सरायकेला खरसावां

पश्चिमी सिंहभूम: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 15 साल की सजा, चाईबासा कोर्ट का सख्त फैसला

पश्चिमी सिंहभूम: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 15 साल की सजा, चाईबासा कोर्ट का सख्त फैसला

चाईबासा | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से न्यायपालिका का एक सख्त और महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। चाईबासा की अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 15 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले को समाज में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि जघन्य अपराधों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोप बस्ती टोला गोसाईं से जुड़ा है। अदालत ने आरोपी सुमन गोप को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(1) के तहत दोषी ठहराते हुए 15 साल की कठोर कारावास और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में सजा अवधि बढ़ाई जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले के अनुसार, 19 नवंबर 2022 को आरोपी ने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से वह लगातार जेल में बंद था। गुरुवार को अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई गई।

यह फैसला चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया, जिसमें आरोपी को दोषी करार दिया गया।

इस फैसले से यह स्पष्ट होता है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर न्यायालय सख्त रुख अपनाता है। यह निर्णय न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए न्याय प्रणाली पर विश्वास भी मजबूत करता है।

नोवामुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल व्यवस्था, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

नोवामुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल व्यवस्था, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

नोवामुंडी | भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच नोवामुंडी प्रखंड स्थित रुतागुटू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले दो दिनों से तेज धूप और लू के कारण अस्वस्थ हुए एक स्थानीय व्यक्ति जब इलाज के लिए केंद्र पहुंचे, तो वहां की वास्तविक स्थिति सामने आई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मरीज के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक ही डॉक्टर तैनात हैं और स्टाफ की भारी कमी है। जब उन्होंने कमजोरी के कारण सलाइन चढ़ाने का अनुरोध किया, तो मौजूद डॉक्टर ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। वहीं, एक कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर की तबीयत भी ठीक नहीं है, जिसके कारण वे नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मरीज को इलाज के नाम पर केवल जिंक टैबलेट का एक पत्ता और तीन ORS पैकेट देकर भेज दिया गया। मजबूरी में उन्हें बाद में एक निजी क्लिनिक में जाकर इलाज कराना पड़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अन्य खामियां भी उजागर हुईं। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, मरीजों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं हैं और भीषण गर्मी के बावजूद पंखे या ठंडक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, गरीब मरीजों के लिए पीने के स्वच्छ पानी की भी सुविधा नहीं पाई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे खासकर गरीब तबके के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस पूरे मामले में यह स्पष्ट है कि समस्या केवल डॉक्टरों या कर्मचारियों की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था में संसाधनों की कमी और सरकारी तंत्र की विफलता का परिणाम है। ऐसे में जरूरत है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द संज्ञान लेकर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित

बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित

सरायकेला | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सरायकेला में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनबी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दुबई हेंब्रम एवं शाखा प्रबंधक बिनाई भगत ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है,

Book your slot today : +91 7250214782

जिसके माध्यम से प्रशिक्षु स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक प्रशिक्षु बैंक से ऋण प्राप्त कर अपना स्वयं का उद्यम शुरू कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविन्द रॉय, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सरायकेला-खरसावां में खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन जांच, दो दुकानदारों पर जुर्माना

सरायकेला-खरसावां में खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन जांच, दो दुकानदारों पर जुर्माना

सरायकेला-खरसावां |  उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुधीर रंजन द्वारा सरायकेला बाजार क्षेत्र में खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड एवं बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच की गई। एक दुकान में एक्सपायर्ड नारियल पानी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा संबंधित दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक अन्य थोक विक्रेता के गोदाम में गंदगी एवं बिना लेबल के खाद्य सामग्री पाए जाने पर ₹2000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच अभियान के क्रम में संजय चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में गोलगप्पा विक्रेताओं की भी जांच की गई। सभी विक्रेताओं को स्वच्छ पानी के उपयोग, ताजा खाद्य सामग्री बनाए रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने के निर्देश दिए गए और आवश्यक जागरूकता प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सरायकेला बाजार स्थित सभी खुदरा एवं थोक विक्रेताओं, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि वे अज्ञात स्रोत से प्राप्त खाद्य सामग्री तथा एक्सपायर्ड पेय पदार्थ, चिप्स एवं अन्य खाद्य वस्तुओं का विक्रय न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मानकों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें फूड लाइसेंस के निलंबन तक की कार्रवाई शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के मद्देनजर इस प्रकार के सघन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

सरायकेला में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, विशेष जांच अभियान में चालकों पर कार्रवाई

सरायकेला में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, विशेष जांच अभियान में चालकों पर कार्रवाई

सरायकेला |  जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को राजनगर थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो की मौजूदगी में दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। खास बात यह रही कि केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर कई चालकों को मौके पर हेलमेट भी उपलब्ध कराए गए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान आम लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करते हुए हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ऐसे जांच और जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

