राज्य

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतियोगिता के दौरान क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Contact no :- +91 9798542970

रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 के तहत मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा की गई तथा लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रशासन की उपस्थिति में आरटीई पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन प्रणाली से संपन्न हुई, जिससे इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश कक्षा की कुल 135 आरक्षित सीटों के लिए 235 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया। लॉटरी के माध्यम से कुल 79 बच्चों का चयन नामांकन के लिए किया गया।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची तैयार कर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे चयनित बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र सूचना दें तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करें। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत चयनित बच्चों का नामांकन पांच दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विद्यालयवार चयनित बच्चों की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन⁠� पर उपलब्ध है। अभिभावक एवं आमजन वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, साहिया तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, जागरूकता वाहन के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन एवं संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, गांव तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, उपभोक्ता सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं सुगम शौचालय, पेयजल की व्यवस्था तथा ईंधन की गुणवत्ता जांच से संबंधित अभिलेखों का नियमित रखरखाव किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप परिसरों में पौधारोपण करने की अपील की गई। साथ ही, कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा दिशा-सूचक एवं सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों से हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने विभिन्न संचालन संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी एवं छिनतई में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) किरीबुरू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र सहित नोवामुंडी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल छिनतई, चोरी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस संबंध में गुवा-बड़ाजामदा थाना कांड संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए और राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है, कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है तथा जीवन में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Contact no :- +91 9241456784

दर्शन के उपरांत साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और साईं बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गाडिलकर ने कहा कि देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन करते हैं। साईं बाबा के विचार और संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं तथा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार शिरडी आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में भी साईं बाबा के अनेक मंदिर हैं और अवसर मिलने पर वह वहां दर्शन करने जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें जनता की सेवा करने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वह साईं बाबा के चरणों में अच्छे विचारों और भविष्य में जनहित के अधिक से अधिक कार्य करने का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, इसलिए उन्होंने साईं बाबा से प्रार्थना की है कि उन्हें लोगों के लिए और बेहतर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी शिरडी यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, “आज परिवार सहित शिरडी की पावन धरती पर साईं बाबा के चरणों में नमन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। साईं बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे।”

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड में जल संकट के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय राज्य के कई क्षेत्रों में पानी की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, लेकिन सरकार के प्रयासों से आज बड़ी संख्या में घरों तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंच रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य है तथा देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने देशभर के लोगों से झारखंड के गांवों का दौरा करने, यहां की संस्कृति को जानने और राज्य के विकास को करीब से देखने की अपील की।

कोलकाता में खूंखार नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण, सुनील महतो हत्याकांड की थी प्रमुख आरोपी

कोलकाता में खूंखार नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण, सुनील महतो हत्याकांड की थी प्रमुख आरोपी

कोलकाता | झारखंड के चर्चित पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की प्रमुख आरोपी और कुख्यात नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने कोलकाता के लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके आत्मसमर्पण को नक्सलवाद के एक पुराने और हिंसक अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, शकुंतला वर्ष 2007 में पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल रही है। 4 मार्च 2007 को पूर्वी सिंहभूम जिले के बाकुरिया गांव में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने सुनील महतो पर हमला कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Contact no :- +91 9798542970

इस हमले में उनके दो अंगरक्षकों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता की भी मौत हो गई थी। यह घटना झारखंड के सबसे चर्चित नक्सली हमलों में से एक मानी जाती है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पश्चिम बंगाल के झारग्राम क्षेत्र की निवासी शकुंतला कम उम्र में ही नक्सली संगठन से जुड़ गई थी। इसके बाद वह कई वर्षों तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसका आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। साथ ही इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782
15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने टाइड एवं अनटाइड मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए उपलब्ध राशि का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए तथा स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत सचिवालयों को ग्रामीण प्रशासन एवं जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पंचायत सचिवालयों में संचालित ज्ञान केंद्रों एवं सभागारों के लिए आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेवर ब्लॉक बिछाने, हैंडवॉश यूनिट स्थापित करने तथा स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की खरीद सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक विकास योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक में 43 अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को मंजूरी, शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की हुई समीक्षा

एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक में 43 अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार को मंजूरी, शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की हुई समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9798542970

समिति ने विद्यालयों में कार्यरत 43 अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इस निर्णय से विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। बैठक में शिक्षकों की भूमिका, शैक्षणिक उपलब्धियों और विषयवार अध्यापन व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा विद्यालयों में आधारभूत एवं मूलभूत संरचनाओं के विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छात्रावास, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, खेलकूद सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक जरूरतों का आकलन करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ करने पर सहमति बनी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों की आवश्यकताओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में एकलव्य विद्यालयों के समग्र विकास, विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782
30 जून तक पूरी होगी रिक्त मानकी, मुण्डा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया

30 जून तक पूरी होगी रिक्त मानकी, मुण्डा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में कोल्हान अधीक्षक की उपस्थिति में तथा जिले के सभी अंचल अधिकारियों की वर्चुअल सहभागिता के साथ शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में रिक्त मानकी, मुण्डा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करना तथा विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रिक्त मानकी, मुण्डा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक ग्राम सभाओं की तिथि तत्काल निर्धारित करें तथा ग्राम सभा से पारित प्रस्ताव और अन्य आवश्यक दस्तावेज यथाशीघ्र जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि नियुक्ति संबंधी प्रस्तावों के साथ हुकूकनामा, वंशावली एवं अन्य आवश्यक अभिलेख संलग्न हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

Contact no :- +91 9798542970

समीक्षा के दौरान प्राप्त आवंटन के विरुद्ध सभी मानकी एवं मुण्डाओं को मानदेय राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिलेखागार प्रभारी को संबंधित अंचलों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित एवं आवश्यक अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिले में रिक्त मानकी, मुण्डा एवं डाकुआ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया हर हाल में 30 जून 2026 तक पूर्ण कर ली जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित प्रतिवेदन एवं दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने, हिट एंड रन मामलों से जुड़े अभिलेखों का अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने तथा दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा वनाधिकार से संबंधित प्रतिवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जाति प्रमाण पत्र एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने तथा पात्र आवेदकों के किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम जनता को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782