिंह ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंहभूम, पोड़ाहाट और चक्रधरपुर के इतिहास में उनका योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
Contact no :- +91 9798542970
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित प्रतिमा लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 800262657
प्रतिमा पूरी तरह अस्थिर हो गई है और उसके हिलने के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा महाराजा अर्जुन सिंह की जयंती, पुण्यतिथि तथा अन्य श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
महासभा ने नगर परिषद से मांग की है कि जनभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व एवं सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई, भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाए। इससे न केवल महान क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह के प्रति सम्मान प्रकट होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके अद्वितीय योगदान से प्रेरणा भी मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने नगर परिषद से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।