खरसावां में महा रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

खरसावां में महा रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 यूनिट रक्त संग्रहित

खरसावां | प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रखंड प्रशासन एवं “समस्त रक्तवीर खरसावां” के संयुक्त तत्वावधान में एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा एवं जिला परिषद सदस्य काली चरण बानरा सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि विज्ञान ने भले ही काफी प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का निर्माण आज भी मशीन से संभव नहीं है। रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना का सर्वोत्तम उदाहरण है, क्योंकि रक्त किसी जाति, धर्म या मजहब को नहीं देखता, बल्कि केवल जीवन बचाने का कार्य करता है। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना कम होती है, रक्त पतला रहता है और थक्के जमने का खतरा घटता है। साथ ही, इससे वजन भी नियंत्रित रहता है। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने रक्तदान को एक अत्यंत सराहनीय एवं मानवहितकारी कार्य बताते हुए कहा कि इसके लिए खरसावां वासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

इन लोगों को किया गया सम्मानित
सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह को अब तक 81 बार रक्तदान एवं 79 बार कैंसर पीड़ितों के लिए प्लेटलेट्स डोनेट करने सहित कुल 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट्स दान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खरसावां के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आलोक दास (36 बार रक्तदान), प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी (31 बार रक्तदान) तथा अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू (12 बार रक्तदान) को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, मुखिया सुनिता तापे, प्रभाकर मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, तस्करी की आशंका

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से 7 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, तस्करी की आशंका

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), चाईबासा को सौंप दिया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चियां झींकपानी और गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा क्षेत्र की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वे गुजरात के राजकोट में एक कंपनी में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रात करीब 11 बजे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर उन्हें बरामद किया।

Book your slot today : +91 7250214782

रेस्क्यू के दौरान CWC की प्रतिनिधि पिंकू बोदरा ने अन्य किशोरियों से भी पूछताछ की, जिनमें कुछ बालिग पाई गईं। फिलहाल सभी नाबालिग बच्चियों को संरक्षण में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चियों को बाहर भेजने वाले संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में यह तीसरा मामला है, जिससे क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका बढ़ गई है।

सरायकेला: नव पदस्थापित एसपी निधि द्विवेदी ने थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरायकेला: नव पदस्थापित एसपी निधि द्विवेदी ने थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरायकेला | जिले की नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मंगलवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की स्थिति तथा पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, महिला थाना, थाना हाजत, आगंतुक कक्ष एवं बाल मित्र थाना का बारीकी से अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की।

Book your slot today : +91 7250214782

बाल मित्र थाना को और आकर्षक बनाने के निर्देश
बाल मित्र थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने इसे और अधिक बच्चों के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर को पूरी तरह चाइल्ड-फ्रेंडली बनाया जाए। इसके तहत फर्श पर मैट बिछाने, दीवारों पर रंगीन पेंटिंग कराने एवं सजावट के माध्यम से बच्चों के लिए सहज और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की बात कही।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में एसपी निधि द्विवेदी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत भी दी।

“नाला दिसुम का जाल”: पलायन, शोषण और शिक्षा व्यवस्था की विफलता पर प्रेम सिंह डिंगिल की कड़ी चेतावनी

“नाला दिसुम का जाल”: पलायन, शोषण और शिक्षा व्यवस्था की विफलता पर प्रेम सिंह डिंगिल की कड़ी चेतावनी

चक्रधरपुर | KNT के शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह डिंगिल ने चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों से गए प्रवासी श्रमिकों के साथ हुई घटना को केवल मारपीट का मामला मानने से इनकार करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विफलता का सीधा परिणाम बताया है। उनका कहना है कि जब तक युवाओं को अपने गांव में भविष्य नहीं दिखेगा, तब तक वे “नाला दिसुम” (बाहरी दुनिया) के लालच में फंसते रहेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

तमिलनाडु के नमक्कल से लौटे श्रमिकों—अनिल समद और मंकी हेस्सा—के बयान बेहद चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कपड़ा मिलों में स्थिति बंधुआ मजदूरी जैसी थी, जहां मजदूरों के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उनकी मजदूरी तक रोक ली गई। कई मामलों में इलाज का खर्च भी मजदूरों से ही वसूला गया और उन्हें परिसर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं थी।

