राज्य

भुइयांडीह स्थित औद्योगिक इकाई के बाहर मजदूरों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रदूषण व दुर्घटना को लेकर उठाई आवाज

भुइयांडीह स्थित औद्योगिक इकाई के बाहर मजदूरों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रदूषण व दुर्घटना को लेकर उठाई आवाज

सरायकेला | चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित एक औद्योगिक इकाई के बाहर सोमवार को मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

Contact no :- +91 9241456784

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री घनी आबादी वाले क्षेत्र के समीप संचालित हो रही है, जिससे आसपास के लोगों को वायु प्रदूषण समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उद्योग से निकलने वाले धुएं और अन्य प्रदूषक तत्वों का प्रतिकूल प्रभाव स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा फैक्ट्री के संचालन की समीक्षा करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान हाल ही में हुई औद्योगिक दुर्घटना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 16 जून को फैक्ट्री परिसर में हुए विस्फोट में कई मजदूर घायल हो गए थे, जिनमें कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से मजदूरों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मजदूरों का आरोप है कि घायल कर्मियों के इलाज, वेतन भुगतान और मुआवजे के संबंध में अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, उपचार का पूरा खर्च कंपनी वहन करे तथा प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सोमवार सुबह शुरू हुए इस आंदोलन के कारण फैक्ट्री का कामकाज प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित रूप से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों और मजदूरों ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा प्रबंधन और संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल, प्रदर्शन स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

एशिया के बाद अब यूरोप में तीरंदाजी का दम दिखाएंगे विजय सुंडी, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए चयनित

एशिया के बाद अब यूरोप में तीरंदाजी का दम दिखाएंगे विजय सुंडी, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए चयनित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उभरते पैरा तीरंदाज विजय सुंडी एशिया में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब यूरोप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (लेग-2) के लिए उनका चयन अंतिम रूप से हो गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित होगी, जिसमें विजय सुंडी भारतीय टीम के साथ हिस्सा लेंगे।

Contact no :- +91 9241456784

विजय सुंडी सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के नियमित प्रशिक्षु हैं। केंद्र के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में 19 और 20 मई 2026 को आयोजित द्वितीय पैरा असेसमेंट ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है।

Contact no :- +91 9798542970

गौरतलब है कि विजय सुंडी ने हाल ही में बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (लेग-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया था। अब वे इसी प्रतियोगिता के दूसरे चरण (लेग-2) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

छह पैरा प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 15 पदक
विजय सुंडी अब तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में कुल 15 पदक अपने नाम कर चुके हैं। इन उपलब्धियों में टीम इवेंट और मिक्स्ड टीम इवेंट जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में उन्होंने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड इवेंट में कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी।
विजय सुंडी मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़डीह गांव के निवासी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कोच महर्षि महेंद्र सिंकू भी जाएंगे यूरोप
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए भारतीय तीरंदाजी दल के साथ पांच सदस्यीय प्रशिक्षक टीम का भी चयन किया गया है। इस टीम में सिकुरसाई के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू को भी शामिल किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

महेंद्र सिंकू ने बताया कि यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं, जिनमें पासपोर्ट और वीजा प्रक्रिया शामिल हैं, पूरी कर ली गई हैं। भारतीय दल 27 जून को दिल्ली से कतर एयरवेज की उड़ान के माध्यम से रवाना होगा। टीम कतर की राजधानी दोहा होते हुए चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पहुंचेगी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

विजय सुंडी और महर्षि महेंद्र सिंकू के चयन से पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

रांची | झारखंड में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Contact no :- +91 9241456784

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Contact no :- +91 9241456784

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
दक्षिणी एवं मध्य झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

वहीं, राज्य के अन्य क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

23 और 24 जून को भी रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी प्रकार 24 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में बादल छाए रहने, बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े होने तथा बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन तथा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 631 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 561 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल की उपस्थिति में टोंटो प्रखंड अंतर्गत बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत सचिवालय परिसर में स्थापित भस्मक (इंसिनरेटर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं तथा इनके प्रभावी उपयोग से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायता मिलेगी।

