#सरायकेला_खरसावां #पेयजल_संकट #पेयजल_सुधार_अभियान #उपायुक्त_नीतिश_कुमार_सिंह #maskalnews

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चल रहा पेयजल सुधार अभियान

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चल रहा पेयजल सुधार अभियान

सरायकेला-खरसावां | जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मति को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न ग्रामीण इलाकों में चिन्हित खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 22 खराब चापाकलों की मरम्मति कर उन्हें पुनः चालू कराया। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं चिन्हित स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां के कार्यपालक अभियंता के मार्गदर्शन में संबंधित टीमों को शेष खराब चापाकलों और जलमीनारों की भी शीघ्र मरम्मति करने का निर्देश दिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।