Book your slot today : +91 7250214782

सबसे चिंताजनक पहलू यह सामने आया कि कई किशोर-किशोरियां अपनी उम्र आधार कार्ड (Aadhaar) में बढ़ाकर इस “पलायन के जाल” में शामिल हो रहे हैं। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि उन्हें किसी भी तरह की कानूनी सुरक्षा से भी वंचित कर देता है, जिससे वे शोषण के लिए आसान शिकार बन जाते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रेम सिंह डिंगिल के अनुसार, यह पूरी स्थिति दर्शाती है कि गांवों में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों की कितनी भारी कमी है। “नाला दिसुम” जाना अब मजबूरी के साथ-साथ एक खतरनाक मानसिकता बनती जा रही है।
समाधान की दिशा में जरूरी कदम:
इस गंभीर सामाजिक संकट से निपटने के लिए केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत कदम जरूरी हैं—
पंचायत स्तर पर प्रवासी श्रमिकों का अनिवार्य पंजीकरण
झारखंड और तमिलनाडु सरकार के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित रेस्क्यू सिस्टम
स्थानीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार के अवसर
बिचौलियों (एजेंट्स) की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई
यह मामला सिर्फ कुछ मजदूरों का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है—क्या हम अपने युवाओं को उनके ही घर में सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य दे पा रहे हैं?

चक्रधरपुर से तमिलनाडु तक: किशोर पलायन, बंधुआ मजदूरी और शिक्षा-रोजगार संकट का खौफनाक सच

चक्रधरपुर से तमिलनाडु तक: किशोर पलायन, बंधुआ मजदूरी और शिक्षा-रोजगार संकट का खौफनाक सच

पश्चिम सिंहभूम | यह घटना केवल मारपीट का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारी शिक्षा व्यवस्था (स्कूल छोड़ने की दर) और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विफलता का आईना है। जब तक किशोरों को अपनी मिट्टी में भविष्य नहीं दिखेगा, वे इसी तरह अपनी पहचान बदलकर “लालच के जाल” में फंसते रहेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों से गए इन प्रवासी श्रमिकों के साथ जो हुआ, वह मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। विशेष रूप से यह तथ्य कि किशोर-किशोरी अपनी उम्र आधार कार्ड (Aadhaar) में बढ़ाकर इस “पलायन के जाल” में फंस रहे हैं, एक गहरे सामाजिक संकट की ओर इशारा करता है।
इस पूरे घटनाक्रम और आपके द्वारा उठाए गए बिंदुओं का विश्लेषण कुछ इस प्रकार है:

1. शोषण का भयावह स्वरूप

तमिलनाडु के नमक्कल से लौटे श्रमिकों (जैसे अनिल समद और मंकी हेस्सा) के बयान यह साफ करते हैं कि वहां की कपड़ा मिलों में स्थितियां बंधुआ मजदूरी के समान हो गई थीं:
शारीरिक उत्पीड़न: लाठियों और मशीन के पुर्जों से मारपीट करना।
आर्थिक शोषण: मजदूरी का भुगतान न करना और इलाज का खर्च भी मजदूरों पर डालना।
बंधक बनाना: परिसर छोड़ने पर पाबंदी और जान बचाकर भागने की नौबत आना।

2. ‘नाला दिसुम’ (बाहरी दुनिया) का घातक आकर्षण

आपने बिल्कुल सही कहा कि आंकड़ों से परे हकीकत यह है कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा और रोजगार की कमी ने “पलायन” को एक मजबूरी भरा ‘आकर्षण’ बना दिया है:

3.उम्र की जालसाजी:

18 साल से कम उम्र के बच्चे बेहतर जीवन के लालच में अपने पहचान पत्रों (Aadhaar) के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं ताकि वे बाहर जा सकें। यह उन्हें कानूनी सुरक्षा के दायरे से बाहर कर देता है और शोषण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है।

मानसिकता: ‘
नाला दिसुम’ जाने को एकमात्र उद्देश्य मान लेना यह दर्शाता है कि गांवों में विकास और संभावनाओं की कितनी भारी कमी है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड सरकार और प्रशासन के लिए आवश्यक कदम

इस समस्या के समाधान के लिए केवल जांच काफी नहीं है, बल्कि एक ठोस नीति की आवश्यकता है:

श्रमिक पंजीकरण अनिवार्य हो: पंचायत स्तर पर हर बाहर जाने वाले श्रमिक का अनिवार्य पंजीकरण होना चाहिए ताकि संकट के समय उनका पता लगाया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

हेल्पलाइन और त्वरित कार्रवाई: तमिलनाडु और झारखंड सरकार के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए ताकि ऐसे मामलों में तुरंत रेस्क्यू किया जा सके।

स्थानीय स्तर पर कौशल विकास: किशोरों को गांव में ही तकनीकी शिक्षा या कौशल विकास से जोड़ा जाए ताकि वे उम्र बढ़ाकर मजदूरी करने के बजाय सम्मानजनक काम की ओर बढ़ें।

बिचौलियों (Agents) पर नकेल: उन एजेंटों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जो झूठे वादे करके भोले-भाले आदिवासियों को दूसरे राज्यों में बेच देते हैं।