Contact no :- +91 9798542970

इसके बाद उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत क्षेत्र में लाभुक सुनील बारी द्वारा संचालित आम बागवानी परियोजना तथा मोहन बारी द्वारा किए जा रहे काजू उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से परियोजनाओं की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं प्राप्त लाभ की जानकारी ली। उपायुक्त ने कृषि एवं उद्यानिकी आधारित आजीविका गतिविधियों को ग्रामीणों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने के लिए पंचायत सचिवालयों में ज्ञान केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र न होकर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का भी केंद्र बनना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट, पेवर ब्लॉक एवं भस्मक जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उपायुक्त ने इन संसाधनों के समुचित उपयोग एवं नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवनों में गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए ‘मंईयां कक्ष’, बच्चों के लिए ‘ऊर्जा कक्ष’ तथा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को जनसुविधाओं से युक्त मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर दोनों पंचायतों में जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उपायुक्त ने प्रोजेक्ट जागृति के तहत संचालित रक्तदान अभियान में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में लैम्पस के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पंचायत भवनों को ग्रामीण विकास का सशक्त केंद्र बनाते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित मुखियाओं को स्पॉन्सरशिप योजना के प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एकल अभिभावक वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की।
कार्यक्रम में टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चाईबासा में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को किया गया सम्मानित

चाईबासा में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को किया गया सम्मानित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टाटा कॉलेज, चाईबासा के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन एवं चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यशाला के दौरान जन वितरण प्रणाली एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले आपूर्ति कार्यालय के कर्मियों, सहायक गोदाम प्रबंधकों, डोर-स्टेप डिलीवरी संवेदकों, लैम्प्स प्रतिनिधियों तथा दाल-भात केंद्र संचालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 97985429704

इस अवसर पर जिले के 21 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों को बर्तनों का वितरण किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किए गए। इसके अलावा तीन टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।
जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मलेरिया जागरूकता प्रचार वाहन, एक प्रोजेक्ट आहार प्रचार वाहन तथा दो नशा मुक्ति जागरूकता वाहनों को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राशन विक्रेताओं की भूमिका सराहनीय : दीपक बिरुआ
मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि देश की आजादी के बाद से सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी राशन विक्रेताओं ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य किया है, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की पहुंच गांव-गांव और प्रत्येक लाभुक परिवार तक होती है, इसलिए वे लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मतदाता बने रहने के प्रति जागरूक करें।
मंत्री ने सभी राशन विक्रेताओं से ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार नेटवर्क संबंधी समस्याओं से अवगत है और इसके स्थायी एवं वैकल्पिक समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
पारदर्शी राशन वितरण व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जोबा माझी

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद जोबा माझी ने कहा कि राज्य सरकार राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राशन प्राप्त करने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, ऐसे में जन वितरण प्रणाली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सोना-सोबरन धोती, लूंगी एवं साड़ी वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। सांसद ने राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने सड़क किनारे हड़िया बेचकर जीविकोपार्जन करने वाली महिलाओं के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित ‘फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान’ का अधिकतम लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को आवश्यक पहल करने का सुझाव भी दिया।
लाभुकों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी
मझगांव विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि जन वितरण प्रणाली ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में राशन विक्रेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने राशन डीलरों की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सामाजिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों को समय पर उनका अधिकार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने कहा कि राशन दुकानदार सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। लाभुकों का विश्वास बनाए रखना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक विक्रेता का दायित्व है। उन्होंने जन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के अंत में जन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं लाभुक-केंद्रित बनाने तथा झारखंड को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से कुल 1,254 जन वितरण प्रणाली दुकानदार, 18 सहायक गोदाम प्रबंधक, 13 परिवहन अभिकर्ता तथा 22 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र संचालिकाओं ने भाग लिया।

खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, चक्रधरपुर एवं सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कृषि जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, बीज उपचार, प्राकृतिक खेती तथा कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगा।

Contact no :- +91 9798542970

इसके साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आम बिक्री स्टॉल एवं पलाश स्टॉल का उद्घाटन भी किया गया। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए महिला समूहों द्वारा तैयार एवं विपणन किए जा रहे उत्पादों की सराहना की तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की ओर से 19 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। वहीं, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से क्रेडिट लिंकेज के तहत डमी चेक भी वितरित किए गए। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मझगांव विधायक नीरल पूर्ति ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, वैज्ञानिक खेती पद्धतियों तथा कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने किसानों को कृषि के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की उन्नति एवं कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग, आत्मा, जेएसएलपीएस एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीजों की समय पर उपलब्धता, किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान करना तथा कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरीफ फसल उत्पादन, उन्नत बीजों के उपयोग, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। किसानों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का समापन किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने तथा झारखंड को नशामुक्त राज्य बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

चाईबासा | झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और जनसंघर्ष की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी अधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि बागुन सुम्बरुई किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज बनकर हमेशा संघर्षरत रहे। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने झारखंड और विशेषकर कोल्हान क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया। झारखंड आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आदिवासी समाज को राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकार दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय सुम्बरुई का सादा जीवन, स्पष्ट विचार और जनता के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श और संघर्ष समाज को सदैव दिशा देते रहेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर कांग्रेस के सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप, विक्रमादित्य सुंडी, अजय कुमार, बिक्रम बिरुली, मो. इस्लाम, विजय जारिका, शिव दास, सूरज नायक, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
पंचायत दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम की पंचायतों में विकास योजनाओं का लोकार्पण, जनसहभागिता के साथ हुए कई कार्यक्रम

पंचायत दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम की पंचायतों में विकास योजनाओं का लोकार्पण, जनसहभागिता के साथ हुए कई कार्यक्रम

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं प्रोजेक्ट प्राण के तहत जिले के सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत दिवस का आयोजन उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण तथा पंचायत सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Contact no :- +91 9241456784

पंचायत दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायत सचिवालय परिसरों में कुल 33 भस्मकों (इंसिनरेटर) का लोकार्पण किया गया। इन भस्मकों के संचालन से स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा तथा विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं गरिमा से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी यह पहल सहायक सिद्ध होगी।

Contact no :- +91 9798542970

इसी क्रम में, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में संचालित जलधारा अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में 13 पानी टैंकरों का लोकार्पण किया गया। इन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा जल संकट की स्थिति में ग्रामीणों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिला प्रशासन ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पंचायत दिवस के अवसर पर एक पंचायत सचिवालय परिसर में ग्रामीणों की सुविधा एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं, एक अन्य पंचायत सचिवालय परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इससे पंचायत परिसर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को आवागमन एवं अन्य गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा, जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में स्थापित हैंडवॉश यूनिटों का भी लोकार्पण किया गया। इन यूनिटों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण समुदाय में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। विशेष रूप से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास इन सुविधाओं का लाभ आम लोगों को प्राप्त होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

जिलेभर में आयोजित पंचायत दिवस कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों के दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने पंचायत दिवस को ग्रामीण विकास एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। पंचायतों को मजबूत बनाकर ही ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रशासन ने बताया कि प्रोजेक्ट प्राण के माध्यम से पंचायत सचिवालयों को जनसेवा के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके।
पंचायत दिवस के सफल आयोजन से जिले में विकासोन्मुखी गतिविधियों को नई गति मिली है तथा पंचायत स्तर पर जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ है।

सरायकेला में अव्यवस्थित पार्किंग बनी बड़ी समस्या, यातायात व्यवस्था प्रभावित

सरायकेला में अव्यवस्थित पार्किंग बनी बड़ी समस्या, यातायात व्यवस्था प्रभावित

सरायकेला | सरायकेला नगर क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लोग अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन सड़क किनारे, तथा कई मामलों में सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर निजी कार्यों के लिए चले जाते हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले कई वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के बजाय सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क की प्रभावी चौड़ाई कम हो जाती है और अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। कई स्थानों पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

Contact no :- +91 9798542970

शहर के स्कूलों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास यह समस्या और अधिक गंभीर दिखाई देती है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण छोटी-सी लापरवाही भी लंबे जाम का कारण बन जाती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी रास्ता बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

राहगीरों का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर लोगों को मजबूरन सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। उनका सुझाव है कि शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पर्याप्त पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन किया जाए तथा सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

नागरिकों का मानना है कि प्रशासन की सक्रिय पहल और लोगों की जागरूकता से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है तथा शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782